ठंडे पानी से बर्तन धोते समय हाथ लाल हो जाते हैं? क्या आपको भी सर्दियों में किचन का काम करना मुश्किल लगता है? तो आपको जरूरत है एक ऐसे पोर्टेबल Water Geyser की जिसे आप आसानी से अपनी किचन में इंस्टॉल करवा सकें। इन पोर्टेबल किचन गीजर की खासियत यह होता है कि इन्हें कम स्पेस में आसानी सेस फिट किया जा सकता है। इस तरह के पोर्टेबल गीजर बहुत कम समय में पानी गर्म करते हैं, जिससे आप आसानी से बर्तन धो सकते हैं, सब्जियों को गर्म पानी से साफ कर सकते हैं और खाना बनाते समय आपको बार-बार ठंडे पानी से जूझना भी नहीं पड़ता है। यहां हमने किचन के लिए पोर्टेबल गीजर के 5 विकल्प दिए हैं, जिन्हें अमेजन पर काफी बढ़िया रेटिंग व रिव्यू प्राप्त है। आप इन्हें अपनी जरूरत व बजट अनुसार चुन सकते हैं।
ठंडे पानी से बर्तन धोना लगता है मुश्किल तो किचन के लिए ये Portable Geyser अभी कर लीजिए ऑर्डर

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier BlackVolt Instant Geyser for Kitchen
3 लीटर कैपेसिटी वाला यह गीजर किचन के लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। यह रस्टप्रूफ बॉडी में आता है, जो इस गीजर को अधिक टिकाऊ और मजबूत बनाता है। इस वॉटर गीजर में हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक शामिल होती है, जिसमें जंग लगने का खतरा नहीं रहता है और टैंक की लाइफ लंबी होती है। यह गीजर हाई राइज बिल्डिंग के लिए उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि यह 6.5 बार प्रेशर को आसानी से झेलने में सक्षम होता है। इसमें कॉपर हीटिंग एलिमेंट मौजूद होती है, जो पानी को तुरंत गर्म करती है जिसका फायदा यह होता है कि आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल इंतजार नहीं करना पड़ता है। इस गीजर में LED इंडीकेटर लगा होता है, जो आपको बताता है कि गीजर में पानी गर्म हो रहा है यानी नहीं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 3 लीटर
- कलर - ब्लैक
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
- विशेष सुविधा - फास्ट हीटिंग
- वारंटी - 5 साल टैंक वारंटी
खूबियां
- इस गीजर में ISI Power Cord लगी होती है, जो शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग का खतरा कम करती है।
- इस वॉटर गीजर की बॉडी शॉकप्रूफ होती है यानी इसमें बिजली का झटका लगने का खतरा नहीं रहता है।
कमी
- कुछ यूजर्स को इसमें वॉटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
Activa 3 Liters Quick Water Heater Geyser
इस 3 लीटर वॉटर गीजर में 3000 वॉट की सुपीरियर क्वालिटी की हीटिंग एलिमेंट शामिल होती है, जो पानी को तेज से गर्म करने में मदद करती है। इसका फायदा यह होता है कि आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। इस गीजर में स्टेनलेस स्टील टैंक लगी होती है, जिसमें जंग नहीं लगता है और इससे टैंक की लाइफ लंबी होती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे किचन में लगाने के लिए उपयुक्त बनाता है। वहीं इस Water Geyser का शानदार डिजाइन आपकी किचन की शोभा बढ़ा सकता है। इसमें ऑटो कट-ऑफ फीचर शामिल होता है यानी पानी का तापमान अधिक होने पर यह गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे गीजर फटने या आग लगने का खतरा नहीं रहता है। यह गीजर 6.5 बार तक प्रेशर को आसानी से झेल सकता है, जिस कारण इस गीजर को हाई राइज बिल्डिंग्स के लिए उपयुक्त माना जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 3 लीटर
- कलर - ग्रे और ब्लैक
- विशेष सुविधा - ओवरहीट प्रोटेक्शन
- मटेरियल - ABS प्लास्टिक बॉडी
