स्मार्ट टीवी एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट होता है। इसलिए एक टॉप ब्रांड्स को चुनना समझदारी होती है। तो अगर आप भी स्मार्ट टीवी लेने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आज आपको 50 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें अमेजन पर यूजर्स द्वारा काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ टॉप ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आपको बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध है। तो देरी किस बात की है? गैजट गली में आने वाले इन 50 इंच स्मार्ट टीवी के बारे में आइए विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आप भी अपने लिए एक सही विकल्प चुन सकें।
50 इंच स्मार्ट टीवी में कौन-कौन से ब्रांड्स हैं सबसे बढ़िया और क्यों?
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि टीवी एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट होता है। ऐसे में एक बढ़िया और भरोसेमंद ब्रांड का स्मार्ट टीवी चुनना ही सही विकल्प होता है। लेकिन मार्केट में स्मार्ट टीवी के इतने ब्रांड्स मौजूद है कि सही ब्रांड को चुन पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपको टॉप 5 ब्रांड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिन्हें अमेजन पर काफी बढ़िया रेटिंग प्राप्त है और इसी के साथ ये ब्रांड्स क्यों बढ़िया माने जाते हैं? हम इसका कारण भी आपको बताएंगे।
संख्या |
ब्रांड |
विशेष खूबियां |
तकनीक |
क्यों बढ़िया हैं? |
1. |
हायर |
हाई बिल्ड क्वालिटी, बेज़ल लेस डिजाइन |
4K UHD, डॉल्बी विजन, गूगल टीवी सपोर्ट |
मिड-बजट रेंज में प्रीमियम फीचर्स देता है और भरोसेमंद ब्रांड है। |
2. |
टीसीएल |
किफायती कीमत में दमदार डिस्प्ले क्वालिटी |
HDR10, डॉल्बी ऑडियो, MEMC तकनीक |
बजट-फ्रेंडली रेंज में एडवांस फीचर्स देता है। |
3. |
सोनी |
बेहतरीन पिक्चर प्रोसेसिंग |
4K HDR, X1 प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस |
टॉप क्लास पिक्चर और ऑडियो क्वालिटी |
4. |
एसर |
हाई-एंड डिजाइन और डिस्प्ले डिलीवरी |
4K UHD, HDR10+, डॉल्बी ऑडियो, फ्रेमलेस डिजाइन |
सस्ती कीमत में प्रीमियम लुक और फीचर्स |
5. |
तोशिबा |
जापानी तकनीक |
गूगल टीवी, डॉल्बी विजन, 4K तकनीक |
शानदार पिक्चर प्रोसेसिंग |
इनमें से किसे चुनें?
देखिए यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। हमने केवल आपको ब्रांड का सुझाव दिया है। अगर आपको प्रीमियम पिक्चर और ऑडियो क्वालिटी चाहिए, तो आप सोनी का स्मार्ट टीवी चुन सकते हैं। वहीं अगर आपको बजट में शानदार फीचर्स और पिक्चर क्वालिटी चाहिए, तो टीसीएल और एसर टीवी ब्रांड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं हायर और तोशिबा भी एक काफी बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।