क्या आपको भी रोज टेस्टी डिशेज खाना पसंद है, लेकिन उन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं? ऐसे में इलेक्ट्रिक कुकर आपकी पर पसंदीद वन-पॉट मील को आसानी से बनाने का समाधान बनता है। यह एक सामान्य प्रेशर कुकर से अलग होता है, क्योंकि इसमें कई सारी रेसेपी के लिए पहले से ही प्री-सेट मेन्यू मौजूद होते हैं, जिन्हें सिर्फ एक बटन दबाकर लगाया जा सकता है। Electric Cooker सामान्य विकल्पों की तुलना में खाना तेजी से पकता है और हर बार सीटे गिनने या गैस को बंद करने की झंझट से आजादी मिलती है। सुबह जब बच्चों का लंच बॉक्स, और ऑफिस का लंच सब बनाना होता है तो यह उपकरण काफी काम आता है। इसमें खाना पकने रखकर दूसरे काम भी आसानी से किए जा सकते हैं, क्योंकि कुकिंग पूरी होने पर यह अपने आप बंद भी हो जाता है और इसके अंदर चीजें लंबे समय तक गरम भी रहती हैं।
न सीटी गिनने की टेंशन न गैस ऑफ करने की! Electric Cooker में आसानी से तैयार होगी हर पसंदीदा डिश

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Instant Pot Duo 6QT(5.7L) 7-in-1 Electric Pressure Cooker
आपकी रसोई के लिए क्यों है सही पसंद?
- समय की बचत: 5.7 लीटर वाले इस इलेक्ट्रिक कुकर में खाना 70% तक तेजी से पकता है जिस वजह से समय की बचत होती है। इसमें चीजें पकने लगाकर दूसरे काम आसानी से किए जा सकते हैं और बार-बार खाने को हिलाने या उसपर नजर रखने का झंझट नहीं आता है। यह खान के हिसाब से आसानी से प्रेशर और कुकिंग टाइम को भी खुद से ही सेट कर लेता है।
- इस्तेमाल करने में है सुरक्षित: आपकी सुरक्षा के लिए इसमें 10 अलग-अलग सेफ्टी-फीचर्स दिए गए हैं जिस वजह से यह इस्तेमाल करने में पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें एक सीमित स्तर के बाद प्रेशर नहीं बनता है और न ही बॉडी में करंट उतरनी की समस्या आती है।
- सही तरह से पकता है खाना: Instant Pot के इस कुकर में खाना सिर्फ जल्दी ही नहीं बल्कि सही तरह से पकता है। एक समान हीटिंग की वजह से उसके कच्चे रहने या जलने की परेशानी नहीं आती है। वहीं, इसमें जरूरत हने पर खाने को आसानी से गरम भी कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Instant Pot
- क्षमता- 5.7 लीटर
- वॉटेज- 1000 Watts
- वोल्टेज- 120.0 Volts
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- वन टच कंट्रोल
- एडजेस्टेबल प्रेशर
- स्मार्ट लीकेज डिटेक्शन
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
01Nutricook Smart Pot 2 Stainless Steel 6 QT (5.7L), 1000W 9-in-1 Instant Programmable Electric Cooker
आपकी रसोई के लिए क्यों है सही पसंद?
- नहीं जलता है खाना: नॉन-स्टिक कोटिंग वाला यह NUTRICOOK का इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर खाने को सही तरह से पकाता और उसके जलने या चिपकने का डर नहीं रहता है। इसकी खासियत है कि अगर आप खाने को लगातार न चलाने पर भी वह एक समान रूप से पकता है और उसके पोषक तत्व भी बने रहते हैं।
- 9 उपकरणों का काम एक में: यह Electric Pressure Cooker आपको रसोईघर के 9 अलग-अलग उपकरणों की जगह लेगा। इसमें स्लो कुकिंग करने से लेकर चावल बनाने तक और स्टीमिंग करने से लेकर दही जमाने तक तारे काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसके साथ हर एप्लाइंस को अलग से लेना का खर्च भी बचता है।
- नहीं कम पड़ेगा खाना: 6 लीटर क्षमता वाले इस कुकर में आसानी से 6-7 लोगों के लिए एक बार में कुकिंग की जा सकती है। चाहे परिवार बड़ा हो या घर पर मेहमान आने वालो यह कुकर सही मात्रा में खाना बनाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- NUTRICOOK
- वॉटेज- 1000 Watts
- कंट्रोल- टच
- वोल्टेज- 220 Volts
- क्षमता- 5.7 लीटर
खासियतें
- LED डिस्प्ले
- डिशवॉशर सुरक्षित पॉट
- 13 कुकिंग प्रोग्राम
कमी
- कंपनी सर्विस अच्छी नहीं है।
स्मार्ट चॉइस पर देखिए गैजेट, एप्लाइंसेस, ब्यूटी, फैशन और अन्य कई प्रोडक्ट्स की जानकारी
02Geek Robocook Zeta 11-in-1 Automatic Electric Pressure Cooker
आपकी रसोई के लिए क्यों है सही पसंद?
- भारतीय रेसेपीज के लिए भरोसेमंद: इस इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर को खासतौर पर भारतीय कुकिंग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें खासतौर पर 13 इंडियन प्री-सेट मेन्यू मौजूद हैं जिनकी मदद से आसानी से खिचड़ी, चावन, दाल, चिकन और छोले समेत तरह-तरह की डिशेज तैयार की जा सकती हैं।
- खुद से करता है काम: इस Rice Cooker की सबसे बड़ी खासियत है कि यह अपने PIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके खुद से ही प्रेशर, टाइम और समय को सेट करता है। इस सुविधा की वजह से आपकी मेहनत भी बचती है और खाना भी हर बार सही तरह से पकता है।
- बिजली की भी बचत: Geek का यह इलेक्ट्रिक कुकर ऑटोमैटिक शट-ऑफ सुविधा के साथ आता है, जिसके साथ खाना पकने के बाद पावर सपलाई अपने आप बंद हो जाती है। ऐसे में न सिर्फ ओवरहीटिंग बचती है, बल्कि बिजली की भी बचत होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Geek
- वॉटेज- 1000 Watts
- वोल्टेज- 220 Volts
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- क्षमता- 6 लीटर
खासियतें
- 7 सेफ्टी गार्ड्स
- 70% तक तेज कुकिंग
- 8 एक्सेसरीज
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
03AGARO Regal Electric Rice Cooker
आपकी रसोई के लिए क्यों है सही पसंद?
- ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर सब पकेगा आसानी से: इस इलेक्ट्रिक कुकर में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक सब बनाना आसाना होता है। अलग-अलग फंक्शन और मेन्यू का इस्तेमाल करके इस AGARO कुकर में ढोकला, पोहा, उपमा, सूप, दालक, खिचड़ी और राजमा समेत अन्य डिशेज आसानी से तैयार की जा सकती हैं।
- खाना नहीं करना होगा गरम: इसके 12 घंटे तक के कीप-वॉर्म फंक्शन का इस्तेमाल करके खाने को देर तक गरम रखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप कुकिंग करने के बहुत देर बाद भी खाना खाते हैं तो उसे री-हीट करने का झंझट नहीं आता है।
- अपने हिसाब से करिए सेट: इसमें 24 घंटे तक का प्री-सेट टाइमर दिया गया है, जिसके साथ आप कुकिंग को अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। ऐसे में रात को सोने से या ऑफिस जाने से पहले इसमें टामर लगाकर रखा जा सकता है और समय पर खाना पका हुआ मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AGARO
- क्षमता- 3 लीटर
- वजन- 2.360 किलोग्राम
- वॉटेज- 500 Watts
- कलर- ब्लैक
खासियतें
- तीन मल्टी-कुकिंग
- 8-इन-1 फंक्शन
- सिरेमिक कोटिंग
कमी
- कुकिंग टाइम।
04Wonderchef Nutri-pot 3L Electric Pressure Cooker
आपकी रसोई के लिए क्यों है सही पसंद?
- अकेले रहने वाले लोगों के लिए परफेक्ट: 3 लीटर क्षमता वाला यह Wonderchef इलेक्ट्रिक कुकर अकेले रहने वाले बैचलर्स या पीजी व हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए काफी अच्छा है। इसमें पर्याप्त मात्रा में अलग-अलग डिशेज तैयार की जा सकती हैं और 18 प्री-सेट फंक्शन के साथ उन लोगों के लिए भी अच्छे हैं जिन्हें कुकिंग नहीं आती है।
- खाने पर नहीं रखनी होगी नजर: इस 3 Litre Cooker में खाने को पकने रखने के बाद उसपर बार-बार नजर रखने की जरूरत नहीं होती है। कुकिंग पूरी होने पर यह अपने आप बंद हो जाता है और टच कंट्रोल की मदद से इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- रखरखाव भी है आसान: नॉन-स्टिक सतह की वजह से खाने के आसानी से जलने या चिपकने की समस्या नहीं आती है। वहीं, इसके पॉट को आसानी से धोया भी जा सकता है और साथ ही रोजाना इस्तेमाल के बावजूद इसमें ज़ंग लगने की समस्या नहीं आती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Wonderchef
- क्षमता- 3 लीटर
- वॉटेज- 750 Watts
- कंट्रोल- टच
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- कीप वॉर्म
- प्रेशर कंट्रोल
- 24 घंटे का डिले टाइमर
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
जानिए इन सभी कुकर के बीच का अंतर
इन इलेक्ट्रिक कुकर में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने के लिए एक नजर इस तालिका पर डालिए।
|
मॉडल |
क्षमता |
प्री-सेट मेन्यू |
खासियत |
|
Instant Pot Duo 6QT 7-in-1 Electric Pressure Cooker |
5.7 लीटर |
7 |
ड्यूअल प्रेशर सिस्टम |
|
Nutricook Smart Pot 2 Stainless Steel Electric Pressure Cooker |
5.7 लीटर |
13 |
स्मार्ट लिड डिजाइन |
|
Geek Robocook Zeta Automatic Electric Pressure Cooker |
6 लीटर |
13 |
PIC टेक्नोलॉजी |
|
AGARO Regal Electric Rice Cooker |
3 लीटर |
5+3 |
SS स्टीमर |
|
Wonderchef Nutri-pot Electric Pressure Cooker |
3 लीटर |
18 |
डिले टाइमर |
इस तरह के अलग-अलग उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- वन पॉट मील्स के लिए इलेक्ट्रिक कुकर सामान्य कुकर से क्यों बेहतर होते हैं?+इलेक्ट्रिक कुकर वन पॉट मील्स के लिए इसलिए बेहतर होते हैं क्योंकि इनमें टेंप्रेचर कंट्रोल सही तरह से होता है और खाना जलने या ओवरफ्लो होने का खतरा नहीं रहता। साथ ही, इनमें बिना लगातार निगरानी के खाना अपने पकाने की सुविधा मिलती है।
- क्या इलेक्ट्रिक कुकर में खाना बनाना सुरक्षित है?+हां, आधुनिक इलेक्ट्रिक कुकर कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ आते हैं जैसे ऑटोमैटिक प्रेशर रिलीज, ओवरहीट प्रोटेक्शन, और लिड लॉक मैकेनिज्म, जो उन्हें उपयोग करने के लिए बहुत सुरक्षित बनाते हैं।
- वन पॉट मील्स के लिए कौन सी क्षमता वाला इलेक्ट्रिक कुकर सबसे अच्छा है?+अकेले या दो लोगों के लिए 3-4 लीटर क्षमता पर्याप्त है, जबकि 4-6 सदस्यों वाले परिवार के लिए 6-8 लीटर की क्षमता वाला कुकर सही होता है। अपने परिवार में मौजूद लोगों की संख्या और खाना पकाने की आदतों के अनुसार एक सही विकल्प चुनना चाहिए।
- इलेक्ट्रिक कुकर को कैसे साफ करना चाहिए?+ज्यादातर इलेक्ट्रिक कुकर में एक नॉन-स्टिक या स्टेनलेस स्टील इनर पॉट होता है जिसे साबुन और पानी से हाथ से धोया जा सकता है या डिशवॉशर में भी साफ किया जा सकता है। बाहरी हिस्से को गीले कपड़े से पोंछना चाहिए।
- एक अच्छा विकल्प किस बजट रेंज में मिलता है?+किसी भी इलेक्ट्रिक कुकर की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और अन्य सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। आमतौर पर ये करीब ₹3,000-₹10,000 तक की रेंज में आते हैं। हालांकि, प्रीमियम मॉडल की कीमत इससे भी ज्यादा हो सकती है।
You May Also Like