लैपटॉप लेते समय प्रोसेसर सबसे अहम भूमिका निभाता है, और AMD के Ryzen सीरीज़ प्रोसेसर अभी के सालों में काफी पसंद किए जा रहे हैं। खासकर Ryzen 5 और Ryzen 7 वाले लैपटॉप अपनी परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के कारण भारतीय बाजार में बड़ी मांग रखते हैं। राइजन 5 प्रोसेसर मिड-रेंज यूजर्स के लिए बनाए गए हैं, जो स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्क या हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित होते हैं। दूसरी ओर, राइजन 7 प्रोसेसर और भी बेहतर मल्टीटास्किंग, हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स और गेमिंग के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे यह पावर यूजर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए पहली पसंद बन जाते हैं। HP, Lenovo, Dell, Acer और Asus जैसे टॉप ब्रांड्स ने राइजन 5 और राइजन 7 सीरीज़ के साथ कई आकर्षक मॉडल पेश किए हैं। इन लैपटॉप्स में तेज प्रोसेसिंग स्पीड, लंबी बैटरी लाइफ और मॉडर्न डिज़ाइन का शानदार मेल मिलता है।
ऐेसे ही और गैजेट्स के बारे में विस्तार से लेख पढ़ने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को देख सकते हैं।
Ryzen 5 और Ryzen 6 लैपटॉप्स की तुलना
फीचर |
Ryzen 5 लैपटॉप |
Ryzen 7 लैपटॉप |
परफॉर्मेंस |
मिड-रेंज टास्क, स्टूडेंट्स और ऑफिस वर्क |
हाई-परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव काम |
क्लॉक स्पीड |
3.5 GHz तक |
4.0 GHz तक |
कोर/थ्रेड्स |
आमतौर पर 6 कोर और 12 थ्रेड्स |
आमतौर पर 8 कोर और 16 थ्रेड्स |
बैटरी एफिशिएंसी |
लंबी बैटरी लाइफ, हल्के काम के लिए सही |
ज्यादा पावर खपत लेकिन तेज़ परफॉर्मेंस |
गेमिंग क्षमता |
मिड-लेवल गेमिंग सपोर्ट |
हाई-ग्राफिक्स और एडवांस गेमिंग के लिए बेहतर |
कीमत |
किफायती और बजट-फ्रेंडली |
थोडे महंगे लेकिन ज्यादा पावरफुल |
तो चलिए देखते हैं Ryzen 5 और 7 प्रोसेसर के साथ आने वाले उन लैपटॉप के 6 विकल्पों को, जो स्टूडेंट्स से लेकर वर्किंग प्रोफेशनल तक के लिए उपयोगी साबित होते हैं।