बजट ₹39,999 से भी कम! देखें एलजी के ये फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर, बेहतरीन कूलिंग संग मिलेगा अधिक स्टोरेज

फैमिली फेस्ट और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त खाना और ताजी सब्जियां रखने के लिए LG के ये 5 फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर ₹39,999 के बजट में सबसे बेहतरीन विकल्प रहेंगे। कन्वर्टिबल मोड, स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर और मल्टी एयर फ्लो तकनीक के साथ आने वाले ये मॉडल्स खाने को लंबे समय तक ताजा रखते हैं और बिजली की बचत भी करते हैं।
एलजी डबल डोर फ्रिज
एलजी डबल डोर फ्रिज

पारिवारिक दावतों, त्योहारों या वीकेंड गेट-टुगेदर के दौरान सबसे बड़ी चुनौती पके हुए भोजन, मिठाइयों और बड़ी मात्रा में खरीदी गई ताजी सब्जियों को सही तापमान पर स्टोर करने की होती है। ऐसे में ₹39,999 से कम कीमत वाले LG के ये 5 फ्रॉस्ट-फ्री Double Door Refrigerator आपकी इस समस्या को हल कर सकते हैं। दरअसल, इनमें कन्वर्टिबल मोड होता है जिससे अधिक खाना व सब्जियां स्टोर करने के लिए आप फ्रीजर को भी नॉर्मल फ्रिज स्पेस में बदलकर अधिक स्पेस पा सकते हैं। वहीं इन एलजी रेफ्रिजरेटर में शामिल मल्टी एयर फ्लो सिस्टम हर कोने में एक समान ठंडक पहुंचाता है, जिससे फेस्ट के दौरान भी आपका सारा खाना एकदम फ्रेश और सुरक्षित रहता है। सबसे बड़ी बात ये स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर तकनीक पर काम करते हैं, जिससे फ्रिज बहुत कम आवाज करता है और बिजली की खपत को भी कम करता है।

नीचे देखिए एलजी के 5 बेहतरीन रेफ्रिजरेटर के विकल्प।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

LG 251 L 2 Star Smart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

फैमिली फेस्ट और त्यौहारों के दौरान जब घर में मेहमान आते हैं, तो ताजा खाना, मिठाइयां और कोल्ड ड्रिंक्स रखने के लिए अतिरिक्त जगह की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में एलजी का यह 251 लीटर कन्वर्टिबल रेफ्रिजरेटर आपकी इसी जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कन्वर्टिबल स्पेस का फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को आसानी से नॉर्मल फ्रिज में बदलकर एक्स्ट्रा फ्रेश-फूड स्पेस पा सकते हैं। इसमें दिया गया स्मार्ट और डेयरी मोड डेयरी प्रोडक्ट्स और नाज़ुक खाद्य पदार्थों को सही तापमान पर सुरक्षित रखता है, जबकि एक्सप्रेस फ्रीज अचानक आए मेहमानों के लिए झटपट आइस और तेज कूलिंग प्रदान करता है। इस फ्रिज की सबसे खास बात इसका इमराल्ड लोटस पैटर्न और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो आपके किचन को स्टाइलिश बनाएगा। साथ ही यह बिजली की खपत भी बेहद कम करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - LG
  • मॉडल नंबर - GLT2526XWEL
  • क्षमता - 251 लीटर
  • रंग - इमराल्ड लोटस
  • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
  • प्रोडक्ट वारंटी - 1 साल
  • कंप्रेसर वारंटी - 10 साल 

खूबियां

  • कन्वर्टिबल स्टोरेज
  • स्मार्ट डेयरी मोड

कमी

  • कुछ अमेजन यूजर्स की शिकायत है कि यह रेफ्रिजरेटर काफी ज्यादा शोर करता है।
01

LG 322 L 2 Star Smart Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

एलजी का यह 322 लीटर का रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए बढ़िया रहेगा, जिनकी फैमिली बड़ी है या जो अक्सर बड़े पैमाने पर दावतों और पारिवारिक समारोहों की मेजबानी करते हैं। 322 लीटर की विशाल क्षमता के साथ आने वाला यह मॉडल आपको बड़े बर्तनों, भारी प्रेशर कुकर्स और ताजी सब्जियों को बिना किसी परेशानी के स्टोर करने की सुविधा देते हैं। वहीं इसका मल्टी एयर फ्लो सिस्टम फ्रिज के हर कोने में एक समान ठंडक फैलाता है, जिससे सबसे ऊपरी शेल्फ से लेकर नीचे तक रखा सारा भोजन लंबे समय तक फ्रेश रहता है। यह एलजी डबल डोर फ्रिज एक्सप्रेस फ्रीज तकमीक के साथ काम करता है, जो दावतों के दौरान तुरंत कूलिंग बूस्ट देता है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर ना केवल बिजली की बचत करता है, बल्कि कूलिंग के दौरान बेहद कम शोर के साथ काम करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - LG
  • मॉडल नंबर - GLT3226SNDS
  • क्षमता - 322 लीटर
  • रंग - डैजल स्टील
  • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
  • प्रोडक्ट वारंटी - 1 साल 
  • कंप्रेसर वारंटी - 10 साल 

खूबियां

  • विशाल 322L कैपेसिटी
  • मल्टी एयर फ्लो

कमी

  • कुछ यूजर्स ने इस रेफ्रिजरेटर की परफॉर्मेंस में खराबी बताई है।
02

हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

सटीक समीक्षाएं

हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

क्वालिटी और डील्स पर जोर

हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

LG 251 L 2 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Convertible Refrigerator

एलजी का रेफ्रिजरेटर 251 लीटर क्षमता के साथ आता है। 2026 का यह मॉडल मॉडर्न लुक और एडवांस कूलिंग का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसकी ऑनिऑक्स ब्लैक फिनिश हर तररह के किचन इंटीरियर को एक लक्जरी अपील देने में मदद करता है। इसमें कन्वर्टिबल स्पेस फीचर शामिल है यानी फैमिली फेस्ट के समय जब पके हुए भोजन और सलाद के लिए ज्यादा जगह की जरूरत होती है, तब इसका कन्वर्टिबल स्पेस फीचर फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर आपको मनचाहा स्टोरेज देता है। वहीं इसकी मल्टी एयर फ्लो तकनीक खाने में नमी बनाए रखती है और उसे सड़ने या खराब होने से बचाती है। साथ ही, इसका डेयरी मोड मक्खन, पनीर और दूध जैसे सामानों को बिल्कुल सही तापमान पर रखता है ताकि उनका स्वाद और ताजगी बनी रहे।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - LG
  • मॉडल नंबर - GLT2526XWOB
  • क्षमता - 251 लीटर
  • रंग - ऑनिऑक्स ब्लैक
  • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
  • प्रोडक्ट वारंटी - 1 साल 
  • कंप्रेसर वारंटी - 10 साल

खूबियां

  • प्रीमियम ऑनिऑक्स डिजाइन
  • फ्लेक्सिबल कन्वर्टिबल स्पेस

कमी

  • कुछ यूजर्स को इसकी कूलिंग में थोड़ी कमी देखने को मिली है।
03

LG 251 L, 2 Star Smart Inverter Smart Mode Frost-Free Double Door Refrigerator

अगर आप दावतों के दौरान तीखी मिर्च-मसालेदार करी और तरह-तरह के पकवानों की महक एक-दूसरे में मिलने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो LG का यह रेफ्रिजरेटर आपके लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि इसमें इन-बिल्ट Deodorizer दिया गया है जो फ्रिज के अंदर की दुर्गंध और विभिन्न व्यंजनों की गंध को दूर कर हवा को हमेशा फ्रेश रखता है। इसका स्मार्ट मोड मौसम और अंदर रखे सामान के हिसाब से कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है, जिससे बिजली बिजली की खपत कम होती है। यह 251 लीटर के बड़े साइज में आता है, जिससे आपको सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है और इसमें बड़े कंटेनर्स और बोतलें आसानी से आ जाती हैं। सबसे खास बात है कि आप इस रेफ्रिजरेटर को अपने घर के इन्वर्टर से भी चला सकते हैं, जिससे बिजली कटने के बाद भी कूलिंग लगातर बनी रहती है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - LG
  • मॉडल नंबर - GLT2526WWOB
  • क्षमता - 251 लीटर
  • रंग - ऑनिऑक्स ब्लैक
  • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
  • प्रोडक्ट वारंटी - 1 साल 
  • कंप्रेसर वारंटी - 10 साल

खूबियां

  • इन-बिल्ट डियोड्राइजर
  • इंटेलिजेंट स्मार्ट मोड

कमी

  • फिलहाल, इस रेफ्रिजरेटर को लेकर अमेजन यूजर्स की कुछ खास शिकायत नहीं है।
04

LG 276 L, 2 StarSmart Inverter Double Door Convertible Refrigerator

251 लीटर से थोड़ा अधिक और ज्यादा स्टोरेज वाला यह एलजी रेफ्रिजरेटर अधिक स्टोरेज चाहने वाले परिवारों के लिए बढ़िया रहेगा। 276 लीटर की क्षमता के साथ यह मध्यम से बड़े परिवारों के लिए दावतों के दौरान ताजो फल, सब्जियां और बचे हुए भोजन को व्यवस्थित रखने में पूरी मदद करता है। इसमें स्मार्ट और डेयरी मोड के साथ कन्वर्टिबल स्पेस दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप स्टोरेज एरिया को बढ़ा सकते हैं। इसका मल्टी एयर फ्लो वेंटिलेशन सिस्टम फ्रिज के हर हिस्से में सही तापमान बनाए रखता है ताकि कोई भी सामान खराब ना हो। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर ना केवल कूलिंग के दौरान आवाज को कम रखता है, बल्कि बिजली की भारी बचत भी करता है। वहीं यह स्टर्डी टफन ग्लास शेल्व्स के साथ आता है, जो टिकाऊपन और स्टाइल दोनों प्रदान करता है।

स्पेसिफिकेशन

  • मॉडल नाम - LG
  • मॉडल नंबर - GLT2826XWOB
  • क्षमता - 276 लीटर
  • रंग - ऑनिऑक्स ब्लैक
  • एनर्जी रेटिंग - 2 स्टार
  • प्रोडक्ड वारंटी - 1 साल
  • कंप्रेसर वारंटी - 10 साल 

खूबियां

  • 276L बैलेंस्ड स्टोरेज
  • मल्टी एयर-फ्लो तकनीक

कमी

  • कुछ यूजर्स को इस रेफ्रिजरेटर के डोर में कुछ समस्या देखने को मिली है।
05

एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर के मॉडल्स की तुलना तालिका

यहां हमने ऊपर बताए गए सभी मॉडल्स की आपस में तुलना की है ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से अधिक बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम  

क्षमता  

खास फीचर्स  

उपयुक्त परिवार 

LG GLT2526XWEL  

251 लीटर  

स्मार्ट और डेयरी मोड 

3-4 सदस्य

LG GLT3226SNDS  

322 लीटर 

मल्टी एयर फ्लो, विशाल स्टोरेज  

4-6 सदस्य

LG GLT2526XWOB  

251 लीटर  

स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर, मल्टी एयर फ्लो 

3-4 सदस्य

LG GLT2526WWOB  

251 लीटर  

इन-बिल्ट Deodorizer, स्मार्ट मोड 

3-4 सदस्य

LG GLT2826XWOB  

276 लीटर  

स्मार्ट डेयरी मोड, संतुलित स्पेस  

3-5 सदस्य

ध्यान दें: ऊपर दिए गए सभी एलजी फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर्स की कीमतें लेख लिखते समय ₹39,999 से कम थीं। हालांकि, इनकी कीमत समय-समय पर बदल सकती हैं। इसलिए हमारी सलाह है कि खरीदारी करने से पहले कृपया अमेजन पर लेटेस्ट कीमत की जांच जरूर कर लें।

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक करें।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पारिवारिक दावतों के दौरान एलजी रेफ्रिजरेटर का कन्वर्टिबल फीचर कैसे मदद करता है?
    +
    दावतों के समय जब ताजी सब्जियों, मिठाइयों या बड़े बर्तनों के लिए फ्रिज में जगह कम पड़ जाती है, तब आप कन्वर्टिबल बटन दबाकर फ्रीजर वाले हिस्से को भी नॉर्मल फ्रिज स्पेस में बदल सकते हैं। इससे आपको ताजा खाना रखने के लिए तुरंत 50 से 80 लीटर तक का अतिरिक्त स्पेस मिल जाता है।
  • क्या ₹39,999 के बजट में आने वाले एलजी फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज इन्वर्टर पर चल सकते हैं?
    +
    जी हां, एलजी के ये मॉडल्स ऑटो स्मार्ट कनेक्ट फीचर के साथ आते हैं। पावर कट होने पर यह फ्रिज बिना किसी मैनुअल सेटिंग के अपने आप आपके घर के होम इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाता है और बहुत कम बिजली की खपत करके कूलिंग को जारी रखता है।
  • फ्रॉस्ट-फ्री क्या होता है?
    +
    फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर के अंदर बर्फ की मोटी परत नहीं जमती है। इसमें ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट सिस्टम होता है जो तापमान को नियंत्रित रखता है, जिससे आपको बार-बार मैनुअल डिफ्रॉस्ट करने की झंझट नहीं होती और ताजी सामग्री खराब नहीं होती।
  • एलजी के स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर का क्या फायदा है?
    +
    यह कंप्रेसर फ्रिज के अंदर लोड और बाहर के तापमान के हिसाब से कूलिंग स्पीड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है। इससे कमरा चाहे कितना भी गर्म हो या फ्रिज में कितना भी लोड हो, बिजली का बिल बहुत कम आता है और कंप्रेसर सालों-साल बिना आवाज किए चलता है।
  • 3 से 4 सदस्यों वाले परिवार के लिए कितने लीटर का फ्रिज सही रहेगा?
    +
    मध्यम आकार के परिवार के लिए 250L से 320L क्षमता वाला LG डबल डोर फ्रॉस्ट-फ्री फ्रिज सबसे बढ़िया रहता है। इसमें रोजमर्रा के सामान के साथ-साथ त्योहारों और दावतों के एक्स्ट्रा फूड स्टोरेज के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है।