बढ़िया OnePlus Earbuds जो रोजाना के इस्तेमाल में भी देते हैं साफ आवाज और आरामदायक फिट

OnePlus Earbuds रोजाना इस्तेमाल के लिए साफ आवाज, आरामदायक फिट और स्टेबल कनेक्शन देते हैं। इनमें बेस और ट्रेबल के साथ बैलेंस्ड साउंड और अच्छा बैटरी बैक-अप मिलता है, जिससे इन्हें रोजाना इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।
बढ़िया वनप्लस ईयरबड्स
बढ़िया वनप्लस ईयरबड्स

रोजाना इस्तेमाल के लिए एक ऐसे ईयरबड्स का चुनाव करना जरूरी होता है, जो साफ आवाज और आरामदायक फिट दे सके। अगर ईयरबड्स कान में ठीक से नहीं बैठते, तो लंबे समय तक इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है। OnePlus ब्रांड की तरफ से आने वाले Earbuds में आपको बैलेंस्ड साउंड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ में स्टेबल कनेक्शन दिया जाता है, जिससे कॉल पर बात करे और गाने सुनने दोनों में साफ आवाज मिलती है। इसके अलावा कानों के लिए आरामदायक डिजाइन और हल्का वजन इन्हें लंबे समय तक पहनने के लिए सही बनाता है। कई मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग और लंबा बैटरी बैक-अप भी मिलता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए रोजाना इस्तेमाल के लिए वही ईयरबड्स सही होते हैं जो साफ साउंड, लैग-फ्री कनेक्टिविटी और आरामदायक फिट का संतुलन देते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध 5 बढ़िया वनप्लस ईयरबड्स मॉडल और जानें विस्तार से।

जांचे गए विकल्पजांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • OnePlus Nord Buds 3r TWS Earbuds

    ये ईयरबड्स लंबे बैटरी बैकअप के साथ आते हैं, जिनमें एक बार चार्ज करने पर कुल मिलाकर करीब 54 घंटे तक म्यूजिक चलाया जा सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जिससे थोड़े समय में चार्ज करके कई घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 12.4 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं, जो आवाज को साफ और गहराई के साथ सुनने में मदद करते हैं। कॉल के लिए इसमें दो माइक्रोफोन और AI बेस्ड नॉइज कंट्रोल दिया गया है, जिससे बात करते समय आपकी आवाज एकदम साफ रहती है। इसमें ड्यूल डिवाइस कनेक्शन की सुविधा है, जिससे आप दो डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। ब्लूटूथ 5.4 और कम लेटेंसी के साथ यह म्यूजिक और गेमिंग दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 3r 
    • रंग - एश ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 54 घंटे
    • वजन - 82 ग्राम 

    खूबियां 

    • 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 8 घंटे का प्लेबैक टाइम
    • अलग-अलग साउंड के साथ म्यूजिक एक्सपीरियंस के लिए 3 EQ मोड्स

    कमी

    • ईयरबड्स की कनेक्टिविटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • OnePlus Nord Buds 3 Pro Truly Wireless Bluetooth Earbuds

    ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 12.4 मिमी ड्राइवर के साथ आते हैं, जिनमें आवाज की अलग-अलग नोट्स और बेस को अच्छे से सुना जा सकता है। इसमें 49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन दिया गया है, जिससे आसपास की आवाज को कम करके म्यूजिक पर ध्यान रखा जा सकता है। इसमें BassWave 2.0 फीचर भी मिलता है, जो साउंड को बैलेंस रखने के साथ बेस को और उभारने का काम करता है। कॉल के लिए इस OnePlus Buds 3 में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो आवाज को पकड़ने और बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में इस्तेमाल होते हैं। इसमें ड्यूल कनेक्शन की सुविधा है, जिससे दो डिवाइस एक साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं। फास्ट चार्जिंग के साथ कम समय में कई घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और कुल प्लेबैक करीब 44 घंटे तक मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 3
    • रंग - स्टारी ब्लैक
    • फॉर्म फैक्टर - ट्रू वायरलेस
    • बैटरी लाइफ - 44 घंटे
    • वजन - 47 ग्राम 

    खूबियां 

    • बात करते समय एकदम साफ आवाज के लिए क्रिस्टल क्लियर 3-माइक
    • गूगल फास्ट पेयरिंग फीचर के साथ में चुटकियों में डिवाइस कनेक्टिविटी

