क्या आप भी अपने सैमसंग स्मार्ट टीवी में अपना पसंदीदा ऐप इंस्टॉल करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि ऐप्स को सैमसंग स्मार्ट टीवी में कैसे इंस्टॉल करना है? तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे कि आप अपने Samsung स्मार्ट टीवी में अपना पसंदीदा ऐप किस तरह से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसी के साथ हम आपको नीचे सैमसंग स्मार्ट टीवी के कुछ विकल्पों के बारे में भी बताएंगे, जिन्हें आप चाहे तो अपने लिए चुन सकते हैं। गैजट गली में आने वाले जिन सैमसंग स्मार्ट टीवी के बारे में हम आपको नीचे बताने वाले हैं उनमें आपको कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनकी मदद से टीवी में ऐप्स को इंस्टॉल करना और भी आसान हो जाता है।
सैमसंग स्मार्ट टीवी में ऐप्स सर्च और इंस्टॉल करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीक
क्या आपको भी सैमसंग स्मार्ट टीवी में ऐप्स को इंस्टॉल करने में समस्या आती है? तो देखिए सैमसंग के स्मार्ट टीवी में ऐप्स को इंस्टॉल करना बेहद आसान है। बस हमें थोड़ा समझना होगा कि हम कैसे सैमसंग स्मार्ट टीवी में ऐप्स को सर्च कर सकते हैं और फिर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि सैमसंग के स्मार्ट टीवी आपको स्मार्ट हब और सैमसंग ऐप स्टोर पहले से इन-बिल्ट मिलता है, जिसका उपयोग करके आप ऐप को टीवी में सर्च कर सकते हैं और उन्हें इंस्टॉल भी कर सकते हैं। आइए आपको स्टेप-बाय-स्टेप समझाते हैं -
संख्या |
स्टेप्स |
जरूरी बातें |
टिप्स |
1. |
पहले टीवी ऑन करें और रिमोट से होम बटन क्लिक करें। |
टीवी आपके इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए। |
ऐप इंस्टॉल नहीं होता, तो टीवी को रिस्टार्ट करके देखें |
2. |
ऐप्स सेक्शन पर जाएं और फिर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें। |
टीवी में सैमसंग अकाउंट लॉगिन होना जरूरी है। |
डाउनलोड स्पीड स्लो है, तो इंटरनेट कनेक्शन चेक करें। |
3. |
जिस ऐप को इंस्टॉल करना है उसे सर्च करें। |
सबसे जरूरी टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेटेड होना चाहिए। |
अगर ज्यादा ऐप्स डाउनलोड करने हैं, तो अनवांटेड ऐप्स डिलीट कर दें। |
4. |
ऐप पर क्लिक करें और इंस्टॉल दबाएं। |
ऑटो अपडेट ऑन रखना चाहिए इससे ऐप्स खुद अपडेट होते रहते हैं। |
जरूरत से ज्यादा ऐप्स इंस्टॉल नहीं करें वरना टीवी हैंग कर सकता है। |
5. |
ऐप इंस्टॉल होने के बाद ओपन या एड टू होम का विकल्प आएगा। इससे आप ऐप को होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं। |
कुछ सैमसंग मॉडल्स में प्ले स्टोर नहीं होता है, केवल सैमसंग ऐप स्टोर होता है। |
ऐप्स को सर्च करने के लिए सैमसंग स्मार्ट हब का इस्तेमाल करें। |
नोट: यहां हमने आपको सैमसंग स्मार्ट टीवी में ऐप्स को कैसे इंस्टॉल करना है। इसका बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है और इसी के साथ आपको कुछ जरूरी बातें और टिप्स भी बताए हैं, जिनसे ऐप्स इंस्टॉल करते समय आपको किसी तरह की समस्या ना हो।