क्या आपको भी गर्मियों में एसी और सर्दियों में हीटर खरीदने की टेंशन रहती है? तो आपको जरूरत है Hot and Cold AC की, जो गर्मियों में बर्फ जैसी ठंडी हवा देता है और सर्दियों में रूम हीटर की तरह काम करता है। पिछले कुछ सालों में इन हीटर वाले एसी की डिमांड मार्केट में काफी बढ़ी है, जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एक डिवाइस में आपको हीटर और एसी दोनों की सुविधा मिलती है। इनमें शामिल अन्य फीचर्स की बात करें, तो ये एसी इन्वर्टर तकनीक, फास्ट कूलिंग और फास्ट हीटिंग, एयर प्यूरिफिकेशन फिल्टर, साइलेंट ऑपरेशन जैसी सुविधा से लैस होते हैं। एक तरह से कहा जाए तो यह एसी विद हीटर एक स्मार्ट और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट है।
कमाल हैं ये AC with Heater! सर्दियों में गर्माहट और गर्मियों में देते हैं बर्फ जैसी ठंडक

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Haier 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold Triple Inverter Split AC
अगर आप भी गर्मी और सर्दी के लिए अलग-अलग डिवाइस नहीं खरीदना चाहते हैं, तो यह हायर का यह होट एंड कोल्ड एसी आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है, जो मध्यम आकार के कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह एसी गर्मियो में तेज ठंडी हवा देता है और गर्मियों में तेजी गर्म हवा को कमरे में फैलाता है। इसके अलावा इसमें 7 इन 1 कंवर्टिबल मोड भी दिया होता है, जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। इस एसी की खासियत है कि यह आप तक शुद्ध हवा पहुंचाता है। दरअसल, इसमें एचडी फिल्टर लगा होता है। यह फिल्टर हवा में मौजूद छोटे कण और धूल को पूरी तरह से हटाता है, जिससे आप तक एकदम साफ हवा पहुंचती है। इस Split AC का फायदा यह होता कि सांस से जुड़ी समस्या होने का खतरा नहीं रहता है। इस एसी में फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक शामिल होती है। यह तकनीक एसी के अंदर की सफाई अपने आप करता है। इससे एसी की परफॉर्मेंस भी बढ़िया रहती है और एसी की लाइफ भी बढ़ती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 19000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- विशेष सुविधा - एंटी बैक्टीरियल फिल्टर
- एनर्जी रेटिंग - 3 स्टार
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें ट्रिपल इन्वर्टर तकनीक शामिल है। यह तकनीक तीन मोटर्स को अलग-अलग कंट्रोल करके फास्ट कूलिंग या हीटिंग देती है। इससे बिजली की खपत भी कम होती है और कमरे में लगातार कूलिंग या हीटिंग बनी रहती है।
- इस हायर में 20 मीटर तक हवा को फैलाने की क्षमता होती है यानी यह गर्म या ठंडी हवा को कमरे में 20 मीटर तक फैलाता है। इससे कमरा जल्दी ठंडा या गर्म होता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस एसी में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
LG 1.5 Ton 3 Star Hot & Cold DUAL Inverter Split AC
एलजी का यह हॉट एंड कोल्ड एसी ड्यूल इन्वर्टर तकनीक के साथ आता है। यह फीचर कंप्रेसर की स्पीड को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करके फास्ट हीटिंग या कूलिंग देता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और एसी कम शोर के साथ अपना कमा करता है। यह 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड के साथ आने वाला स्प्लिट एसी है, जिसमें आप कूलिंग पावर को 5 अलग-अलग मोड में एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होता है, जिससे आपको अलग से स्टेबलाइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह स्टेबलाइजर बिजली से होने वाले उतार-चढ़ाव को आसानी से हैंडल करता है, जिससे एसी के खराब होने का खतरा नहीं रहता है। इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम शामिल है। यह तकनीक एसी में होने वाली खराबी को पहले बता देता है। दरअसल, यह डिस्प्ले पर एरर दिखाकर आपको जानकारी देता है, जिससे आप समय रहते अपना एसी ठीक करवा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 18000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- विशेष सुविधा - 4 वे स्विंग फीचर
