अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 हर साल की तरह इस बार भी शॉपिंग लवर्स के लिए ढेरों ऑफर्स और डिस्काउंट्स लेकर आया है, लेकिन प्राइम मेंबर्स की बात करें तो उनके लिए यह सेल और भी खास होने वाली है। दरअसल, इस सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स को बड़े एप्लाइंसेस जैसे - रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एसी, माइक्रोवेव और डिशवॉशर जैसे प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त प्राइस कट और एक्सक्लूसिव ऑफर्स मिल रहे हैं। यही नहीं प्राइम मेंबर्स को इसके अलावा 10% तक का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI, फ्री-इंस्टॉलेशन और फ्री व फास्ट होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलने वाली है। तो अगर आप भी अमेजन के प्राइम मेंबर हैं और घर के लिए नया अप्लायंस लेने का सोच रहे हैं, तो इससे अच्छा मौका आपको फिर नहीं मिलने वाला है।
अगर आपको घर से जुड़े अन्य एप्लाइंसेस के बारे में जानकारी प्राप्त करनी हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।
क्यों प्राइम मेंबर्स के लिए खास है अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025?
1. अर्ली एक्सेस: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Prime Members को बाकी लोगों से पहले शॉपिंग करने का मौका मिलता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सेल शुरू होने के साथ अच्छी डील खत्म होने से पहले प्राइम मेंबर्स उस डील का फायदा उठा लेते हैं यानी आपका पसंदीदा फ्रिज, वॉशिंग मशीन या एसी आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले आपके कार्ट में आ सकती है और प्राइम मेंबर्स उसे पहले खरीद सकते हैं।
2. एक्स्ट्रा डिस्काउंट्स: प्राइम मेंबर्स को नॉर्मल डिस्काउंट्स के साथ-साथ अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। जैसे 10% तक का बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट EMI और कुछ प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव प्राइस कट, आदि। उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर नॉर्मल यूजर को माइक्रोवेव 20,000 रुपये का पड़ रहा है, तो वहीं प्राइम मेंबर उस माइक्रोवेव को 18,500 रुपये या उससे भी कम दाम पर खरीद सकता है।
3. एक्सक्लूसिव कूपन और ऑफर्स: अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए कुछ कूपन और स्पेशल ऑफर्स भी रिलीज कर सकता है। इन कूपन से प्रोडक्ट को और भी ज्यादा डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को फ्री-इंस्टॉलेशन, एक्सटेंडेड वारंटी या कैशबैक जैसे ऑफर्स भी मिलते हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में बड़े एप्लाइंसेस पर मिलने वाली डील्स
क्रमांक |
एप्लाइंसेस कैटेगरी |
डिस्काउंट |
प्राइम मेंबर एक्स्ट्रा ऑफर्स |
1. |
वॉशिंग मशीन्स |
55% तक डिस्काउंट |
नो-कॉस्ट EMI, फ्री-इंस्टॉलेशन |
2. |
एयर कंडीशनर |
55% तक डिस्काउंट |
फ्री-इंस्टॉलेशन और एक्सचेंज ऑफर |
3. |
चिमनी |
65% तक डिस्काउंट |
एक्सटेंड वारंटी डील्स |
4. |
माइक्रोवेव |
30% तक डिस्काउंट |
बैंक ऑफर्स, कूपन |
5. |
रेफ्रिजरेटर्स |
50% तक डिस्काउंट |
एक्सचेंज ऑफर, फ्री होम डिलीवरी |
6. |
डिशवॉशर |
65% तक डिस्काउंट |
नो-कॉस्ट EMI, एक्सटेंड वारंटी ऑप्शन |
सेल के दौरान शॉपिंग के लिए उपयोगी टिप्स -
1. सही ब्रांड और रिव्यू देखें -
देखिए यह तो सभी जानते हैं कि बड़ा एप्लाइंस एक लंबा निवेश होता है। इसलिए सेल के दौरान हमेशा टॉप ब्रांड चुनें और प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर दिए गए कस्टमर रिव्यू और रेटिंग को पढ़ने के बाद प्रोडक्ट फाइनल करें।
2. एनर्जी एफिशिएंसी का ध्यान दें -
सेल के दौरान अगर आप एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन या कोई अन्य एप्लाइंस खरीद रहे हैं, तो उसकी एनर्जी रेटिंग जरूर चेक करें। क्योंकि अच्छी एनर्जी रेटिंग जैसे - 4 या 5 स्टार वाले प्रोडक्ट्स बिजली की कम खपत के लिए उपयुक्त होते हैं।
3. वारंटी और इंस्टॉलेशन -
Amazon Great Indian Festival Sale 2025 के दौरान कोई एप्लाइंस लेने से पहले उसकी वारंटी जरूर चेक करें, क्योंकि लंबी वारंटी से ना केवल भरोसा मिलता है, बल्कि खराबी आने पर खर्च भी बचता है। वहीं अगर ऐसा प्रोडक्ट चुनते हैं, जिस पर फ्री इंस्टॉलेशन हो तो आपको अलग से पैसा नहीं देना पड़ता है और सही ढंग से फिटिंग भी हो जाती है।