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
खूबियां
- यह वॉटर गीजर शॉकप्रूफ बॉडी में आता है यानी इसमें बिजली की झटका लगने का खतरा बिल्कुल कम रहता है।
- इसमें LED इंडीकेटर लगा होता है, जो बताता है कि गीजर ऑफ है या गीजर में पानी गर्म हो रहा है या नहीं।
कमी
- इस गीजर में कुछ यूजर्स को वॉटर लीकेज की समस्या देखने को मिली है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Havells Carlo 3 Litre Instant Water Heater
हैवेल्स का यह इंस्टेंट गीजर 3 लीटर कैपेसिटी में आता है, जो किचन में लगाने के लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है। यह इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे कम स्पेस में आसानी से फिट होने योग्य बनाता है। वहीं इसका शानदार डिजाइन आपकी किचन को स्टाइलिश लुक दे सकता है। फीचर्स की बात करें, तो यह गीजर 6.5 बार तक पानी के प्रेशर को आसानी से झेल सकता है, जिस कारण ऊंची बिल्डिंग या अपार्टमेंट्स में रहने वालों के लिए यह गीजर उपयुक्त माना जाता है। इसमें ऑटोमैटिक कट-ऑफ फीचर शामिल होता है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है। इससे गीजर से होने वाले खतरे कम होते हैं और सुरक्षित इस गीजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस गीजर की बाहरी बॉडी रस्ट और शॉकप्रूफ होती है जो मजबूत होने के साथ-साथ बिजली के झटकों से भी बचाती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 3 लीटर
- कलर - व्हाइट
- विशेष सुविधा - ड्यूल LED इंडिकेटर
- वॉट - 3000W
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गीजर की टैंक स्टेनलेस स्टील की बनी होती है, जो काफी टिकाऊ होती है और इस पर जंग लगने का खतरा भी नहीं होता है।
- इसमें हीटिंग इंडीकेटर लगा होता है जो आपको बताता है कि गीजर में पानी गर्म हो रहा है यानी नहीं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इसमें कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
V-Guard Zio Instant Water Geyser
यह एक इंस्टेंट वॉटर गीजर है, जो पानी को तुरंत गर्म करने में मदद करता है। जिससे आप किचन में झटपट गर्म पानी प्राप्त कर सकते हैं। 3 लीटर कैपेसिटी वाले इस गीजर में ओवरहीट प्रोटेक्शन शामिल होता है, जो पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है। इससे गीजर के फटने का खतरा नहीं रहता है। इस Instant Geyser में 3000 वॉट की पावरफुल कॉपर हीटिंग एलिमेंट शामिल होती है, जो पानी को तुरंत गर्म करने की सुविधा देता है। इससे आपको गर्म पानी के लिए बिल्कुल इंतजार नहीं करना पड़ता है और आप अपनी सभी काम आसानी और तेजी से कर सकते हैं। यह गीजर 28 फ्लोर तक की ऊंची बिल्डिंग में आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी टैंक शामिल होती है, जिसमें जंग लगने का खतरा नहीं रहता है और टैंक की लाइफ भी लंबी होती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 3 लीटर
- कलर - व्हाइट एंड ब्लू
- विशेष सुविधा - रस्टप्रूफ
- मटेरियल - कॉपर, स्टेनलेस स्टील
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गीजर में ISI Power Cord लगी होती है, जो बिजली के झटकों और ओवरहीट की समस्या से बचाता है।
- इस गीजर की बॉडी रस्टप्रूफ होती है जो अधिक टिकाऊ व मजबूत होती है।
कमी
- कुछ यूजर्स ने इस गीजर के प्लग की क्वालिटी को खराब बताया है।
Bajaj Splendora 3L 3KW Vertical Instant Water Heater for Home
