क्या आप भी अपने घर के लिए स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं लेकिन किस ब्रांड का लें? Amazon इंडिया की साइट के मुताबिक भारत में उपल्बध Sony, Samsung, MI Xiaomi, TCL और Hisense जैसे ब्रांडस को लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन ब्रांड के टीवी में बढ़िया पिक्चर क्वालिटी और डिजीटल साउंड का अनुभव मिलता हैं। इनके टीवी का बड़ा स्क्रीन साइज आपको घर में ही सिनेमा हॉल जैसा एहसास कराते हैं। आप इनमें मनपसंद कंटेंट देख सकते हैं और अपने मनोरंजन का पूरा आनंद ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको गैजेट गली के इन्हीं ब्रांड के 5 अलग-अलग स्मार्ट टीवी मॉड्ल्स की जानकारी देगें, जिनको आप अपने बजट और जरुरत के हिसाब से देख सकते हैं।
स्मार्ट टीवी के लिए कौन-सी कंपनी बेस्ट है?
वैसे तो स्मार्ट बाजार में कई जाने-माने ब्रांडस हैं जो बेहतरीन टॉप क्वालिटी के स्मार्ट टीवी बनाने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन भारत में उपलब्ध टॉप 5 ब्रांडस की सूची नीचे दी गई है।
- Sony - सोनी के टीवी अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड के लिए जाना जाते हैं। साथ ही, इनमें वॉयस कंट्रोल, क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
- Samsung - सैमसंग ब्रांड के टीवी में आपको 4k विविड प्रो एलईडी डिस्पले मिलता है। साथ ही, सैमसंग टीवी प्लस के साथ आप 100 से भी ज्यादा लाइव चैनल्स टीवी पर देख सकते हैं।
- MI Xiaomi - शाओमी ब्रांड के टीवी किफायती दाम पर उपलब्ध होते हैं। कम दाम में इनमें आपको अच्छी स्क्रीन, हाई वॉट आउटपुट स्पीकर और मल्टीपल कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं।
- TCL - टीसीएल ब्रांड के टीवी भी कम दाम पर मिल जाते हैं और साथ ही, इनका हाई रिफ्रेश रेट पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाकर पेश करता है, जिससे टीवी देखने का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है।
- Hisense - ये टीवी ब्रांड बजट में आने वाले स्मार्ट फीचर्स और बड़ी स्क्रीन साइज के लिए पसंद किया जाता है।