अब गेमिंग बनेगी और भी पावरफुल! इन TUF Gaming Laptops के साथ

अगर आप भी एक बढ़िया TUF गेमिंग लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको TUF गेमिंग लैपटॉप के 5 बेहतरीन विकल्पों की जानकारी देने वाले हैं, जिन्हें आप अपने बजट और जरूरत अनुसार चुन सकते हैं। आइए नीचे इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
TUF गेमिंग लैपटॉप्स

क्या आप भी गेमिंग के शौकीन हैं? क्या आप भी एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो गेमिंग के दौरान दमदार परफॉर्मेंस दे? तो TUG Gaming Laptop आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। TUF की बात करें, तो यह सीरीज आसूस कंपनी द्वारा बनाई गई है और इसे गेमिंग के लिए इसलिए बढ़िया माना जाता है, क्योंकि यह सीरीज खासतौर पर हार्डकोर गेमर्स के लिए डिजााइन किया गया है। TUF लैपटॉप में आपको अधिकतर AMD Ryzen या फिर इंटेल कोर i7 और i9 प्रोसेसर शामिल मिलता है। वहीं इनमें NVIDIA GeForce RTX ग्राफिक्स कार्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से इस गेमिंग लैपटॉप में GTA VI, Valorant, Call of Duty और Cyberpunk 2077 जैसे गेम्स को स्मूदली चलाया जा सकता है। वहीं इन गेमिंग लैपटॉप का बैटरी बैकअप, डिस्पेल क्वालिटी और फीचर्स काफी बढ़िया होते हैं। तो आइए ASUS ब्रांड के इन TUF गेमिंग लैपटॉप के 5 विकल्पों के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, ताकि आपको अपने लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो।

वहीं अगर आपको लैपटॉप के अलावा टैबलेट या स्मार्टफोन जैसे विकल्प भी देखने हो, तो आप गैजट गली की कैटेगरी पर जाकर इनसे जुड़े लेख को भी पढ़ सकते हैं।

  • ASUS TUF F16 14th Gen Smartchoice Intel Core i7 14650HX Gaming Laptop

    यह एक पावरफुल गेमिंग लैपटॉप है। इसमें 14वीं जनरेशन इंटेल कोर i7-14650HX प्रोसेसर शामिल है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है और AAA गेम्स को स्मूदली रन करने में मदद करता है। इस लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 5060 ग्राफिक्स कार्ड शामिल है, जो हाई सेटिंग्स पर गेम खेलने में मदद करती है। इसमें 16GB रैम और 1TB NVMe SSD के साथ आता है, जो तेज गेम लोडिंग देता है और एप्लिकेशन को जल्दी लोड करने में मदद करता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 16 इंच FHD+ पैनल शामिल होता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। तेज रिफ्रेश रेट होने के कारण गेम स्मूद चलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 16 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 1 TB
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में आपको 90WHrs की बैटरी लाइफ मिलती है, जो लंबे समय तक गेमिंग का अनुभव देता है।
    • इसमें ड्यूल फैन शामिल होता है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी यह लैपटॉप गर्म नहीं होता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    01
  • ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS Gaming Laptop

    यह लैपटॉप AMD के Ryzen 7 7445HS प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड्स हैं। इस प्रोसेसर की वजह से गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसन होती है। वहीं इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड शामिल होते हैं। यह कार्ड 1080p गेमिंग में अच्छी फ्रेम-रेट देता है और गेमिंग सेटिंग्स को मिड से हाई लेवल पर चलाने में मदद करता है। इसमें 16GB DDR5 रैम और 512GB NVMe SSD मौजूद होता है, जिसमें आपको इसे अपग्रेड करने की सुविधा भी मिलती है। इसमें आपको 48Wh की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आप इसमें लंबे समय तक गेमिंग कर सकते हैं। इस गेमिंग लैपटॉप में RGB कीबोर्ड शामिल होता है, जिससे आप कम रोशनी में भी बेहतर गेमिंग कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ब्लैक
    • सीपीयू मॉडल - AMD Ryzen 7
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एचडी कैमरा
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस आसूस लैपटॉप में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट शामिल होता है, जो गेमप्ले को स्मूद बनाने में मदद करता है।
    • इसमें एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले लगी होती है, जिसस लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ता है।

    कमी 

    • अभी तक इस लैपटॉप को लेकर यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    02
  • ASUS TUF A16 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS, Gaming Laptop

    इस गेमिंग लैपटॉप में AMD का Ryzen 7 7445HS प्रोसेसर शामिल है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन कामों को आसान बनाता है। ग्राफिक्स की बात करें, तो इसमें NVIDIA का GeForce RTX 4050 कार्ड शामिल होता है, जो गेमिंग के दौरान अच्छी ग्राफिक्स और हाई फ्रेम रेट देता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 16 इंच की FHD+ डिस्प्ले मौजूद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करता है। यह तेज मूवमेंट के दौरान स्क्रीन-टियरिंग और लैग को कम करने में मदद करता है। इसमें 16GB DDR5 रैम और 1TB PCIe NVMe SSD स्टोरेज शामिल है, जो अपग्रेडेबल भी होता है। यह एप्लिकेशन को तेजी से लोड करने में मदद करता है और अधिक फाइल स्टोरेज की सुविधा भी देता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल कनेक्शन सपोर्ट मिलते हैं, जिससे आप अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 16 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज - 1TB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 7
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - हाई रिफ्रेश रेट
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में 56Whrs की बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे आप बिना चार्जिंग की टेंशन लिए इस लैपटॉप पर लंबे समय तक गेमिंग कर सकते हैं।
    • यह लैपटॉप बेहतर हीट डिसिपेशन सिस्टम के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान यह लैपटॉप ठंडा रखता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    03
  • ASUS TUF Gaming F15 13th Gen, Intel Core i7-13620H Gaming Laptop

    यह 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर के साथ आने वाला लैपटॉप है। इस प्रोसेसर की वजह से लैपटॉप गेमिंग, स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को बेहतर चलाने में मदद करता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड शामिल है, जो हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर हाई फ्रेम रेट सेट करता है और इससे गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। इसमें 15.6 इंच की डिस्प्ले लगी होती है, जो IPS तकनीक के साथ काम करती है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होता है और ब्राइटनेस लगभग 250 निट्स होती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, Wifi, HDMI और USB जैसे कनेक्शन सपोर्ट मिलते हैं, जिससे आप लैपटॉप को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB SSD सपोर्ट मिलता है, जिससे एप्लिकेशन तेजी से लोड होने में मदद मिलती है और अधिक स्टोरेज स्पेस मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस गेमिंग लैपटॉप में आपको रैम और SSD दोनों को अपग्रेड करने की सुविधा मिलती है।
    • यह विंडोज 11 होम के साथ आता है, जिसमें ऑफिस होम और Student 2021 जैसे पैक शामिल होते हैं।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स की शिकायत है कि यह लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है।
    04
  • ASUS TUF Gaming F16 Smartchoice 14th Gen Gaming Laptop

    यह गेमिंग लैपटॉप 16 इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ आती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और 300 निट्स ब्राइटनेस है। हाई रिफ्रेश रेट जहां तेज मूवमेंट और गेमिंग के दौरान लैग को कम करता है, तो वहीं हाई ब्राइटनेस कम रोशनी और अधिक रोशनी में डिस्प्ले को सही ढंग से देखने में मदद करता है। इस TUF गेमिंग लैपटॉप में इंटेल कोर 5 प्रोसेसर शामिल है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को स्मूद बनाने में मदद करता है। इसमें NVIDIA की GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड शामिल होती है, जो मिड-से हाई सेटिंग्स पर गेम खेलने की सुविधा देता है। इसमें आपको 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है और इसमें आप रैम और स्टोरेज दोनों को अपग्रेड भी कर सकते हैं। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम के साथ आता है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ और Wifi कनेक्शन के साथ मल्टीपल पोर्ट्स भी मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • स्क्रीन साइज - 16 इंच
    • कलर - ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में आपको माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और ऑफिस होम 2024 जैसे बंडल सॉफ्टवेयर पहले से शामिल मिलते हैं।
    • इसमें RGB कीबोर्ड लगी होती है, जिससे आप कम रोशनी में भी बेहतर गेमिंग अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स को इस लैपटॉप में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
    05

TUF गेमिंग लैपटॉप लेने से पहले ये टेबल जरूर देखें

हर किसी का बजट और जरूरत अलग-अलग होती है। ऐसे में हमने यहां इन 5 TUF गेमिंग लैपटॉप की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि आपके लिए सही विकल्प क्या है?

क्रमांक

मॉडल नाम 

प्रोसेसर 

ग्राफिक्स कार्ड 

बैटरी बैकअप 

खास फीचर्स

1.

ASUS TUF F16 (FX608JMR-RV049WS) 

Intel Core i7-14650HX (14वीं जनरेशन) 

NVIDIA RTX 5060  

90WHrs  

SmartChoice एडिशन, 165Hz डिस्प्ले, M365 (1 वर्ष), Office 2024

2.

ASUS TUF A15 (FA506NCG-HN199W)  

AMD Ryzen 7 7445HS  

NVIDIA RTX 3050 

48WHrs 

RGB कीबोर्ड, RAM अपग्रेडेबल (64GB तक)

3.

ASUS TUF A16 (FA607NUG-RL189WS)  

AMD Ryzen 7 7445HS    

NVIDIA RTX 4050  

56WHrs  

16” FHD+ 144Hz डिस्प्ले, Office Home 2024, M365 (1 वर्ष)

4.

ASUS TUF F15 (FX507VU-LP210WS)  

Intel Core i7-13620H (13वीं जनरेशन)  

NVIDIA RTX 4050   

90WHrs  

RGB कीबोर्ड, Office 2021

5.

ASUS TUF F16 (FX677VU-RL055WS)  

Intel Core 5 210H (14वीं जनरेशन)   

NVIDIA RTX 4050 (6GB / 140W TGP)  

90WHrs  

SmartChoice एडिशन, FHD+ 144Hz डिस्प्ले, Office 2024, M365 (1 वर्ष)

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • TUF क्या है?
    +
    TUF का मतलब (The Ultimate Force) है। यह आसूस लैपटॉप ब्रांड की खास सीरीज है, जो खासतौर पर गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है।
  • क्या TUF लैपटॉप ओवरहीट होते हैं?
    +
    देखिए TUF लैपटॉप में एंटी-डस्ट कूलिंग तकनीक और ड्यूल फैन सिस्टम शामिल होता है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी लैपटॉप को ठंडा बनाए रखता है।
  • क्या TUF लैपटॉप की बैटरी लाइफ अच्छी होती है?
    +
    TUF Gaming Laptop की बैटरी लाइफ काफी अच्छी होती है, क्योंकि इनमें लगभग 6 से 9 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है।