बजाज का यह 3 लीटर वॉटर गीजर कॉम्पैक्ट साइज में आता है, जिसे आप आसानी से छोटी किचन में भी फिट करवा सकते हैं और सबसे खास इस गीजर का स्टाइलिश व प्रीमियम डिजाइन है, जो आपकी किचन को एक नया व क्लासी लुक दे सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 3000 वॉट की लॉन्ग-लाइफ कॉपर हीटिंग एलिमेंट शामिल होती होती है, जो पानी को तेजी से गर्म करती है। इससे आपको गर्म पानी तुरंत मिल जाता है और आपको बिल्कुल इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसमें हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक शामिल होती है, जिसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती है और टैंक जल्दी खराब नहीं होता है। यह Geyser मल्टीपल सेफ्टी सिस्टम के साथ काम करता है। इसमें सबसे पहला ओवरहीट प्रोटेक्शन है यानी पानी का तापमान अधिक होने पर गीजर अपने आप बंद हो जाता है, जिससे गीजर के फटने या आग लगने का खतरा नहीं होता है। यह गीजर ABS शॉकप्रूफ बॉडी के साथ आता है, जो मजबूत व टिकाऊ होने के साथ-साथ बिजली के झटकों से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 3 लीटर
- कलर - व्हाइट
- विशेष सुविधा - कॉपर हीटिंग एलिमेंट
- मटेरियल - ABS
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें Fire Retardant केबल लगी होती है, जिसके जलने या ओवरहीट होने के कारण खराब होने का खतरा नहीं रहता है।
- इसमें LED इंडीकेटर लगा होता है, जो आपको बताता है कि गीजर ऑन है यानी नहीं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस गीजर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
किचन के लिए पोर्टेबल गीजर के 5 मॉडल्स की तुलना
ऊपर हमने आपको Haier, Activa, Havells, V-Guard और Bajaj के गीजर के बारे में जानकारी दी है और यहां हम इन 5 गीजर की तुलना कर रहे हैं, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा मॉडल आपके लिए अधिक बेहतर रहेगा।
|
मॉडल नाम |
कैपेसिटी |
हीटिंग एलिमेंट |
सेफ्टी फीचर्स |
विशेष सुविधा |
|
Haier BlackVolt Instant Water Heater |
3 लीटर |
कॉपर हीटिंग एलिमेंट |
ओवरहीट प्रोटेक्शन, थर्मल कट-ऑफ, प्रेशर सेफ्टी |
6.5 Bar हाई प्रेशर सपोर्ट, बहुत तेज हीटिंग |
|
Activa 3 Liters Quick Water Heater |
3 लीटर |
ISI सर्टिफाइड कॉपर एलिमेंट |
ऑटो कट-ऑफ, ओवरहीट सेफ्टी |
BEE 5-Star रेटिंग, 304L स्टेनलेस स्टील टैंक |
|
Havells Carlo 3 Litre Instant Water Heater |
3 लीटर |
कॉपर हीटिंग एलिमेंट |
मल्टी-लेवल सेफ्टी, थर्मोस्टेट, प्रेशर रिलीज |
स्टाइलिश डिजाइन, भरोसेमंद ब्रांड |
|
V-Guard Zio Instant Water Geyser |
3 लीटर |
कॉपर हीटिंग एलिमेंट |
4-लेयर सेफ्टी सिस्टम, ऑटो कट-ऑफ |
टिकाऊ बॉडी, सेफ्टी-फोकस्ड डिजाइन |
|
Bajaj Splendora 3L Instant Water Heater |
3 लीटर |
कॉपर हीटिंग एलिमेंट |
ओवरहीट प्रोटेक्शन |
हाई-ग्रेड स्टेनलेस स्टील टैंक |
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किचन के लिए कौन-सा गीजर सही होता है?+किचन के लिए इंस्टेंट गीजर काफी बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह साइज में छोटा है और बिना देरी पानी को तेजी से गर्म करता है।
- क्या इंस्टेंट गीजर अधिक बिजली खपत करता है?+जी नहीं, बल्कि इंस्टेंट गीजर स्टोरेज के मुकाबले कम बिजली खपत करता है क्योंकि यह पानी जल्दी गर्म कर देता है और बंद हो जाता है। इससे कम ऊर्जा खपत होती है।
- एक बढ़िया किचन गीजर कितने का आता है?+किचन के लिए इंस्टेंट गीजर बेहतर माना जाता है और एक बढ़िया ब्रांड का इंस्टेंट गीजर आपको 3 हजार से लेकर 4 हजार तक में आसानी से मिल सकता है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads