₹1,500 से कम में कॉलिंग के लिए कौन-से Earbuds बढ़िया है? देखें डेली यूज में साफ आवाज देने वाले विकल्प

₹1500 के अंदर Earbuds में डुअल या क्वाड माइक, नॉइस रिडक्शन और 4 से 6 घंटे की बैटरी जैसी खूबियां मिल जाती हैं। ये रोजाना कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और सफर के दौरान साफ आवाज देने के लिए पर्याप्त और उपयोगी विकल्प माने जाते हैं।
₹1,500 से कम में कॉलिंग के लिए कौन-से Earbuds बढ़िया है?
₹1,500 से कम में कॉलिंग के लिए कौन-से Earbuds बढ़िया है?

अगर आपको सिर्फ कॉल के दौरान सिर्फ साफ आवाज सुनना और अपनी आवाज क्लियर पहुंचाना है, तो सही ईयरबड्स चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। ₹1500 के बजट में आने वाली Earbuds में अब डुअल या क्वाड माइक सेट-अप के साथ नॉइस रिडक्शन तकनीक मिलती है, जो आसपास के शोर को कम करके आवाज को साफ बनाती है। आमतौर पर अच्छे कॉलिंग ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.1 मिलता है, जिससे कनेक्शन स्टेबल रहता है और कॉल कटने की समस्या कम होती है। बैटरी भी एक अहम पहलू है, जहां सिंगल चार्ज पर लगभग 4 से 6 घंटे और केस के साथ कुल 20 से 40 घंटे तक का बैक-अप मिल सकता है। अगर आप बाहर या सफर में ज्यादा कॉल्स करते हैं, तो यह काफी उपयोगी रहता है। कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में ENC, स्टेबल कनेक्शन और अच्छा माइक प्लेसमेंट होना चाहिए, ताकि आवाज साफ और बिना रुकावट के सुनाई दे।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध कॉलिंग के 5 बढ़िया ईयरबड्स मॉडल।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • realme Buds T200 Lite Earbuds

    लंबे समय तक म्यूजिक और कॉल के लिए बने ये वायरलेस ईयरबड्स रोजमर्रा के इस्तेमाल में बढ़िया काम आते हैं। इसमें 12.4 मिमी ड्राइवर दिया गया है, जो कॉलिंग पर सामने वाले बंदे की आवाज को साफ तरीके से सुनने में मदद करता है। इस realme ईयरबड्स में 4 माइक्रोफोन और AI बेस्ड कॉल नॉइज कंट्रोल दिया गया है, जिससे कॉल के दौरान आवाज पर ध्यान रखना आसान होता है। इसकी बैटरी कुल मिलाकर करीब 48 घंटे तक चल सकती है और फास्ट चार्जिंग से कम समय में कुछ घंटों का इस्तेमाल मिल जाता है। इसमें लो लेटेंसी मोड दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान ऑडियो और एक्शन के बीच तालमेल बना रहता है। ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर से इसे जल्दी कनेक्ट किया जा सकता है। IPX4 रेटिंग के साथ हल्की पानी की बूंदों से बचाव के लिए बनाया गया है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - realme Buds T200 Lite
    • कलर - स्टोर्म ब्लू
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 48 घंटे
    • वजन - 50 ग्राम

    खूबियां 

    • 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 5 घंटे का प्लेबैक टाइम
    • एक साथ में लैपटॉप और स्मार्टफोन को कनेक्ट करने की सुविधा

    कमी

    • नॉइस कैंसिलेशन ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Boat Airdopes 219 Best in Segment for Calling Earbuds

