बाथरूम के लिए चाहिए छोटा Geyser? तो देखिए ये टॉप रेटेड विकल्प

यहां हम आपको छोटे बाथरूम के लिए टॉप रेटेड गीजर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका साइज छोटा है और इनका कॉम्पैक्ट साइज इन्हें कम जगह में आसानी से फिट होने योग्य बनाते हैं। आइए नीचे इन टॉप 5 गीजर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बाथरूम के लिए बेस्ट रेटेड छोटे गीजर

क्या आपका बाथरूम भी छोटा है? लेकिन समझ नहीं आ रहा कि छोटे बाथरूम के लिए कौन-सा गीजर लेना सही होगा? तो टेंशन मत लीजिए, क्योंकि यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध टॉप रेटेड वॉटर गीजर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं। छोटे साइज वाले ये गीजर आपके बाथरूम में कम जगह में आसानी से फिट हो सकते हैं। यहां हमने आपको जिन 5 विकल्पों के बारे में बताया है, उनमें 3 लीटर से लेकर 5 लीटर क्षमता वाले गीजर शामिल हैं। इन गीजर की खासियत यह है कि हाई-राइज बिल्डिंग के लिए काफी बढ़िया विकल्प है, क्योंकि यह लगभग 6 और 8 बार तक प्रेशर झेलने की क्षमता रखते हैं। वहीं इनमें आपको एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं, जो गीजर से होने वाले खतरों को कम करने में मदद करते हैं। वहीं इनका फास्ट हीटिंग एलिमेंट तेजी से पानी गर्म करने में सक्षम होता है, जिसका फायदा यह होता है कि आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। तो आइए नीचे दिए इन विकल्पों को देखते हैं।

वहीं अगर आपको वॉटर गीजर के अलावा प्यूरीफायर, वॉशिंग मशीन या रेफ्रिजरेटर जैसे विकल्प भी देखने हो, तो आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • Haier BlackVolt Instant Water Heater 3 Litre with 3kW

    अगर आपका बाथरूम भी छोटा है, तो 3 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर गीजर आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह गीजर पानी को तुरंत गर्म करने में सक्षम होता है, क्योंकि इसमें फास्ट हीटिंग तकनीक शामिल होती है। यह पानी को बेहद तेजी से गर्म करती है, जिससे आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। तुरंत गर्म पानी देने के साथ-साथ यह गीजर सुरक्षित भी है, क्योंकि इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर शामिल है यानी पानी का तापमान अधिक बढ़ने पर यह गीजर अपने आप बंद हो जाता है, जिससे गीजर के फटने का खतरा नहीं रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इस गीजर में 5 बार तक प्रेशर झेलने की क्षमता होता है यानी ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - ओवरहीटर प्रोटेक्शन
    • वारंटी - 5 साल की टैंक वारंटी

    खूबियां

    • इस गीजर में कॉपर हीटिंग एलिमेंट शामिल होता है, जो गीजर में स्केलिंग की समस्या को कम करने में मदद करता है। इससे गीजर लाइफ लंबी होती है।
    • यह हायर वॉटर गीजर रस्ट-प्रूफ बॉडी के साथ आता है यानी इसमें जंग लगने जैसी समस्या नहीं आती है और गीजर लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉटर गीजर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • Havells Instanio 3L Instant Water Heater(Geyser)| Temp. Sensing LED Indicator

    बाथरूम के लिए अगर आप भी कॉम्पैक्ट साइज और छोटा गीजर ढूंढ रहे हैं, तो हैवेल्स का यह वॉटर गीजर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह 3 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और इसका वॉट क्षमता 3000 होती है यानी यह पानी को जल्दी गर्म करता है, जिससे आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। फास्ट हीटिंग एलिमेंट होने के कारण बिजली की खपत भी कम होती है, जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं। यह वॉटर गीजर ABS शॉक-प्रूफ है यानी इसमें शॉक लगने जैसा खतरा नहीं रहता है और रस्ट रेसिस्टेंट मटेरियल होने के कारण इस गीजर में जंग लगने जैसी समस्या नहीं होती है। यह वॉटर गीजर आसानी से 6.5 बार तक पानी के प्रेशर को झेल सकता है। बता दें कि इस गीजर के टैंक पर आपको 5 साल की वारंटी भी मिलती है, जो इसकी अच्छी क्वालिटी को दर्शाता है। इस वॉटर गीजर में टेम्परेचर सेंसिंग LED इंडिकेटर लगा होता है, जो पानी के तापमान की जानकारी देता है। इसकी ब्लू लाइट बताती है कि पानी ठंडा है और ऑरेंज लाइट बताती है कि पानी गर्म हो रहा है और रेड लाइट बताती है कि पानी गर्म हो चुका है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर
    • कलर - सफेद और नीला
    • विशेष सुविधा - कलर चेंज LED
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गीजर में थर्मल ऑटो कट ऑफ फीचर है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है।
    • यह वॉटर गीजर ISI मार्क के साथ आता है, जो इस गीजर को एक भरोसेमंद और टिकाऊ गीजर बनाता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉटर गीजर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    02
  • Crompton InstaBliss 3-L Instant Water Heater (Geyser) with Advanced 4 Level Safety

    ABS बॉडी से बना यह वॉटर गीजर 3000 वॉट के हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है यानी यह तुरंत पानी को गर्म करने में सक्षम होता है, जिसका फायदा यह होता है कि आपको गर्म पानी इस्तेमाल करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है। वहीं फास्ट हीटिंग एलिमेंट होने के कारण यह बिजली की खपत भी कम करता है यानी पानी जल्दी गर्म हो जाता है, तो ऊर्जा भी कम लगती है, जिससे बिजली बिल बचता है। 3 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर गीजर 6.5 बार तक पानी के दबाव को आसानी से झेल सकता है। यही कारण है कि इस गीजर को ऊंची इमारतों में रहने वालों के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें थर्मल कट ऑफ फीचर शामिल होता है, जो पानी का तापमान अधिक बढ़ने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है। इससे गीजर के ओवरहीट होकर फटने का डर नहीं रहता है। वहीं इसका प्रेशर रिलीफ वल्व पानी का दबाव अधिक होने पर भी गीजर को खराब होने से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर 
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - फास्ट हीटिंग
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस वॉटर गीजर में एंटी-शिफॉन प्रोटेक्शन शामिल होता है। यह तकनीक टैंक में पानी को दोबारा खींचने से रोकती है, जिससे गीजर के खराब होने का डर नहीं रहता है और गीजर लंबे समय तक चलता है।
    • इस गीजर की बॉडी शॉक-प्रूफ है यानी इसमें शॉक लगने का खतरा नहीं रहता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इस वॉटर गीजर में लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
    03
  • AO Smith EWS Plus Black Instant Water Heater 3 Litre with 3kW Incoloy Heating Element

    3 लीटर क्षमता वाला एओ स्मिथ का यह वॉटर गीजर भी बाथरूम के लिए एक सही विकल्प साबित हो सकता है। इस गीजर की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट साइज है, क्योंकि यह आसानी कम जगह में इंस्टॉल हो जाता है। इस गीजर की टैंक ब्लू डायमंड ग्लास कोटेड होती है यानी यह अन्य गीजर टैंक की तुलना में अधिक बेहतर होती है और इसमें जंग लगने का खतरा नहीं होता है, जिससे गीजर की लाइफ भी लंबी होती है। यह गीजर 3000 वॉट की पावरफुल हीटिंग एलिमेंट के साथ आता है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है यानी आपको नहाने के लिए गर्म पानी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह गीजर शॉक प्रूफ बॉडी के साथ आता है यानी इस गीजर में शॉक लगने का खतरा नहीं रहता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 3 लीटर
    • कलर - काला
    • विशेष सुविधा - रस्टप्रूफ
    • वारंटी - 2 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस एओ स्मिथ वॉटर हीटर में LED पावर हीटिंग इंडीकेटर लगा होता है, जो बताता है कि पानी गर्म हो चुका है। इससे गीजर को इस्तेमाल करना अधिक आसान होता है।
    • इसमें थर्मल कट-आउट फीचर शामिल होता है। यह फीचर पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे गीजर के ओवरहीट होने का खतरा नहीं रहता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस वॉटर गीजर में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
    04
  • Orient Electric Aura Rapid Pro 5.9 L Instant Geyser for Kitchen & Bathroom

    यह ओरिएंट वॉटर गीजर 5.9 लीटर कैपेसिटी के साथ आता है, जो मध्यम आकार के बाथरूम के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस इंस्टेंट गीजर की वॉट क्षमता 3000 है और इसमें हीटिंग एलिमेंट शामिल है, जो पानी को तेजी से गर्म करने में मदद करता है। यह गीजर पूरी तरह से सुरक्षित भी होता है, क्योंकि इसमें थर्मल ऑटो कट फीचर शामिल होता है। यह फीचर पानी का तापमान अधिक बढ़ने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे गीजर के फटने का खतरा नहीं रहता है। इस गीजर की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट साइज है, जो इसे कम स्थान में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। इस गीजर की टैंक पर आपको 5 साल की वारंटी भी मिलती है यानी अगर टैंक में कोई समस्या आती है, तो उसे ठीक करने की जिम्मेदारी 5 साल तक कंपनी लेती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • कैपेसिटी - 5.9 लीटर
    • कलर - सफेद
    • विशेष सुविधा - प्रेशर रिलीज वल्व
    • वारंटी - 5 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गीजर में प्रेशर रिलीज वल्व लगा हुआ है। यह वल्व पानी के अधिक दबाव पर भी गीजर को खराब होने से बचाता है।
    • यह गीजर 6 बार तक आसानी से पानी का प्रेशर झेल सकता है, जिस कारण यह ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के लिए उपयुक्त माना जाता है।

    कमी 

    • अभी तक इस वॉटर गीजर को लेकर यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

बाथरूम के लिए गीजर लेने से पहले इस टेबल को जरूर पढ़ें

अगर आप भी अपने बाथरूम के लिए छोटा गीजर लेना चाहते हैं, तो यहां हमने ऊपर बताए गए 5 वॉटर गीजर की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सा गीजर आपके लिए सही है।

क्रमांक 

मॉडल नाम 

क्षमता 

पावर 

हीटिंग एलिमेंट 

टैंक 

प्रेशर रेटिंग 

खास फीचर

1.

Haier BlackVolt EI3V-BLACKVOLT  

3 लीटर  

3000W 

कॉपर हीटिंग एलिमेंट   

रस्ट रेसिस्टेंट    

6.5   

फास्ट हीटिंग, ISI प्रमाणित 

2.

Havells Instanio  

3 लीटर  

3000W   

फास्ट हीटिंग एलिमेंट

रस्ट और शॉक-प्रूफ बॉडी  

हाई राइज  

टेम्परेटर सेंसिंग LED इंडिकेटर, ISI मार्क

3.

Crompton InstaBliss 

3 लीटर  

3000W  

कॉपर हीटिंग एलिमेंट  

304 ग्रेड स्टेनलेस स्टील इनर टैंक  

6.5  

एडवांस 4 लेवल सेफ्टी, थर्मल कट ऑफ, इंस्टेंट हीटिंग

4.

AO Smith EWS Plus   

3 लीटर  

3000W  

Incoloy हीटिंग एलिमेंट

ग्लास कोटेड   ब्लू डायमंड ग्लास लाइन्ड टैंक  

8  

सेफ्टी फीचर्स, ग्लास टैंक

5.

Orient Electric Aura Rapid  

5.9 लीटर  

3000W  

पावरफुल हीटिंग एलिमेंट  

स्टेनलेस स्टील टैंक  

लो और मिड राइज बिल्डिंग  

तेज हीटिंग,  SS टैंक, 5 साल टैंक वारंटी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बाथरूम के लिए कितने लीटर वाला गीजर सही रहता है?
    +
    बाथरूम के लिए 3 से लेकर 5 लीटर क्षमता वाला वॉटर गीजर सही माना जाता है, क्योंकि इनका साइज कॉम्पैक्ट होता है, जो छोटे बाथरूम में आसानी से फिट हो जाता है।
  • बाथरूम के लिए कौन-सा वॉटर गीजर सही है?
    +
    अगर आपका परिवार छोटा है, तो आपके बाथरूम के लिए इंस्टेंट गीजर एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि यह गीजर पानी को तुरंत गर्म करने में सक्षम होता है।
  • इंस्टेंट और स्टोरेज गीजर में क्या अंतर है?
    +
    इंस्टेंट गीजर तुरंत पानी को गर्म करता है, लेकिन स्टोरेज गीजर में पानी स्टोर होता है और फिर गर्म होता है। इससे बिजली की खपत अधिक होती है और गर्म पानी खत्म होने की संभावना भी रहती है।