क्या आप भी नए वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं और गोदरेज ब्रांड चुनने का विचार कर रहे हैं? तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यहां हम आपको गोदरेज Washing Machine के 7 व 8 किलोग्राम वाले मॉडल्स के बारे में बताने वाले हैं। 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन छोटे परिवार और रोजमर्रा के कपड़े धोने के लिए परफेक्ट विकल्प माना जाता है। वहीं 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन थोड़े बड़े परिवारों या उन लोगों के लिए बेहतर होते हैं जिनके कपड़ों की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में हमने यहां दोनों मॉडल्स के बारे में बता की है, ताकि आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार एक सही विकल्प चुन सकें।
डेली वॉश से हेवी लोड तक Godrej Washing Machine के ये 7kg और 8kg मॉडल्स देंगे दमदार वॉशिंग परफॉर्मेंस

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star AI Tech Fully-Automatic Top Load Washing Machine
यह वॉशिंग मशीन AI पावर्ड है यानी यह 7KG की वॉशिंग मशीन कपड़ों का फैब्रिक और भार समझकर उसी अनुसार अपने आप वॉशिंग प्रोग्राम चुनता है। इससे समय और पानी दोनों की बचत होती है। इसमें टर्बो 6 Pulsator तकनीक शामिल होती है यानी यह मशीन कपड़ों को 6 अलग-अलग प्रकार से साफ करती है, जिससे कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ होते हैं। इसमें मौजूद FabriSafe ड्रम कपड़ों का फैब्रिक खराब होने से बचाता है, जिससे कपडे़ हर बार धोने के बाद नए जैसे रहते हैं। इसमें लगा मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागे आदि को अलग करता है, जिससे कपड़े खराब नहीं होते हैं और मशीन भी खराब नहीं होती है। इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है, जो मशीन की सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - LED डिस्प्ले
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें डिजिटल डिस्प्ले लगा होता है, जिसमें आप वॉशिंग मशीन की सभी सेटिंग्स को देख सकते हैं। इससे मशीन का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
- इसमें आपको 12 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- इस वॉशिंग मशीन में यूजर्स को अभी तक कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
Godrej 7 Kg 5 Star, AI Powered, FabriSafe Drum, 65% Water Saving, Fully Automatic Front Load Washing Machine
7 किलोग्राम की यह वॉशिंग मशीन छोटे परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों का भार व फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम चुनती है। इससे समय और पानी दोनों की बचत होती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन में 1000 RPM शामिल होती है, जो कपड़ों को जल्दी सूखाने में मदद करती है। इसमें आपको 12 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में FabriSafe ड्रम लगा होता है, जिसमें कपड़ों का फैब्रिक खराब नहीं होता है। इसमें स्पोर्ट्स शू वॉश मोड शामिल होता है, जिससे आप इसमें अपने जूतों को भी धो सकते हैं। इसमें मौजूद Prewash तकनीक की मदद से आप इस मशीन में कपड़ों को पहले डालकर धो सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 7 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - AI टेक
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है। यह तकनीक मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है, जिससे बच्चे मशीन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
- इसमें एडवांस डिजिटल डिस्प्ले शामिल होती है, जिसमें सभी सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इससे मशीन का इस्तेमाल आसान हो जाता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इसमें कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Godrej 8 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Front Load Washing Machine
