सर्दियों का मौसम आते ही घर में गर्म पानी की जरूरत बढ़ जाती है। सुबह नहाने से लेकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए पानी गर्म करने तक, हर काम में गीजर काफी मददगार साबित होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए नया Geyser लेने की सोच रहे हैं, तो सही ब्रांड का चुनाव करना बहुत जरूरी है। भारतीय बाजार में आज कई कंपनियां अच्छे गीजर उपलब्ध करा रही हैं जिनके 5 विकल्प आपको यहां देखने को मिलेंगे जिनमें Havells, बजाज, Racold, क्रॉम्पटन और AO Smith शामिल हैं। ये अच्छे सुरक्षा फीचर्स के साथ आते हैं और आपको अलग-अलग क्षमता में मिल जाएंगे जिन्हें आप अपने परिवार के सदस्यों की संख्या और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां -
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
AO Smith Geyser 25 Litre
घर के लिए लेना कैसे सही है?
- भारत के अधिकांश घरों में खारे या बोरवेल के पानी आते हैं जिसके कारण टैंक जल्दी जंग लगकर लीक होने लगते हैं। लेकिन AO Smith का Water heater का यह मॉडल ब्लू डायमंड ग्लास-लाइन्ड के साथ आता है जो टैंक को साधारण स्टील टैंक की तुलना में दोगुना अधिक जंग-रोधी बनाने में मदद करता है जिससे लंबे समय तक इसका टैंक जंग से बचा रह सकता है।
- 5-स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह गीजर 25 लीटर का स्टोरेज गीजर है जो 4 से 6 सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया रहेगा जो नहाने से लेकर बाल्टी भरने या शॉवर बाथ के लिए पर्याप्त गर्म पानी दे सकता है। इससे किसी भी सदस्य को पानी गर्म होने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सब लोग फटाफट से एक-के-बाद एक नहा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - AO Smith
- मॉडल - SDS-GREEN SERIES-025
- क्षमता - 25 लीटर
- वाटेज - 2000 वाट
- वोल्टेज - 250 वोल्ट
खासियत
- ग्लास-कोटेड हीटिंग एलिमेंट
- 7 साल की इनर टैंक वारंटी
कमी
- यह चलने पर आवाज कर सकता है।
01
Havells Instanio Prime 25 Litre Storage Water Heater
घर के लिए लेना कैसे सही है?
- आपको बता दें, इस गीजर में तापमान पता करने वाली LED रिंग दी गई है, जो पानी के तापमान के अनुसार अपना रंग बदल सकती है। जैसे ठंडा होने पर नीला और गर्म होने पर नारंगी या लाल दिखा सकती है। इससे आपको दूर से ही पता चल जाएगा कि पानी नहाने लायक गर्म हुआ है या नहीं, जिससे बिजली की बचत होती है और बार-बार नल खोलकर तापमान जांचने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट्स या ऊंची इमारतों में पानी का प्रेशर अक्सर काफी तेज होता है, जिससे कमजोर गीजर के फटने या लीक होने का खतरा रहता है। Havells के इस 25 Litre Geyser को 8 बार तक के दबाव को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर आप किसी ऊंची बिल्डिंग या प्रेशर पंप वाले घर में रहते हैं, तो यह बिना किसी अतिरिक्त प्रेशर रिड्यूसिंग वाल्व के सुरक्षित काम करने में मदद करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Havells
- मॉडल - GHWAICTBL025
- क्षमता - 25 लीटर
- वाटेज - 2000 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- बेहतर हीट रिटेंशन
- 25 लीटर की पर्याप्त क्षमता
कमी
- इंस्टॉलेशन में अतिरिक्त खर्च लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Racold Eterno Pro Storage Water Heater
घर के लिए लेना कैसे सही है?
- भारतीय शहरों और कस्बों में ग्राउंडवाटर या बोरवेल के खारे पानी में मिनरल्स और स्केलिंग के कारण गीजर का इनर टैंक 2–3 साल में लीक होने लगता है। लेकिन Racold के इस वॉटर हीटर में टाइटेनियम इनेमल्ड कोटिंग और बड़ा मैग्नीशियम एनोड रॉड दिया गया है। जिसकी मदद से यह तकनीक टैंक की अंदरूनी हिस्सों को जंग लगने वाले रसायनों और कठोर पानी के सीधे संपर्क से आने में मदद करते हैं।
- ABS रस्ट-प्रूफ बॉडी के साथ आने वाला यह गीजर बाथरूम की नमी से सुरक्षित रह सकता है। आपको बता दें, सामान्य मेटल बॉडी वाले गीजर में समय के साथ बाहर से जंग लगने और पेंट उखड़ने की समस्या आती है। इसकी बाहरी बॉडी हाई-ग्रेड ABS प्लास्टिक से बनी है, जो पूरी तरह शॉक-प्रूफ और रस्ट-प्रूफ होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Racold
- मॉडल - ETPROSTWH25L
- क्षमता - 25 लीटर
- वाटेज - 2000 वाट
- वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
- 7 साल की टैंक वारंटी
- मल्टी-फंक्शनल सेफ्टी वॉल्व
कमी
- यह पानी को गर्म करने में समय लगा सकता है।
03
Bajaj Shield Series New Shakti 25L Storage Wall Mount Water Heater
घर के लिए लेना कैसे सही है?
- 25 लीटर की क्षमता के साथ आने वाला बजाज का यह मॉडल 3 से 5 सदस्यों वाले परिवार के लिए बढ़िया रहेगा जिसमें एक ही बार में अधिक पानी गर्म हो जाता है। कड़ाके की ठंड में जब आने वाला पानी बहुत ठंडा होता है, तब छोटी क्षमता वाले गीजर में बार-बार पानी गर्म होने का इंतज़ार करना पड़ता है। लेकिन 25L की क्षमता बाल्टी और शॉवर दोनों प्रकार के उपयोग के लिए पर्याप्त पानी देने में मदद करती है।
- अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो यह Bajaj का Water Heatre आपके लिए सही चॉइस बन सकती है क्योंकि इसमें चाइल्ड सेफ़्टी मोड मौजूद है। यह पानी के तापमान को सुरक्षित स्तर पर सीमित रखने में मदद करता है, जिससे बच्चों की त्वचा अत्यधिक गर्म पानी से जलने से सुरक्षित रह सकती है। वहीं, थर्मल कट-ऑफ की वजह से यह ओवरहीटींग से भी सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Bajaj
- मॉडल - 150953
- क्षमता - 25 लीटर
- वाटेज - 2000 वाट
- वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
- ग्लास-लाइन्ड इनर टैंक
- 5-स्टार एनर्जी रेटिंग
कमी
- इसमें लीकेज की समस्या आ सकती है।
04
Crompton Amica Pro 15L
घर के लिए लेना कैसे सही है?
- अगर आपको भी लगता है कि सर्दियों के मौसम में गीजर चलाने से बिजली बिल अधिक आता है तो चिंता छोड़िए और चुनिए 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाले Crompton के इस गीजर को, जो बिजली की खपत कम करता है। साथ ही, इस 15 Litre Geyser में उच्च घनत्व वाला PUF इंसुलेशन भी दिया गया है, जिसकी मदद से एक बार पानी गर्म होने के बाद यह अंदर के तापमान को लंबे समय तक बनाए रख सकता है।
- अगर आप किसी अपार्टमेंट या मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में रहते हैं, तो ऊपरी मंजिलों से आने वाले पानी का दबाव काफी अधिक होता है। सामान्य गीजर 4 से 6 बार तक का दबाव ही झेल पाते हैं, जिससे ज्यादा प्रेशर में टैंक फटने या लीक होने का डर रहता है। लेकिन यह 8 Bar तक का प्रेशर आसानी से संभाल सकता है। इसके कारण आपको अलग से प्रेशर रिड्यूसिंग वॉल्व लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह हाई-राइज बिल्डिंग्स के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Crompton
- मॉडल - Amica Pro
- क्षमता - 15 लीटर
- वाटेज - 2000 वाट
- वोल्टेज - 240 वोल्ट
खासियत
- 2kW कॉपर हीटिंग एलिमेंट
- 5-लेवल सुरक्षा शील्ड
कमी
- इसके इंस्टॉलेशन में दिक्कत आ सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड का गीजर रहेगा बढ़िया
ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही गीजर ले सकते हैं -
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।