क्या मानसून में आपको भी ऐसा लगता है कि एसी चलाने के बाद भी ठंडक नहीं मिलती है? तो इसका सबसे बड़ा कारण ह्यूमिडिटी है। लेकिन अगर आप सही तापमान पर एसी को सेट करते हैं, तो इस ह्यूमिडिटी में भी आप बेहतर कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर मानसून में एसी को किस टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए? आज इस लेख में आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे कि आखिर क्यों मानसून में एसी चलाने के बाद भी ठंडक महसूस नहीं होती है? इसका कारण क्या है? टेंपरेचर को किस तापमान पर सेट करें कि एसी बेहतर कूलिंग करे? इसी के साथ हम आपको हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में आने वाले कुछ एसी के विकल्पों के बारे में भी बताएंगे।
मानसून में ठंडक कम क्यों लगती है?
क्या आपको भी ऐसा लगता है कि आपका एसी खराब है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मानसून में एसी चलाने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता है। अब ऐसे कुछ लोगों यह सोचते हैं कि उनका एसी खराब हो गया है, क्योंकि कमरा ठंडा नहीं कर रहा है। लेकिन समस्या आपके एसी में नहीं बल्कि मौसम में है। जी हां, मानसून के मौसम में ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में जब आप एसी चलाते हैं, तो आपको एसी पहले उस ह्यूमिडिटी को खत्म करने का काम करता है और फिर उसके बाद कूलिंग करता है। यही कारण है कि मानसून में एसी को कूलिंग करने में थोड़ा समय लगता है।
मानसून में बेहतर कूलिंग के लिए किस तापमान पर एसी चलाना चाहिए?
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि मानसून के मौसम में ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अब सवाल यह है कि मानसून में किस तापमान पर एसी को चलाना चाहिए कि आपको तेज ठंडक मिले? तो मानसून में आप एसी को 24 से 26 डिग्री पर सेट क सकते हैं। इसका कारण यह इस तापमान पर एसी कमरे की ह्यूमिडिटी को खत्म करने के साथ-साथ ठंडक भी करता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब हम कम तापमान पर एसी को चालते हैं तो एसी ज्यादा तेजी से काम करता है, क्योंकि उस पर कम लोड पड़ता है। इसका फायदा यह होता है कि एसी जल्दी से जल्दी नमी को कम करने के बाद कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है। इसलिए एसी को मानसून में 24 या फिर 26 डिग्री पर चलाना चाहिए और इसका एक फायदा आपको यह भी होता है कि बिजली की खपत कम होती है, जिससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं।