आमतौर पर फ्रंट लोड वाशिंग मशीन बेहतर प्रदर्शन, कम बिजली व पानी की बचत और कपड़ों को साफ तरीके से धुलने का काम करती है, जिससे कपड़ों को नुकसान पहुँचाए बिना जिद्दी दागों को हटाने में मदद मिलती है। इन वाशिंग मशीन की हाई स्पिन स्पीड कपड़ों से अधिक पानी निकालती है, जिससे सुखाने का समय कम हो जाता है। फ्रंट लोड, टॉप लोड की तुलना में अधिक शांत तरीके से काम करती है। हालांकि, टॉप लोड वाशिंग मशीन किफायती दाम में अलग-अलग मॉडल्स मिलते हैं। इन टॉप लोड वाशिंग मशीन में कपड़े डालने और निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ता है। इसमें वॉश साइकिल कम हो सकते हैं, वो तब अधिक फायदेमंद होते है जब आपको कपड़े जल्दी धुलने हों।
फ्रंट लोड और टॉप लोड वाशिंग मशीन में क्या अंतर है?
नीचे तालिका के माध्यम से फ्रंट लोड और टॉप लोड वाशिंग मशीन के अंतर को विस्तार से समझ सकते हैं कि दोनों में क्या अंतर है और ये किन आवश्यकताओं के आधार पर अच्छी हो सकती है।
फीचर्स |
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन |
टॉप लोड वाशिंग मशीन |
कपड़े धोने की गुणवत्ता |
बेहतर जेंटल और डीप क्लीनिंग |
सामान्य पर कुछ मॉडल्स अच्छे से करते हैं। |
पानी की खपत |
कम |
अधिक |
ऊर्जा की खपत |
कम |
अधिक |
देखभाल |
थोड़ा ज्यादा रखरखाव |
कम रखरखाव की आवश्यकता |
वॉशिंग टाइप |
आमतौर पर लंबा |
आमतौर पर तेज |
कीमत |
महंगी |
किफायती |
ऐसे ही उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।
यहां आपको टेबल के माध्यम से समझाया गया है कि फ्रंट लोड और टॉप लोड वाशिंग मसीन में क्या-क्या फीचर्स उपलब्ध होते हैं। लेकिन, नीचे आप विस्तार से समझ सकते हैं।