वैसे तो कॉफी पीने का शौक रखने वाले लोगों के लिए मौसम मायने नहीं रखता है, वो कभी भी इसे पी सकते हैं। मगर, अक्सर सर्दियों में इसके पीने का मजा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप घर बैठकर कैफे जैसे स्वाद वाली कॉफी का मजा लेना चाहते हैं, तो कॉफी मेकर मशीन आपके लिए बढ़िया हो सकती है। जी हां, बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की इन मशीनों में आप स्वादिष्ट कॉफी मिनटों में तैयार कर सकते हैं। फिर चाहें आपको एस्प्रेसो, ड्रिप या फ्रेंच प्रेस कॉफी पसंद हो, ये सबकुछ फटाफट से बना सकती हैं। आप यहां पर कुछ अच्छे ब्रांड की Coffee Maker Machines देख सकते हैं, जो घरेलू इस्तेमाल के लिए बढ़िया साबित हो सकती हैं। ये बजट में आने के साथ ही इस्तेमाल करने में भी बेहद आसान होती हैं, जिस वजह से इन्हें शुरूआती लोग भी आराम से चला सकते हैं।
बेस्ट रेटेड Coffee Maker Machines के साथ घर में मिलेगा कैफे जैसा स्वाद!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Preethi Dripcafe Coffee Maker
450 वॉट के हीटिंग एलिमेंट के साथ यह Preethi कॉफी मेकर मशीन तेजी से काम करते हुए कुछ ही मिनटों में कॉफी तैयार कर सकती है। इसे हाई-ग्रेड प्लास्टिक मटेरियल से बनाया गया है, जो संचालन के वक्त गर्म नहीं होता है। इसमें एक बेहतर स्वाद देने के लिए माइक्रोफाइन फिल्टर लगा है, जिससे एक बारीक काढ़ा तैयार होता है। इसका सटीक तापमान नियंत्रण आपको अपने अनुसार मशीन को उचित तापमान पर सेट करने की सुविधा देता है। यह 500 मिली की क्षमता में आती है और इसमें आप स्वादिष्ट फिल्टर कॉफी तैयार कर सकते हैं। इस कॉफी मशीन में पानी के लेवल को जांचने के लिए इंडिकेटर भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- क्षमता- 500 मिली
- खास फीचर- फिल्टर
- कॉपी मेकर टाइप- ड्रिप कॉफी मशीन
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- ऑपरेशन मोड- मैनुअल
- कंट्रोल टाइप- बटन
- वॉटेज- 450 वॉट
खूबियां
- शानदार साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी बनाने की क्षमता
- इस्तेमाल करने में आसान और सुविधाजनक
- कॉफी मेकर की तेज बेहतरीन ब्रूइंग स्पीड
- कीमत के हिसाब से शानदार फीचर्स
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इसकी प्लास्टिक क्वालिटी अच्छी नहीं लगी।
AGARO Royal 4 Big Cups Drip Coffee Maker
यह AGARO कॉफी मेकर मशीन 600 मिली की क्षमता में आती है, जिसमें एकसाथ 4 बड़े कप कॉफी तैयार की जा सकती है। इसकी क्विक ब्रू बास्केट को टॉप लोड बास्केट की तुलना में सामने से एक्सेस करना आसान है। इसे आसानी से बाहर निकाला जा सकता है और साथ ही इसका डिजाइन काफी मिनिमल है। इस Coffee Maker की नॉनस्टिक वॉर्मिंग प्लेट बनी हुई कॉफी को करीब 2 घंटे तक गर्म रख सकती है। इसके बाद यह ऑटोमैटिक रूप से बंद हो जाती है, जिससे सूखे उबाल के प्रति सुरक्षा मिलती है। इसका 6 छेंद वाला आउटलेट कॉफी पर एकसमान रूप से भाप को फैलाकर स्वाद को बेहतर बना सकता है। इसमें मात्र 4-6 मिनट में स्वादिष्ट कॉपी तैयार की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AGARO
- क्षमता- 600 मिली
- खास फीचर- पोर्टेबल
- कॉफी मेकर टाइप- ड्रिप कॉफी मशीन
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वॉटेज- 750 वॉट
- कंट्रोल टाइप- बटन
- फिल्टर टाइप- रीयूज़ेबल
खूबियां
- कम जगह घेरने वाला कॉम्पैक्ट और पतला डिजाइन
- स्वादिष्ट कॉफी तैयार करने वाला बेहतरीन प्रदर्शन
- सुरक्षित इस्तेमाल के लिए अच्छे सेफ्टी फीचर्स
- क्वालिटी के मुताबिक उचित कीमत
कमी
- कुछ लोगों को यह बहुत नाजुक लगा और उन्होंने बताया कि कांच का जार टूट गया।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Philips HD7430/90 1000W Drip Coffee Maker
Philips के इस कॉफी मेकर में जग के अंदर मिलने वाला स्मार्ट नोजल कॉफी को जग में समान रूप से फैलाता है, जिससे पहले से लेकर आखिरी कप तक एक बेहतरीन और लगातार खुशबू मिलती है। ऑटोमैटिक शट-ऑफ की वजह से यह कॉफी बनाने के 30 मिनट बाद अपने आप बंद हो जाता है, जिससे बिजली की भी बचत हो सकती है। इसके ड्रिप स्टॉप की मदद से आप पूरा ब्रूइंग साइकिल खत्म होने से पहले ही एक कप कॉफी निकाल सकते हैं। 1.25 लीटर की क्षमता में आने वाली इस कॉफी मेकर मशीन के जरिए एकबार में करीब कॉफी के 2 से 9 कप तैयार किए जा सकते हैं। इसके जग और फिल्टर होल्डर को आसानी से डिशवॉशर में भी साफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Philips
- क्षमता- 1.2 लीटर
- खास फीचर- वॉटर फिल्टर
- कॉफी मेकर टाइप- ड्रिप कॉफी मशीन
- मटेरियल- प्लास्टिक
- फिल्टर टाइप- रीयूज़ेबल
- वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- वॉटेज- 1000 वॉट्स
खूबियां
- कॉफी मेकर की अच्छी मटेरियल और फिल्टर क्वालिटी
- इस्तेमाल करने में आसान फंक्शन और रख-रखाव
- तेजी से स्वादिष्ट कॉफी तैयार करने की क्षमता
- साफ-सफाई में आसान रहने वाला खास डिजाइन
कमी
- कुछ लोगों को यह अधिक टिकाऊ नहीं लगा है।
Morphy Richards Europa Drip Espresso Coffee Machine
यह Morphy Richards ब्रांड की कॉफी मेकर मशीन है, जो लगातार और बेहतरीन ब्रूइंग तापमान के लिए 600 वॉट की पावर इस्तेमाल करती है। इसकी क्षमता 600 मिली है, जिसमें एकबार में करीब 6 कप कॉफी तैयार की जा सकती है। इस Coffee Machine में एंटी ड्रिप फंक्शन मिलता है, जो ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा और सफाई सुनिश्चित करते हुए अनचाही बूंद को रोकने का काम करता है। इसमें मिलने वाले फिल्टर को आसानी से अलग करके साफ किया जा सकता है। इसका ड्राई हीट प्रोटक्शन मशीन में सूखे स्तर की गर्माहट पैदा होने पर सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जिससे मशीन खराब होने या किसी प्रकार की दुर्घटना का जोखिम कम रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Morphy Richards
- क्षमता- 600 मिली
- खास फीचर- फिल्टर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- कॉफी मेकर टाइप- ड्रिप कॉफी मशीन
- वॉटेज- 600 वॉट्स
- ऑपरेशन मोड- फुली ऑटोमैटिक
- वोल्टेज- 230 वोल्ट्स
खूबियां
- रिच क्रीमा अनुभव और असली स्वाद देने की क्षमता
- आसान कंट्रोल पैनल और नियंत्रण की सुविधा
- कीमत के हिसाब से बढ़िया फीचर्स और प्रदर्शन
- कॉफी मेकर का शानदार स्लीक डिजाइन
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को यह लंबे समय तक चलने के लिए सही नहीं लगा।
Wonderchef Regenta Espresso Coffee Maker
इस 5 बार कॉफी मेकर के साथ कॉफी हाउस जैसी क्वालिटी वाली एस्प्रेसो, कैपुचीनो, लट्टे, मैकियाटो या रिस्ट्रैटो का अपने घर पर ही कैफे जैसा अनुभव पाया जा सकता है। यह अपने 5 बार प्रेशर के जरिए कॉफी पाउडर से सही फ्लेवर और जरूरी तेल निकालता है, जिससे रिच, क्रीमी स्वाद मिलता है। इसमें इस्तेमाल करने में आसान रहने वाला मेटल पोर्ता फिल्टर दिया गया है, जो कॉफी को बारीकी से पीसकर बेहतरीन स्वाद देने का काम करता है। वहीं, इसका डाई-कास्ट एल्युमिनियम अलॉय बॉयलर, स्टील स्टीम फ्रॉदर और स्लीक बॉडी, बेहतरीन लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस दोनों एकसाथ दे सकते हैं। यह खास तरीके से डिजाइन किए गए स्टीम ट्यूब के साथ आता है, जिससे स्वादिष्ट झाग वाली फिल्टर कॉफी तैयार की जा सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Wonderchef
- क्षमता- 240 मिली
- खास फीचर- इंटिग्रेटेड कॉपी ग्राइंडर
- कॉफी मेकर टाइप- एस्प्रेसो मशीन
- मटेरियल- प्लास्टिक
- ऑपरेशन मोड- मैनुअल
- वॉटेज- 800 वॉट्स
- कंट्रोल टाइप- डायल
खूबियां
- किचन में कैफे लुक देने वाला शानदार डिजाइन
- तेजी से कॉफी तैयार करने की क्षमता
- रख-रखाव और सफाई करने में आसान
- आसान नियंत्रण और बेहतरीन क्वालिटी
कमी
- कुछ ग्राहकों के मुताबिक यह सही से काम नहीं करती है।
अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
तुलना: घर के लिए बेस्ट रेटेड कॉफी मेकर मशीन
कॉफी मेकर मशीन लेते समय, कई बातों पर विचार करना महत्वपूर्ण है। इसमें शामिल है: आपकी कॉफी की आवश्यकताएं, आपका बजट, मशीन की क्षमता, प्रोग्रामिंग विकल्प, सफाई में आसानी और स्थायित्व। इन कारकों पर विचार करके, आप अपनी आवश्यकताओं के लिए सही Coffee Maker मशीन चुन सकते हैं-
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
खास फीचर |
वॉटेज |
|
Preethi Dripcafe Coffee Maker |
500 मिली |
फिल्टर |
450 वॉट |
|
AGARO Royal 4 Big Cups Drip Coffee Maker |
600 मिली |
पोर्टेबल |
750 वॉट |
|
Philips HD7430/90 Drip Coffee Maker |
1.2 लीटर |
ऑटो शट-ऑफ |
1000 वॉट |
|
Morphy Richards Europa Drip Espresso Coffee Machine |
600 मिली |
एंटी ड्रिप फंक्शन |
600 वॉट |
|
Wonderchef Regenta Espresso Coffee Maker |
240 मिली |
इंटिग्रेटेड कॉफी ग्राइंडर |
800 वॉट |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- घर के लिए सबसे अच्छी कॉफी मेकर मशीन कौन सी है?+यह आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करता है। ड्रिप कॉफी मेकर मशीनें उपयोग में आसान और सस्ती होती हैं, जबकि एस्प्रेसो मशीनें कैफे जैसा एस्प्रेसो बनाती हैं। अपनी आवश्यकताओं के लिए सही मशीन चुनने के लिए, विभिन्न प्रकार की मशीनों की तुलना करें।
- कॉफी मेकर मशीन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?+कॉफी मेकर मशीन खरीदते समय, क्षमता, प्रोग्रामिंग विकल्प, सफाई में आसानी और स्थायित्व पर विचार करें।
- एस्प्रेसो मशीन और ड्रिप कॉफी मशीन में क्या अंतर है?+एस्प्रेसो मशीनें दबाव का उपयोग करके गाढ़ी कॉफी बनाती हैं, जबकि ड्रिप मशीनें धीरे-धीरे पानी को कॉफी के माध्यम से टपकाती हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads