5 बेहतरीन कीबोर्ड के साथ वर्क फ्रॉम होम पर होगा झटपट और आसानी से काम

क्या आप भी अपने दफ्तर का काम घर से ही करते हैं और उसके टाइपिंग करते समय खराब कीबोर्ड के चलते टाइपिंग में परेशानी आती है। तो यहां देखें अमेजन पर उपलब्ध वायरलेस कीबोर्ड के 5 विकल्प, जो आरामदायक टाइपिंग के साथ बढ़ाऐगें आपकी प्रोडक्टिविटी।
वर्क फ्रॉम होम के लिए 5 कीबोर्ड
वर्क फ्रॉम होम के लिए 5 कीबोर्ड

वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए सही कीबोर्ड चुनना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि लंबी टाइपिंग और लगातार काम करते समय आराम और स्पीड दोनों का ध्यान रखना पड़ता है। एक अच्छा कीबोर्ड न सिर्फ आपके काम को आसान बनाता है बल्कि हाथों और कलाई पर दबाव भी कम करता है। मार्केट में आज के समय में कई तरह के कीबोर्ड उपलब्ध हैं जिसमें वायरलेस, मैकेनिकल और एर्गोनॉमिक डिज़ाइन वाले, जो अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं। अगर आप घर से काम करते हुए बेहतर प्रोडक्टिविटी चाहते हैं, तो सही कीबोर्ड आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 5 बेहतरीन कीबोर्ड्स के बारे में बता रहे हैं जो वर्क फ्रॉम होम के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं

ऐसे ही और प्रोडक्ट्स या फिर अन्य गैजेट्स की विस्तार से जानकारी के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।

Top Five Products

  • Dell KB216 Wired Multimedia Keyboard

    यह कीबोर्ड घर से काम करने की हर दिन की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसमें नंबर पैड के साथ पूरा कीबोर्ड लेआउट है। इसकी चिकलेट स्टाइल प्लंज़र Keys स्मूद टाइपिंग का अनुभव देती हैं। इसमें मल्टीमीडिया बटन भी हैं, जैसे कि वॉल्यूम कंट्रोल, म्यूट, प्ले/पॉज और आगे-पीछे स्किप, जो आपके काम को आसान बनाते हैं। यह कीबोर्ड USB इंटरफ़ेस से जुड़ता है, यानी इसे सीधे प्लग करके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कीबोर्ड प्लास्टिक का बना है, इसलिए यह हल्का है और थोड़ा लचीला भी है। इसका कुल वज़न लगभग 500 ग्राम है। यह कीबोर्ड डेस्क पर आसानी से फ़िट हो जाता है और इसे 4 या 7 डिग्री तक झुकाया जा सकता है। इससे टाइपिंग करते समय कलाई को सहजता मिलती है।

    01
  • Zebronics 107 Wireless Keyboard and Mouse Set

    Zebronics ब्रांड की तरफ से आने वाला यह किफायती वायरलेस कीबोर्ड है जो माउस सेट के साथ आता है। इसको USB नैनो रिसीवर से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। कीबोर्ड में कुल 104 बटन हैं, जिसमें रुपये का बटन भी शामिल है। इसमें बैटरी कम होने पर लाइट जलने का संकेत और पावर बचाने का मोड जैसे अच्छे फीचर भी हैं। माउस में 1200 DPI का ऑप्टिकल सेंसर और तीन बटन हैं, जो इसे सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं। दोनों डिवाइस लगभग 10 मीटर तक बिना तार के काम करते हैं। कीबोर्ड के बटन 1 करोड़ बार तक चल सकते हैं और माउस के बटन 30 लाख बार तक चल सकते हैं।

    02
  • Portronics Wireless Keyboard and Mouse Set

    यह बबल वायरलेस कीबोर्ड वजन में काफी हल्का और उपयोग करने में काफी पोर्टेबल है। इससे टाइपिंग करते समय आवाज़ नहीं आती है। यह ब्लूटूथ और USB नैनो रिसीवर दोनों से कनेक्ट हो सकता है। आप दो डिवाइस जैसे मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। लाल रंग का मतलब USB है, और नीला या हरा रंग ब्लूटूथ का संकेत देता है। यह Portronics कीबोर्ड आरामदायक टाइपिंग के लिए बना है। इसका वज़न सिर्फ 578 ग्राम है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान है। इसमें AAA बैटरी लगभग 3 महीने तक चलती हैं क्योंकि यह पावर मोड में रहता है। जब कीबोर्ड इस्तेमाल नहीं होता, तो यह अपने आप पावर सेविंग मोड में चला जाता है।

    03
  • Logitech MK215 Wireless Keyboard and Mouse

    यह Logitech ब्रांड का छोटा और भरोसेमंद कीबोर्ड और माउस का सेट है। यह 2.4Ghz वायरलेस से जुड़ता है। यह लगभग 10 मीटर तक काम करता है। आप इसे बस प्लग एंड प्ले कर सकते हैं। यह कीबोर्ड स्पिल-रेसिस्टेंट है। इसके बटन शांत तरीके से काम करते हैं, जिससे टाइप करना आरामदायक होता है। इसमें AM150 माउस भी है। माउस में सटीक ऑप्टिकल ट्रैकिंग है। यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छा है। कीबोर्ड की बैटरी 24 महीने तक चलती है। माउस की बैटरी 5 महीने तक चलती है। इससे बैटरी बदलने की चिंता नहीं रहती। यह टिकाऊ वर्क फ्रॉम होम के लिए अच्छा विकल्प है।

    04
  • Amkette 4 in 1 Multi Device Wireless Keyboard

    यह 4 इन 1 ब्लूटूथ कीबोर्ड एक साथ चार डिवाइस से जुड़ सकता है, जिसमें 3 ब्लूटूथ और 1 USB शामिल हैं। इससे लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टफोन के बीच स्विच करना बहुत आसान हो जाता है। इसमें एक खास AI Copilot बटन भी है, जिससे आप विंडोज कोपायलट या मैक सिरी जैसे AI टूल को सीधे एक्टिवेट कर सकते हैं। कीबोर्ड में फंक्शन लॉक की सुविधा भी है। Fn + Esc दबाकर आप F1 से लेकर F12 और मल्टीमीडिया शॉर्टकट जैसे वॉल्यूम, ब्राइटनेस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। यह कीबोर्ड उन लोगों के लिए एक किफायती, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट वाला और AI बिल्ट विकल्प है जो मार्डन तरीके से काम करते हैं।

    05

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वर्क फ्रॉम होम के लिए सबसे बढ़िया कीबोर्ड कौन-सा है?
    +
    घर से काम करने के लिए वायरलेस और एगर्नोमिक डिजाइन के साथ आने वाले कीबोर्ड काफी बेहतरीन माने जाते हैं।
  • क्या वायरलेस कीबोर्ड घर से काम करने के लिए अच्छे हैं?
    +
    हां, वायरलेस कीबोर्ड आपको तारों की झंझट से छुटकारा देते हैं। इनके साथ से वर्क डेस्क साफ-सुथरा रहता है और काम में उत्पादकता भी बढ़ती है।
  • बजट के अनुकूल वर्क फ्रॉम होम के लिए कीबोर्ड कैसे चुनें?
    +
    यह आपकी जरुरतों और बजट क्षमताओं पर निर्भर करता है। आमतौर पर घर से काम करने के लिए कीबोर्ड 500 से लेकर 1500 रुपये के बीच में मिल जाते हैं।