AMD Ryzen 5 लैपटॉप: परफॉर्मेंस और कीमत का हैं तगडा मेल

AMD Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप किफायती दाम में दमदार परफॉर्मेंस, बेहतर मल्टीटास्किंग देते हैं। ये स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त रहते हैं। लंबे बैटरी बैकअप और ग्राफिक्स सपोर्ट के साथ यह काफी उपयोगी साबित होते हैं।
AMD Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटाप

लैपटॉप चुनते समय प्रोसेसर पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है और AMD Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप इस समय लोगों के द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह प्रोसेसर मिड-रेंज कैटेगरी में आता है और अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है। Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और गेमिंग पसंद करने वालों, सभी के लिए उपयुक्त रहते हैं। इनमें क्वाड-कोर और हेक्सा-कोर वेरिएंट मिलते हैं, जो मल्टीटास्किंग और हेवी एप्लिकेशन चलाने में मददगार होते हैं। इन लैपटॉप्स में बेहतर ग्राफिक्स सपोर्ट, तेज़ स्पीड और ऊर्जा दक्षता जैसी खूबियाँ मिलती हैं। खास बात यह है कि ये लैपटॉप बैटरी बैकअप में भी अच्छे साबित होते हैं। चाहे ऑफिस का काम हो, ऑनलाइन क्लासेज हों या हल्की-फुल्की गेमिंग, Ryzen 5 वाले लैपटॉप एक संतुलित और भरोसेमंद विकल्प साबित होते हैं।

ऐसे ही और प्रोडक्ट्स पर विस्तार से लेख पढ़ने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल तक के लिए बढ़िया AMD Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटाप के विकल्पों को, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • Acer Nitro V AMD Ryzen 5 Laptop

    यह Acer Nitro गेमिंग लैपटॉप उन लोगों के लिए बना है जो कम बजट में बढ़िया GPU और CPU का मेल चाहते हैं। इसमें AMD रायज़ेन-5 का 6-कोर प्रोसेसर और एनवीडिया GeForce RTX 3050 6GB GPU लगा है, जो हल्के से मध्यम गेम को अच्छे फ्रेम रेट पर चलाता है। इसकी स्क्रीन 15.6 इंच की फुल एचडी IPS पैनल वाली है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग करते समय विजुव्ल बहुत स्मूथ दिखते हैं। लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज है, जो बूट और लोड टाइम को बहुत तेज़ बनाता है। इसकी कूलिंग भी अच्छी है और की-बोर्ड बैकलिट के साथ आता है। इसमें विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल्ड मिलती है। जो इसके उपयोगा को काफी सहज बनाता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - ANV15-51
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - NVIDIA GeForce RTX 3050

    खूबियां

    • आंखों की सुरक्षा के लिए Acer Comfyview 
    • गेमिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट
    • NitroSense Key की सुविधा
    • अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ में शानदार लुक

    कमी 

    • लैपटाप की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • HP 15, AMD Ryzen 5 7430U Laptop

    यह HP लैपटॉप रोजाना के कामों, पढ़ाई और ऑफिस के काम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें AMD Ryzen 5 प्रोसेसर लगा है, साथ ही 16GB रैम और 512GB SSD भी है, जिससे आप एक साथ कई काम कर सकते हैं और यह बहुत जल्दी चालू हो जाता है। इसकी 15.6 इंच की फुल एचडी (1920x1080) एंटी-ग्लेयर, माइक्रो-एज डिस्प्ले आँखों पर कम ज़ोर डालती है। रात में काम करने के लिए बैक-लिट कीबोर्ड, सुरक्षा के लिए प्राइवेसी शटर वाला फुल एचडी कैमरा और माइक्रोफ़ोन म्यूट करने की सुविधा भी है। इसका वज़न लगभग 1.59 किलोग्राम है, इसलिए इसे कहीं भी ले जाना आसान रहता है। इसमें विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल है, और आपको 1 साल के लिए माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - HP 15 Laptop 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटिग्रेटिड

    खूबियां

    • AI-पावर्ड परफोर्मेंस का सपोर्ट
    • फटा-फट चार्जिंग के लिए HP फास्ट चार्ज
    • ब्राइट विजुव्ल के साथ 250 निट्स ब्राइटनेस
    • प्राइवसी शटर के साथ में कैमरा

    कमी 

    • लैपटाप की स्क्रीन क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • Dell Inspiron 3535 AMD Ryzen 5 Thin & Light Laptop

    यह Dell लैपटॉप AMD Ryzen 5 7530U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड्स हैं, जो हल्की-फुल्की मल्टीटास्किंग और इंटरनेट चलाने के लिए काफी उपयोगी रहता हैं। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी (1920x1080) स्क्रीन है, जिस पर एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी मिलती है। लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिससे आपको स्टोरेज की कमी महसूस नहीं होगी और ऐप्स तथा फाइलें जल्दी खुलेंगी। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स हैं, जो सामान्य गेमिंग के लिए ठीक काम करेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI, USB टाइप-सी, USB-A, हेडफोन जैक और एसडी कार्ड रीडर जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Dell Inspiron 3535
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटिग्रेटिड

    खूबियां

    • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ में फुल एचडी डिस्पले
    • हर दिन के काम के लिए फास्ट-स्पीड प्रोसेसर 
    • प्री-लोडिड विंडोज 11
    • 15 महीनों का McAfee मल्टी-डिवाइस सिक्योरिटी

    कमी 

    • लैपटाप के हीट होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Acer Smart Choice Aspire Lite AMD Ryzen 5 Laptop

    यह Acer लैपटॉप रोज़मर्रा के कामों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। इसमें AMD रायज़न 5 प्रोसेसर लगा हुआ है, साथ ही 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। इसमें 16GB रैम होती है। इस लैपटॉप का वज़न लगभग 1.59 किलोग्राम है, और इसकी बॉडी मेटल-डिज़ाइन वाली है जो स्टील ग्रे कलर में आती है। इसकी बैटरी मीडियम इस्तेमाल पर करीब 4-5 घंटे चल सकती है। अगर आप कोडिंग, ऑफिस का काम, ब्राउज़िंग या वीडियो-स्ट्रीमिंग जैसे काम करते हैं, तो यह लैपटॉप आपके लिए बढ़िया रहेगा।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Acer Aspire Lite
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - AMD Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटिग्रेटिड

    खूबियां

    • 19.7mm पतला और स्लिक डिजाइन
    • बेहतर विडियो कालिंग के लिए HD वेबकैम
    • नाइस कैसिलेंशन तकनीक के साथ डुव्ल माइक्रोफोन
    • 180 डिग्री हिंज करने की सुविधा

    कमी 

    • लैपटाप के स्पीकर की साउंड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Lenovo V15 G4 AMD Ryzen 5 Laptop

    Lenovo का यह मॉडल Ryzen 5 CPU और Radeon ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले है, जिसमें एंटी-ग्लेयर पैनल भी लगा हुआ है। इस लैपटॉप में 16GB RAM है और स्टोरेज के लिए 512GB SSD मिलती है, जिससे बूट-अप और ऐप्स बहुत तेज़ी से खुलते हैं। इसका कीबोर्ड बैकलिट है और इसमें USB और HDMI जैसे कई पोर्ट्स भी दिए गए हैं। सामान्य इस्तेमाल जैसे ब्राउज़िंग और वीडियो स्ट्रीमिंग पर इसकी बैटरी लगभग 5-7 घंटे तक चल सकती है। इसका वज़न लगभग 1.7 किलोग्राम है। यह लैपटॉप ऑफिस के काम, पढ़ाई और हल्के-फुल्के गेमिंग के लिए एक अच्छा और संतुलित विकल्प हो सकता है।

    स्पेसीफिकेशन

    • मॉडल का नाम - Lenovo V15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • स्टोरेज क्षमता - 512GB
    • प्रोसेसर - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ग्राफिक्स कार्ड - इंटिग्रेटिड

    खूबियां

    • 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ फुल एचडी डिस्पले
    • मल्टीपल पोर्टस की सुविधा
    • प्राइवसी शटर के साथ 720p एचडी कैमरा
    • मल्टी-टच पैड

    कमी 

    • लैपटाप की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या AMD Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    +
    हाँ, ये लैपटॉप हल्की से मध्यम स्तर की गेमिंग के लिए उपयुक्त रहते हैं और अच्छा ग्राफिक्स सपोर्ट देते हैं।
  • Ryzen 5 प्रोसेसर की तुलना Intel i5 से कैसे की जा सकती है?
    +
    Ryzen 5 मल्टीटास्किंग और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में बेहतर है, जबकि Intel i5 कुछ मामलों में सिंगल-कोर टास्क में तेज़ हो सकता है।
  • क्या Ryzen 5 लैपटॉप स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए सही विकल्प है?
    +
    हाँ, यह लैपटॉप पढ़ाई, ऑफिस वर्क, प्रोग्रामिंग और सामान्य मल्टीमीडिया जरूरतों के लिए संतुलित और किफायती विकल्प हो सकते हैं।