8 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसमें 12 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। यह AI पावर्ड वॉशिंग मशीन है, जो कपड़ों का फैब्रिक और वजन समझकर उसी अनुसार वॉशिंग प्रोग्राम को चुनता है। इससे समय और पानी दोनों की बचत होती है। इसमें डिजिटल इन्वर्टर लगा होता है, जो मोटर की स्पीड को जरूरत अनुसार कम या ज्यादा करता है। इससे मोटर पर कम दबाव पड़ता है और बिजली की खपत भी कम होती है। इसमें इन-बिल्ट हीटर लगा होता है, जो पानी को सही तापमान पर गर्म करता है, जिसमें कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं और कपड़ों में लगे जिद्दी दाग आसानी सेस साफ हो जाते हैं। इसमें मौजूद स्टीम वॉश तकनीक ड्रम में गर्म भाप छोड़ती है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं और कपड़ों की झुर्रियां भी कम होती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - इन-बिल्ट हीटर
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम लगी होती है, जिसमें कपड़े खराब होने का डर नहीं रहता है और ड्रम में जंग लगने का खतरा भी नहीं रहता है।
- इसमें वूलन सेफ मोड शामिल होता है, जिसमें वूलन के कपड़े धोने से उनका फैब्रिक खराब नहीं होता है।
कमी
- यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
Godrej 8 Kg 5 Star AI Powered Fully Automatic Top Load Washing Machine
यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता में आती है, जिसमें एक साथ काफी मात्रा में कपड़े धोने की सुविधा मिलती है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 700 RPM शामिल होती है जो कपड़ों से पानी को अच्छी तरह अलग करती है। इससे कपड़े बेहतर ढंग से साफ होते हैं। इसमें आपको 10 वॉशिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील ड्रम शामिल होती है, जो Fabrisafe तकनीक के साथ आती है। यह तकनीक कपड़ों के फैब्रिक को खराब होने से बचाती है और कपड़ों की बेहतर सफाई करती है। इसमें एडवांस LED डिस्प्ले लगा होता है, जिससे आप वॉशिंग प्रोग्राम व अन्य सेटिंग्स को आसानी से देख सकते हैं। इससे मशीन का इस्तेमाल अधिक आसान हो जाता है। यह AI पावर्ड मशीन है यानी यह कपड़ों का भार और फैब्रिक समझकर उसी अनुसार वॉश प्रोग्राम को चुनती है। इससे आपका समय भी बचता है और पानी व बिजली की खपत भी कम होती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 8 किलोग्राम
- एनर्जी रेटिंग - 5 स्टार
- विशेष सुविधा - AI पावर्ड
- वारंटी - 2 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट हीटर होता है, जो ड्रम में पानी को सही तापमान पर गर्म करता है। इससे जिद्दी दाग वाले कपड़े भी आसानी से गर्म पानी में साफ हो जाते हैं।
- इसमें चाइल्ड लॉक फीचर शामिल होता है, जो मशीन की सभी सेटिंग्स को लॉक कर देता है। इससे बच्चे मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर पाते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस वॉशिंग मशीन में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
गोदरेज वॉशिंग मशीन के 7Kg और 8Kg मॉडल्स की तुलना
यहां हमने गोदरेज वॉशिंग मशीन के 7kg और 8kg वॉशिंग मशीन के 4 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आप अपनी जरूरत व बजट के हिसाब से समझ सकें कि आपके लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर है।
|
मॉडल नाम |
क्षमता |
एनर्जी रेटिंग |
खास फीचर्स |
|
Godrej Smart Choice AI Tech |
7 किलोग्राम |
5 स्टार |
AI Tech, FabriSafe स्टील ड्रम, मैजिक लिंट फिल्टर, 0 वाटर प्रेशर |
|
Godrej 7 Kg 5 Star AI Powered |
7 किलोग्राम |
5 स्टार |
AI पावर्ड, FabriSafe ड्राम, 65% पानी बचत |
|
Godrej 8 Kg 5 Star AI Powered |
8 किलोग्राम |
5 स्टार |
इनबिल्ट हीटर, स्टीम वॉश, चाइल्ड लॉक |
|
Godrej 8 Kg 5 Star AI Powered |
8 किलोग्राम |
5 स्टार |
AI Powered, डीप क्लीनिंग, इन-बिल्ट हीटर |
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- 7 किलोग्राम वॉशिंग मशीन किन लोगों के लिए बढ़िया होती है?+छोटे परिवारों के लिए 7 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन सबसे बढ़िया मानी जाती है। इसमें आप 3 से 4 लोगों के रोजमर्रा के कपड़े आसानी से साफ कर सकते हैं।
- गोदरेज वॉशिंग मशीन की सर्विस कैसी है?+गोदरेज का नेटवर्क भारत में बड़ा है और इसकी सर्विस काफी बढ़िया व ज्यादातर शहरों में उपलब्ध होती है।
- गोदरेज अपनी वॉशिंग मशीन पर कितनी वारंटी देता है?+गोदरेज अपनी वॉशिंग मशीन पर लगभग 2 से 3 साल की वारंटी देता है। वहीं कुछ पार्ट्स पर अलग से एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलती है।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads