क्या आप भी अपने पुराने मॉनिटर को बदलना चाहते हैं या फिर एक नया मॉनिटर लेना चाहते हैं? तो यहां हम आपको अमेजन पर मिलने वाले टॉप रेटेड 27 इंच 4K मॉनिटर के बारे में बताने वाले हैं। इन मॉनिटर की पिक्चर क्वालिटी नॉर्मल मॉनिटर से चार गुना ज्यादा बेहतर होती है। वहीं बड़ी स्क्रीन होने के कारण पिक्चर क्वालिटी और बेहतर हो जाती है। इसके अलावा गैजट गली में आने वाले जिन मॉनिटर के बारे में हम आपको बता रहे हैं, उनमें आपको एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जो आपके काम सरल बनाने में सक्षम होते हैं। तो आइए बिना किसी देरी इन मॉनिटर्स के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।
27 इंच 4K मॉनिटर नॉर्मल मॉनिटर से क्यों बेहतर होते हैं?
यहां हमने आपको 27 इंच 4K मॉनिटर के बारे में बताया है, लेकिन क्या आप जानते हैं नॉर्मल मॉनिटर से ये 27 इंच 4K मॉनिटर क्यों बेहतर होते हैं? आइए आपको इस बारे में नीचे विस्तार से टेबल बनाकर समझाते हैं।
फीचर |
27 इंच 4K मॉनिटर |
नॉर्मल फुल एचडी मॉनिटर |
रेज़ोल्यूशन |
3840 x 2160 अल्ट्रा एचडी पिक्सल |
1920 x 1080 फुल एचडी पिक्सल |
स्क्रीन स्पेस |
ज्यादा कंटेंट एक साथ दिखाई देता है। |
बार-बार विंडो स्विचिंग करनी पड़ती है। |
वीडियो एडिटिंग |
कलर एक्युरेसी और डिटेलिंग बेहतर होती है। |
केवल बेसिक लेवल एडिटिंग कर सकते हैं। |
गेमिंग एक्सपीरियंस |
अल्ट्रा रियलिस्टिक ग्राफिक्स और हाई फ्रेम डिटेल्स मिलते हैं। |
साधारण ग्राफिक्स और लो-लेवल डिटेलिंग |
मल्टी-टास्किंग |
स्प्लिट स्क्रीन की सुविधा मिलती है। |
सीमित स्पेस मिलता है। |
कीमत |
थोड़ी महंगी होती है, लेकिन वैल्यू फॉर मनी है। |
सस्ती लेकिन सीमित फीचर्स मिलते हैं। |
नोट: देखिए वैसे तो नॉर्मल मॉनिटर भी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है, लेकिन उनके लिए जिन्हें बेसिक इंटरनेट ब्राउजिंग, टाइपिंग या मीटिंग्स जैसे काम करने होते हैं। इसके अलावा जिनका बजट कम है वह भी 4K मॉनिटर की जगह नॉर्मल मॉनिटर को चुन सकते हैं। लेकिन अगर आपका बजट अच्छा-खासा है और आप लॉन्ग टाइम के लिए एक अच्छा मॉनिटर चाहते हैं, तो 27 इंच 4K मॉनिटर आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।