    रोज कॉल और म्यूजिक बिना किसी रुकावट सुनने के लिए इन ईयरबड्स में 4 माइक्रोफोन मिलते हैं, जिनमें नॉइज कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बात करते समय आवाज साफ तरीके से सुनाई देती है। इसमें 13 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो साउंड आउटपुट को स्पष्ट तरीके से सुनने में मदद करते हैं। इस Boat Earbuds की बैटरी कुल मिलाकर करीब 40 घंटे तक चल सकती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है। इसमें लो लेटेंसी गेमिंग मोड दिया गया है, जिससे गेम खेलते समय ऑडियो और स्क्रीन के बीच तालमेल बना रहता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ कम समय चार्ज करने पर कुछ घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 और IPX4 रेटिंग दी गई है, जिससे कनेक्टिविटी और हल्के पानी के संपर्क में इस्तेमाल संभव होता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Boat Airdopes 219
    • कलर - कार्बन ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 40 घंटे
    • वजन - 60 ग्राम

    खूबियां 

    • लैग-फ्री गेमिंग का मजा लेने के लिए 45ms लो-लेटेंसी वाला BEAST मोड
    • 10 मिनट चार्ज करके 120 मिनट तक का प्लेबैक टाइम

    कमी

    • बड्स की फंक्शनलिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • GOBOULT K40 True Wireless Earbuds

    48 घंटे तक के प्लेबैक सपोर्ट के साथ आप इन बड्स पर घंटो बातें कर सकते हैं। इसमें 13 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो म्यूजिक सुनते समय आवाज को स्पष्ट रूप से पेश करते हैं। कॉल के लिए इसमें 4 माइक्रोफोन और ENC तकनीक दी गई है, जिससे बात करते समय आसपास की आवाज कम करने में मदद मिलती है। इस GoBoult ईयरबड्स में 45ms लो लेटेंसी मोड दिया गया है, जो गेम खेलते समय ऑडियो और स्क्रीन के बीच तालमेल बनाए रखने में काम आता है। टाइप-सी फास्ट चार्जिंग से 10 मिनट चार्ज करके आप 100 मिनट तक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें टच कंट्रोल दिए गए हैं, जिससे म्यूजिक और कॉल को सीधे ईयरबड्स से कंट्रोल किया जा सकता है। IPX5 रेटिंग इसको हल्की पानी की बूंदो से सुरक्षित रखती है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - GOBOULT K40
    • कलर - आइवरी व्हाइट
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 48 घंटे
    • वजन - 35.9 ग्राम

    खूबियां 

    • इंटीग्रेटिंड टच कंट्रोल के साथ म्यूजिक और कॉल कंट्रोल करने की सुविधा
    • किसी भी मौसम में बिना झंझट इस्तेमाल करने के लिए IPX5 रेटिंग

    कमी

    • बड्स की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Noise Buds VS102 Plus Wireless Earbuds

    इन Noise Earbuds में करीब 70 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट मिलता हैं, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होती है। इसमें 11 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो म्यूजिक और वीडियो के दौरान आवाज को साफ तरीके से सुनने में मदद करते हैं। कॉल के लिए इसमें चार माइक्रोफोन और ENC सपोर्ट दिया गया है, जिससे बात करते समय आसपास की आवाज को कम करने में मदद मिलती है। इसमें इंस्टा चार्ज फीचर दिया गया है, जिससे 10 मिनट चार्ज करने पर 120 मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका हल्का डिजाइन रोज पहनने में आसान रहता है और साथ ले जाना भी सुविधाजनक होता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है, जिससे कनेक्टिविटी बनाए रखना आसान होता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Noise Buds VS102 Plus
    • कलर - डीप वाइन
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 70 घंटे
    • वजन - 50 ग्राम

    खूबियां 

    • पूरा दिन पहनने के लिए स्टाइलिश फ्लाईबर्ड डिजाइन
    • क्वाड माइक के साथ में बाहर की आवाज को पूरी तरह बंद करने के लिए ENC सपोर्ट

    कमी

    • साउंड क्वालिट में बेस ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • HAMMER Aeromax ANC Earbuds

    जब आसपास शोर ज्यादा हो और आपको सिर्फ अपनी ऑडियो सुननी हो, तब ये ईयरबड्स 32dB एक्टिव नॉइज कंट्रोल के साथ काम आते हैं, जिससे बाहरी आवाज को कम करके सुनने पर ध्यान रखा जा सकता है। कॉल के लिए इसमें चार माइक्रोफोन और ईएनसी सपोर्ट दिया गया है, जिससे बात करते समय आवाज साफ तरीके से पहुंचती है। इसमें 13 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो म्यूजिक सुनते समय साउंड आउटपुट को संभालते हैं। इसकी बैटरी कुल मिलाकर करीब 30 घंटे तक चल सकती है और टाइप-सी चार्जिंग से जल्दी चार्ज किया जा सकता है। इसमें टच कंट्रोल दिए गए हैं, जिनसे म्यूजिक और कॉल को सीधे ईयरबड्स से कंट्रोल किया जा सकता है। ब्लूटूथ 5.4 और IPX4 रेटिंग के साथ इसे रोज के इस्तेमाल में लिया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - Hammer Aeromax 
    • कलर - व्हाइट
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 30 घंटे
    • वजन - 59.6 ग्राम

    खूबियां 

    • हाथों से गलती से गिरकर बड्स को सुरक्षित रखने वाला एंटी-स्लिप डिजाइन
    • गूगल वॉइस अस्सिटेंट का सपोर्ट

    कमी

    • बड्स का ENC ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - ₹1,500 से कम में कॉलिंग के लिए कौन-से ईयरबड्स बढ़िया है?

यहां पर हमने ऊपर बताए कॉलिंग Earbuds मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

बैटरी लाइफ

खास फीचर्स

realme Buds T200 Lite

48 घंटे

AI बेस्ड कॉल नॉइज कंट्रोल, लो लेटेंसी मोड, ड्यूल डिवाइस कनेक्शन

Boat Airdopes 219

40 घंटे

13 मिमी ड्राइवर, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4 और IPX4 रेटिंग 

GOBOULT K40

48 घंटे

4 माइक्रोफोन और ENC तकनीक, 45ms लो लेटेंसी मोड, टच कंट्रोल 

Noise Buds VS102 Plus

70 घंटे

ENC सपोर्ट, इंस्टा चार्ज फीचर, हल्का डिजाइन

Hammer Aeromax

30 घंटे

32dB एक्टिव नॉइज कंट्रोल, 13 मिमी ड्राइवर, टाइप-सी चार्जिंग 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

₹1500 के बजट में आने वाले ईयरबड्स में आपको डुअल माइक सेटअप से लेकर नॉइस रिडक्शन तकनीक तक मिल जाती है, जो आपके आसपास के शोर या ट्रैवल करते समय बाहर के वातावरण की आवाज़ को कम करती है और आपको एकदम क्रिस्टल क्लियर आवाज़ प्रदान करती है। साथ ही, इनमें आपको 40 से 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप भी मिल जाता है और ब्लूटूथ के लेटेस्ट वर्जन सपोर्ट के साथ स्टेबल कनेक्शन मिलता है, जिससे आप बिना अटके और रुके कॉल पर लंबे समय तक बात कर सकते हैं। अब हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा कठिन है कि ₹1500 के अंदर कौन-सा एक ब्रांड सबसे बढ़िया है। हमने मार्केट में उपलब्ध 5 टॉप ब्रांड के बेहतरीन मॉडल की जानकारी विस्तार से प्रदान की है, जिसमें से आप अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹1,500 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में कौन-सा फीचर सबसे जरूरी होता है?
    +
    नॉइस रिडक्शन माइक सबसे जरूरी होता है, क्योंकि यह आसपास के शोर को कम करके आपकी आवाज को साफ पहुंचाने में मदद करता है।
  • क्या ब्लूटूथ वर्जन का कॉलिंग पर असर पड़ता है?
    +
    हाँ, ब्लूटूथ 5.1 या उससे ऊपर होने पर कनेक्शन स्टेबल रहता है और कॉल ड्रॉप या डिले की समस्या कम होती है।
  • क्या कम बजट में भी साफ कॉलिंग मिल सकती है?
    +
    हाँ, अगर ईयरबड्स में डुअल माइक और नॉइस रिडक्शन हो, तो 1,500 रुपये में भी अच्छी कॉलिंग क्वालिटी मिल सकती है।