लैपटॉप की कार्यक्षमता में RAM का बहुत बड़ा रोल होता है। रैम जितनी बेहतर होगी, आपका लैपटॉप उतनी ही तेजी से काम करेगा और एक साथ कई एप्लिकेशन बिना धीमे हुए चला पायेगा। खासकर अगर आप गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या मल्टीटास्किंग करते हैं, तो अच्छी रैम का होना जरूरी है। आजकल बाजार में DDR3, DDR4 और DDR5 जैसी कई रैम तकनीक उपलब्ध हैं, जिनकी स्पीड, कैपेसिटी और कीमत में अंतर होता है। लेकिन लैपटॉप के लिए कौन सो रैम उचित रहती है? इसके लिए आपको सही रैम चुनने के पहले अपने लैपटॉप के मॉडल, काम की जरूरत और बजट को ध्यान में रखना होगा। इस लेख में बढ़िया RAM वाले Laptop के टॉप 5 विकल्प के बारे में जानेंगे, ताकि आप अपने लिए सही लैपटॉप का चुनाव कर सकें। इसी तरह गैजेट से जुड़ी जानकारी आप गैजेट गली पर देख सकते हैं।
गेमिंग, एडिटिंग और ऑफिस वर्क के लिए कौन सी RAM बढ़िया है?
रैम का चुनाव हमेशा आपके काम के प्रकार पर निर्भर करता है। हर उपयोगकर्ता की जरूरत अलग होती है. कोई सिर्फ डॉक्युमेंट का काम और ब्राउज़िंग करता है, तो कोई हैवी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग करता है। आइए समझते हैं कि किस उपयोग के लिए कितनी और कौन सी RAM सबसे बेहतर रहेगी:
उपयोग का प्रकार |
RAM की साइज |
RAM प्रकार |
स्पीड (MHz) |
क्यों बढ़िया है? |
ऑफिस वर्क / स्टूडेंट यूज़ |
8GB |
DDR4 |
2400–2666 MHz |
सामान्य काम जैसे वर्ड, एक्सेल, ब्राउज़िंग और ज़ूम मीटिंग के लिए बढ़िया है। |
वीडियो एडिटिंग / डिज़ाइनिंग |
16GB – 32GB |
DDR4 / DDR5 |
3200 MHz+ |
भारी सॉफ्टवेयर जैसेफोटोशॉप, Premiere Pro आदि में स्मूथ रेंडरिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बढ़िया है। |
गेमिंग |
16GB |
DDR4 / DDR5 |
3200 – 4800 MHz |
हाई-एंड गेम के लिए बेहतर ग्राफिक्स लोडिंग और तेज प्रदर्शन परफॉर्मेंस सुनिश्चित करती है। |
वहीं यदि आप लैपटॉप अपग्रेड कर रहे हैं, तो ड्युअल चैनल जैसे 8GB + 8GB सेटअप ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन देता है।
आइये अब रैम की जानकारी के आधार पर उन लैपटॉप के बारे में जानते हैं, जो बढ़िया रैम के साथ अच्छा और तेज प्रदर्शन देते हैं।
नीचे बढ़िया रैम वाले टॉप 5 लैपटॉप को लिस्ट किया है, इनको विस्तार से जानकर अपने लिए बढ़िया का चुनाव कर लें-