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें एचडी फिल्टर विद एंटी-वायरस लगा होता है यानी यह फिल्टर हवा में मौजूद छोटे-छोटे धूल कणों के साथ-साथ वायरस और बैक्टीरिया को भी हवा से साफ करता है। इससे आप तक शुद्ध हवा पहुंचती है।
- इसमें 4 वे स्विंग फीचर मौजूद है। यह फीचर ठंडी या गर्म हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना ठंडा या गर्म रहता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस एसी में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Voltas 2 Ton 3 Star, Hot & Cold Inverter Split AC
2 टन क्षमता वाला यह वोल्टास एसी हर मौसम में आपका साथ देता है। जी हां, क्योंकि इसमें आपको गर्मियों में ठंडी हवा और सर्दियों में गर्म हवा की सुविधा मिलती है यानी यह एसी एक हीटर की तरह भी काम करता है। इस एसी की खासियत है कि यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की तेज गर्मी में भी आपको फास्ट कूलिंग मिलती है और -7 डिग्री सेल्सियस तक की ठंडी में फास्ट हीटिंग मिलती है। एडवांस फीचर्स से लैस इस एसी में आपको एनर्जी सेविंग मोड मिलता है, जो बिजली की कम खपत करता है। इससे आप बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं। इस स्प्लिट एसी में स्विंग मोड दिया होता है, जिसका फायदा यह होता है कि यह ठंडी व गर्म हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे हर कोने में हवा फैलती है और कमरा जल्दी गर्म या ठंडा होता है। इस वोल्टास Air Conditioner में सेल्फ डायग्नोसिस सिस्टम शामिल होता है, जो एसी में होने वाली खराबी को एसी के डिस्प्ले पर एरर के माध्यम से बताता है, जिससे आप समय रहता एसी को ठीक करवा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 2 टन
- कूलिंग पावर - 24000 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- विशेष सुविधा - एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
- वारंटी - 1 साल की वारंटी
खूबियां
- यह वोल्टास एसी इन-बिल्ट स्टेबलाइजर के साथ आता है, जो 230 तक के वोल्टेज रेंज को आसानी से हैंडल कर सकता है। इससे एसी के खराब होने का डर नहीं रहता है।
- इसमें टर्बो मोड शामिल है। यह तकनीक कुछ मिनटों में तेजी कूलिंग या हीटिंग करके कमरे को गर्म या ठंडा कर देता है।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस एसी में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
Godrej 1.5 Ton 3 Star, Hot & Cold 52C to 0C Inverter Split AC
यह एक स्मार्ट एसी है, जिसमें आपको AI तकनीक शामिल मिलती है। दरअसल, गोदरेज के इस 1.5 टन एसी में एक ऐसा सेंसर लगा होता है जो बाहरी तापमान को समझकर उसी प्रकार कूलिंग व हीटिंग प्रदान करता है यानी अगर बाहर बहुत तेज गर्मी है तो यह एसी ठंडी हवा प्रदान करता है और अगर बाहर ठंडा मौसम है तो यह गर्म हवा प्रदान करता है। 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड वाले इस एसी में हैवी ड्यूटी कूलिंग सिस्टम शामिल होता है। यह 52 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में भी तेज ठंडी हवा देता है और 0 डिग्री सेल्सियस में भी तेज गर्मी प्रदान करता है। इसमें आपको सेल्फ क्लीनिंग तकनीक शामिल मिलती है। यह तकनीक एसी के अंदर की सफाई अपने आप करता है, जिससे एसी बेहतर परफॉर्मेंस देती है।
स्पेसिफिकेशन
- कैपेसिटी - 1.5 टन
- कूलिंग पावर - 4.9 किलोवाट
- विशेष सुविधा - सेल्फ क्लीन तकनीक
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
खूबियां
- इस गोदरेज एसी में आपको सेल्फ डाग्नोसिस सिस्टम शामिल मिलता है। यह तकनीक एसी में होने वाली खराबी की जानकारी आपको एरर के माध्यम से बताता है। जिससे आप समय रहते एसी ठीक करवा सकते हैं।
- इस एसी मे आपको 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड मिलता है, जिन्हें आप अपनी जरूरत अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक इस एसी में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
