इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में सैमसंग एक जाना-माना नाम है। फिर चाहें टीवी, फोन हो या फिर स्मार्टवॉच, यह ब्रांड उपभोगताओं के लिए सभी के शानदार विकल्प पेश करता है। ऐसे में हम आपके लिए इसी ब्रांड की टॉप 5 स्मार्ट वॉच के विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें आपको बेहतरीन फीचर्स, स्टाइल और फिटनेस ट्रैकिंग सुविधाओं का बढ़िया तालमेल मिल सकता है। इनके कुछ खास फीचर्स की बात करें, तो Samsung Smartwatch में आपको स्लीप मॉनिटरिंग, स्टेप काउंटिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, फिटनेस ट्रैकिंग के साथ एडवांस्ड AI सपोर्ट भी मिलता है। ये अपनी लंबी बैटरी लाइफ और स्मार्ट डिजाइन के लिए जानी जाती हैं, जो इन्हें युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता है। सैमसंग गैलेक्सी वॉच में अधिकत गोल आकार का डिस्प्ले मिलता है, जो कि आपको टाइमलेस लुक दे सकता है। ऐसे ही शानदार फीचर, डिजाइन और प्रदर्शन वाली टॉप 5 सैमसंग स्मार्ट वॉच यहां शामिल की गई हैं, जिन्हें आप एक बार देख सकते हैं-
इन टॉप 5 Samsung Smart Watch में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स और शानदार डिस्प्ले

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Samsung Galaxy Watch Ultra
इस स्मार्ट वॉच में कुशन डिजाइन वाले डायल के साथ ही ऐरो-ग्रेड टाइटेनियम केस और सेफायर ग्लास मिलता है, जो विभिन्न परिस्थितियों में मजबूत प्रदर्शन दे सकता है। इसका 3nm प्रोसेसर तीन गुना तेज प्रदर्शन देते हुए रोजमर्रा की एक्टिविटी को ट्रैक करना आसान बनाता है। यह 100 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती है, जिससे आपको इसे हर रोज बार-बार चार्ज करने की भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसमें बेहतर और स्थिर तरीके से किसी भी लोकेशन को ट्रैक करने के लिए डुअल-फ्रेक्वेंसी वाला GPS दिया गया है। इसे सुविधाजनक जेस्चर कंट्रोल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है, जो आसानी से फोटो लेने, कॉल उठाने या फिर अलार्म सेट करने में मदद करता है। इसमें आपकी फिटनेस को सटीक तरीके से ट्रैक करने के लिए दूसरी जेनरेशन वाला BioActive सेंसर दिया गया है, जिससे आप SpO2, हार्ट रेट आदि आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- सैमसंग
- सीरीज- सैमसंग गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा
- रंग- सिल्वर
- स्क्रीन साइज- 1.47 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- स्मार्टवॉच
- चार्ज टाइम- 2 घंटा
- बैटरी लाइफ- 100 घंटा
खूबियां
- इसमें डेडिकेटेड वॉच फेसेस के साथ ही रात के लिए खास नाइट मोड भी दिया गया है।
- इसके क्विक बटन को दबाकर आप आपातकाल की स्तिथि में मैसेज डिलीवर कर सकते हैं।
- इसे वाई-फाई की मदद से फोन से जोड़ा और कंट्रोल भी किया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक बैटरी जल्दी खत्म होने की बात कहते हैं।
01Samsung Galaxy Watch 7
यह सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7 आकर्षक और ट्रेंडी फ्लोटिंग डिजाइन में आती है, जिसे मजबूती के लिए सेफायर ग्लास और एल्युमीनियम केस के साथ तैयार किया गया है। इसमें AI द्वारा हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग की सुविधा भी मिलती है, जिसके जरिए अधिक सटील और असली समय पर उपलब्ध जानकारी देखी जा सकती है। इस Samsung Watch को फोटो लेने, कॉल उठाने या फिर अलार्म बंद करने के लिए बस कलाई को हिलाकर कंट्रोल किया जा सकता है। इसका एडवांस्ड AI असिस्टेंट फीचर आपको बोलकर मैसेज को टेक्स्ट में भेजने, नोट्स आदि लेने में मदद करता है। यह 3nm प्रोसेसर के साथ काम करते हुए बेहद तेज और बिना रूकावट वाला प्रदर्शन देती है, ताकी रोजमर्रा में उपयोग सरल व बिना रूकावट वाला बने सके। इसमें 1.47" का सुपर AMOLED डिस्प्ले लगा है, जिसकी 2000 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी आसानी से स्क्रीन पर देखने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- सैमसंग
- सीरीज- सैमसंग गैलेक्सी वॉच 7
- रंग- हरा
- स्क्रीन साइज- 1.47 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- स्मार्टवॉच
- चार्ज टाइम- 79 मिनट
- बैटरी लाइफ- 40 घंटा
खूबियां
- डुअल GPS के साथ किसी भी लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
- 5ATM और IP68 की रेटिंग इसे पानी में खराब होने से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
- इसके जरिए SpO2, BP और ECG की आसान मॉनिटरिंग की जा सकती है।
कमी
- कुछ लोग इसके फोन के साथ सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
02Samsung Galaxy Watch8
सैमसंग ब्रांड की इस गैलेक्सी वॉच 8 में आपको तीन गुना तेज प्रदर्शन देने वाला 3nm प्रोसेसर मिलता है, जो डेली रूटीन को आसान और बैटरी को ऑप्टिमाइज करता है। इसका बायोएक्टिव सेंसर हेल्थ और फिटनेस के लिए सटीक जानकारी प्रदान करता है। वहीं, डुअल जीपीएस के साथ आपको बेहतर और लगातार ट्रैकिंग का अनुभव मिल सकता है। इस सैमसंग स्मार्ट वॉच के सटीक सेंसरों की मदद से आप अपने ब्लड प्रेशर, ECG, हार्ट रेट आदि को सुविधाजनक तरीके से मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें AI-पावर्ड हेल्थ और मॉनिटरिंग की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से आप ज्यादा बेहतर तरीके से अपने फिटनेस गोल की निगरानी कर सकते हैं। यह क्रॉस ऐप कंट्रोल के साथ आता है, यानी आप घड़ी के जरिए एकसमय पर कई ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके डिस्प्ले की 3000 निट्स वाली ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक बनाए रखती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- सैमसंग
- सीरीज- सैमसंग गैलेक्सी वॉच 8
- रंग- सिल्वर
- स्क्रीन साइज- 1.5 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Wear OS 6.0
- मेमोरी स्टोरेज- 32 GB
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, सेलुलर, WiFi
खूबियां
- 5 कोर सिस्टम बैटरी पावर 30% तक बेहतर बनाने का काम करता है।
- इसमें स्लीप स्कोर और ट्रैकिंग के साथ बेडटाइम गाइडेंस की सुविधा भी मिलती है।
- यह वॉटर रेजिस्टेंट होने के साथ ही मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ आती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने घड़ी की बैटरी लाइफ खराब होने की शिकायत की है।
03Samsung Galaxy Watch6 Classic
इस सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 की मदद से आप अपने हेल्थ को आसानी से 24 घंटे मॉनिटर कर सकते हैं। यह सैमसंग वॉलेट फंक्शन के साथ आती है, जिसकी मदद से घड़ी के जरिए ऑनलाइन भुगतान भी किए जा सकते हैं। इसका LTE कनेक्शन आपको बिना फोन के भी आसानी से चलते-फिरते कॉल, मैसेज, म्यूजिक स्ट्रीमिंग और बहुत कुछ फीचर्स एक्सेस करने की सुविधा देता है। वहीं, यह Samsung Smartwatch एडवांस्ड स्लीप ट्रैकिंग फीचर से लैस है, जिसकी मदद से आप सोने के समय आदि को घड़ी के जरिए ट्रैक कर सकते हैं। इसमें पर्सनलाइज्ड HR की सुविधा भी मिलती है, जिसके जरिए आप वार्म-अप, फैट बर्न, कार्डियो आदि को आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं। यह गैलेक्सी वॉच एंड्रॉइड वर्जन 11 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले गैर-सैमसंग स्मार्टफोन के साथ भी कनेक्ट हो सकती है। इसकी मदद से आप अपने ब्लड प्रेशर और ECG को भी कहीं और कभी-भी मॉनिटर कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- सैमसंग
- सीरीज- गैलेक्सी वॉच
- रंग- काला
- स्क्रीन साइज- 4.3 सेमी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Wear OS 4.0
- बैटरी लाइफ- 40 घंटा
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, सेलुलर, WiFi
खूबियां
- 20% बड़ी स्क्रीन टेक्स्ट और विजुअल्स को सफाई के साथ देखने में मदद करती है।
- इसका टाइमलेस डिजाइन आपके स्टाइल के साथ आसानी से मेल खा सकता है।
- बेहतरीन प्रोसेसर के साथ घड़ी तेज व कुशल ढंग से काम करती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने खराब बैटरी लाइफ की शिकायत की।
ऐसी ही अन्य जानकारियां गैजेट गली पर देखी जा सकती हैं।
04Samsung Galaxy Watch8 Classic
यह गैलेक्सी वॉच 8 क्लासिक रोटेटिंग बेजल डिजाइन के साथ आती है लंबे समय तक चलने के लिए मजबूत मटेरियल के साथ तैयार की गई है। इसमें 3000 निट्स वाला सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो घर के अंदर और बाहर हर प्रकार की रोशनी में बेहतर चमक के साथ स्पष्ट टेक्स्ट और पिक्चर देने में सक्षम है। वहीं, इस Samsung स्मार्ट वॉच में तीन गुना तक अधिक तेजी से काम करने वाला शानदार 3nm प्रोसेसर भी मिलता है। इसके सटीक सेंसरों की मदद से, आप अपने BP, ECG, हार्ट रेट आदि का रिकॉर्ड आसानी से रख सकते हैं। यह एक Gemini घड़ी है, जो आपकी प्रोडक्टिविटी और मल्टीटास्किंग के अनुभव को बेहतर बना सकती है और फोन को बाहर निकाले बिना कई कामों को करने में मदद कर सकती है। 30% तक बेहतर एफिशियंसी देने के लिए यह 5 कोर सिस्टम के साथ आती है। इसमें वॉइस कमांड की सुविधा भी मिलती है, यानी आप बोलकर ही इसके कई फंक्शन को एक्टिवेट और कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- सैमसंग
- सीरीज- सैमसंग गैलेक्सी वॉच 8 क्लासिक
- रंग- काला
- स्क्रीन साइज- 1.3 इंच
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Wear OS 6.0
- बैटरी लाइफ- 30 घंटा
- मेमोरी स्टोरेज- 64 GB
खूबियां
- क्रॉस ऐप कंट्रोल के जरिए घड़ी से एकसाथ विभिन्न ऐप्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
- पानी से सुरक्षित रखने के लिए यह 5ATM और IP68 रेटिंग के साथ आती है।
- इसमें सेफायर ग्लास क्रिस्टल के साथ मजबूत और टिकाऊ बिल्ड भी मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहक घड़ी अन्य ब्रांड के फोन के साथ सही से कनेक्ट ना होने की समस्या बताते हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
टॉप 5 सैमसंग स्मार्ट वॉच की तुलना
|
मॉडल्स |
बैटरी लाइफ |
डिस्प्ले साइज |
फीचर्स |
|
Samsung Galaxy Watch Ultra |
100 घंटे |
1.47 इंच |
AI पावर्ड हेल्थ और फिटनेस मॉनिटरिंग |
|
Samsung Galaxy Watch 7 |
40 घंटा |
1.47 इंच |
बेहतरीन जेस्चर कंट्रोल फंक्शन |
|
Samsung Galaxy Watch8 |
- |
1.5 इंच |
वॉइस कमांड, क्रॉस ऐप कंट्रोल |
|
Samsung Galaxy Watch6 Classic |
40 घंटा |
4.3 सेमी |
एडवांस्ड स्लीप कोचिंग |
|
Samsung Galaxy Watch8 Classic |
30 घंटा |
1.3 इंच |
तीन गुना तेज 3nm प्रोसेसर |
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें अन्य कैटेगरी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या सैमसंग स्मार्ट वॉच में ई-सिम (eSIM) सपोर्ट होता है?+हां, सैमसंग की कई गैलेक्सी वॉच LTE वेरिएंट में आती हैं जो ई-सिम सपोर्ट करती हैं। यह आपको अपने फोन के बिना कॉल करने, मैसेज भेजने और इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा देता है।
- सैमसंग स्मार्ट वॉच की बैटरी कितने समय तक चलती है?+सैमसंग स्मार्ट वॉच की बैटरी लाइफ मॉडल और उपयोग पर निर्भर करती है। आमतौर पर, अधिकांश वॉच एक बार चार्ज करने पर 1 से 2 दिन तक चलती हैं, जबकि प्रो मॉडल 3-4 दिन तक चल सकते हैं।
- क्या सैमसंग गैलेक्सी वॉच वाटरप्रूफ होती हैं?+हां, अधिकांश सैमसंग गैलेक्सी वॉच 5ATM या IP68 रेटिंग के साथ आती हैं, जिसका अर्थ है कि वे 50 मीटर तक पानी में प्रतिरोधी हैं और स्विमिंग के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन गहरे पानी के गोताखोरी के लिए नहीं।
You May Also Like