Hitachi 1.8 Ton 4 Star, Hot & Cold Inverter Split AC with Expandable Technology
हिताची का 1.8 टन क्षमता वाला एसी बड़े कमरे या लिविंग रूम के लिए उपयुक्त हो सकता है। यह एसी ठंडी हवा के साथ गर्म हवा की सुविधा भी देता है यानी आप गर्मियों में इसे एसी की तरह और सर्दियों में इसे हीटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एसी में पेंटा सेंसर लगा होता है। यह सेंसर बाहरी तापमान को समझकर उसी अनुसार कूलिंग या हीटिंग सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें एक्लपेंडेबल तकनीक मौजूद होती है। इस तकनीक की मदद से आप कूलिंग पावर को अपनी जरूरत के हिसाब से ज्यादा कर सकते हैं। इसमें डस्ट फिल्टर लगा होता है। यह फिल्टर हवा में मौजूद धूल व बैक्टीरिया को हटाता है, जिससे आपको शुद्ध हवा प्राप्त होती है। इसका फायदा यह होता है कि आपको खराब हवा के कारण सांस से जुड़ी समस्या होने का खतरा कम रहता है। इस AC की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें फिल्टर क्लीन इंडिकेटर की सुविधा मिलती है यानी यह एसी समय-समय पर आपको फिल्टर बदलने का संकेत देता है।
स्पेसिपिकेशन
- कैपेसिटी - 1.8 टन
- कूलिंग पावर - 21840 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
- विशेष सुविधा - सुपरफाइन मेश फिल्टर
- वारंटी - 5 साल की वारंटी
खूबियां
- इसमें सराउंड एयर की सुविधा शामिल होती है यानी यह एसी ठंडी व गर्म हवा को कमरे में चारों तरफ फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा या गर्म हो जाता है।
- यह एसी साइलेंट ऑपरेशन के साथ काम करता है। इसका मतलब है कि एसी चलते समय बहुत कम शोर करता है, जिससे आप रात के समय शांत माहौल में आरामदायक नींद का आनंद उठा सकते हैं।
कमी
- अभी तक यूजर्स को इस एसी में कोई कमी देखने को नहीं मिली है।
एसी विद हीटर के 5 मॉडल्स की तुलना
यह बात तो साफ है कि हर किसी का बजट और जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसे में हमने ऊपर बताए गए AC विद हीटर के 5 मॉडल्स की तुलना यहां की है, ताकि आप तय कर सकें कि आपकी जरूरत अनुसार कौन-सा एसी आपके लिए सही रहेगा।
|
मॉडल नाम |
कैपेसिटी |
एनर्जी रेटिंग |
विशेष सुविधा |
|
Haier HSU19CH-TQG3BN-INV |
1.5 टन |
3 स्टार |
हॉट और कोल्ड, ट्रिपल इन्वर्टर, एचडी फिल्टर |
|
LG TS-H19VNXE |
1.5 टन |
3 स्टार |
हॉट और कोल्ड, 5 इन 1 कंवर्टिबल मोड, 4 वे स्विंग |
|
Voltas 243VH Vertis Elegant |
2 टन
|
3 स्टार
|
हॉट एंड कोल्ड, एंटी-डस्ट फिल्टर |
|
Godrej AC 1.5T SIH 18ITC3 WYC |
1.5 टन |
3 स्टार |
हॉट और कोल्ड, हैवी ड्यूटी कूलिंग, 5 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी |
|
Hitachi RMRG422HFXO (4100X HP) |
1.8 टन |
4 स्टार |
हॉट एंड कोल्ड, 100% कॉपर, डस्ट फिल्टर, इन्वर्टर तकनीक |
इसी तरह के अन्य लेख के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- एसी विद हीटर क्या होता है?+देखिए ये ऐसे एयर कंडीशनर होते हैं, जो गर्मियों में ठंडी हवा देते हैं और सर्दियों में हीटर की तरह काम करते हैं यानी आपको एक ऐसी में 2 सुविधा मिलती है और आपको हर मौसम के लिए अलग डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- क्या हीटर वाले एसी ज्यादा बिजली खपत करते है?+नहीं, अधिकतर एसी जो हीटर के साथ आते हैं उनमें इन्वर्टर तकनीक शामिल होती है जो बिजली की खपत को कम करते हैं।
- किस ब्रांड के एसी में हीटर की सुविधा मिलती है?+एलजी, डायकिन, पैनासोनिक, ब्लू स्टार और हिताची जैसे ब्रांड्स अपने एसी में हीटिंग और कूलिंग दोनों की सुविधा देते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Double Door refrigerators
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Flipkart Big Billion Days 2026
- Laptops with 8GB RAM
- Best Indoor Plants
- Space Saving Shoe Racks
- Top Rated Rustic Decor Items
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Kanya Pujan Gifts
- Best Products to Remove Blackheads