    कमी

    • बड्स की नॉइस कैंसिलेशन क्षमता कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्यहमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • OnePlus Nord Buds 4 Pro TWS Earbuds

    ये वायरलेस बड्स 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ आते हैं, जिससे आसपास की आवाज का ज्यादा पता नहीं लगता है। इसमें रियल टाइम एडेप्टिव नॉइज कंट्रोल दिया गया है, जो कान की फिटिंग और आसपास के माहौल के अनुसार खुद ही नॉइज कम करने का काम करता रहता है। इसमें 12 मिमी टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर दिया गया है, जो साउंड को साफ और संतुलित तरीके से पेश करता है। बैटरी बैकअप कुल मिलाकर करीब 54 घंटे तक मिल जाता है। इसमें हाई रेज ऑडियो और एलएचडीसी 5.0 सपोर्ट मिलता है, जिससे ऑडियो को बेहतर क्वालिटी के साथ सुना जा सकता है। ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और कम लेटेंसी के साथ इसे म्यूजिक, कॉल और गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - OnePlus Nord Buds 4 Pro
    • रंग - रेविन ब्लैत
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 54 घंटे
    • वजन - 43 ग्राम 

    खूबियां 

    • अलार्म से लेकर मौसम की जानकारी के लिए वन-टच वाला AI अस्सिटेंट
    • गानों की आवाज को केवल बड्स पर हाथ फिराकर कम-ज्यादा करने की सुविधा

    कमी

    • ईयरबड्स को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
    03
  • OnePlus Buds Pro 3

    इन ईयरबड्स में ड्यूल ड्राइवर सेटअप के साथ 11 मिमी वूफर और 6 मिमी ट्वीटर दिया गया है, जिससे आवाज के अलग-अलग नोट्स को अलग तरीके से सुना जा सकता है। इस Bluetooth Earbuds में ड्यूल डीएसी सिस्टम दिया गया है, जो साउंड सिग्नल को प्रोसेस करने में काम आता है। इसमें 50dB तक एडेप्टिव नॉइज कैंसलेशन दिया गया है, जो आसपास के माहौल के अनुसार नॉइज कम करने का स्तर बदलता रहता है। कॉल के दौरान बैकग्राउंड आवाज को कम करने के लिए इसमें बेहतर वॉइस कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसमें ड्यूल डिवाइस कनेक्शन की सुविधा दी गई है, जिससे दो डिवाइस एक साथ जुड़े रह सकते हैं। इसकी बैटरी करीब 43 घंटे तक चल सकती है और फास्ट चार्जिंग से कम समय में कई घंटे का इस्तेमाल मिल जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - OnePlus Buds Pro 3
    • रंग - स्फायर ब्लू
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 43 घंटे
    • वजन - 61.13 ग्राम 

    खूबियां 

    • वनप्लस के स्मार्ट डिवाइस के साथ में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की सुविधा
    • बाहर के माहौल के हिसाब से शोर कम करने वाला एडेप्टिव नॉइस कैसलिंग

    कमी

    • ईयरबड्स थोडा कम्फर्टेबल ना होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • OnePlus Buds 4 TWS Earbuds

    ये OnePlus बड्स 55dB तक रियल टाइम एक्टिव नॉइज कैंसलेशन कर सकते हैं। इसमें एडेप्टिव मोड दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से नॉइज कैंसलेशन और ट्रांसपेरेंसी के बीच स्विच करता है। इसमें ड्यूल ड्राइवर सेटअप मिलता है, जिसमें 11 मिमी वूफर और 6 मिमी ट्वीटर के साथ ड्यूल डीएसी दिया गया है, जिससे साउंड के अलग-अलग हिस्से साफ सुने जा सकते हैं। इसमें एलएचडीसी 5.0 सपोर्ट मिलता है, जो हाई रेज ऑडियो प्लेबैक के लिए इस्तेमाल होता है। ड्यूल डिवाइस कनेक्शन से दो डिवाइस एक साथ जुड़े रह सकते हैं। इसकी बैटरी लगभग 45 घंटे तक चल सकती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - OnePlus Buds 4
    • रंग - जेन ग्रीन
    • फॉर्म फैक्टर - In Ear
    • बैटरी लाइफ - 45 घंटे
    • वजन - 49.02 ग्राम 

    खूबियां 

    • 250 मीटर तक की लंबी दूरी तक कनेक्टिविटी की सुविधा
    • अलग-अलग साउंड क्वालिटी का मजा उठाने के लिए 3 साउंड मास्टर EQ मोड्स

    कमी

    • ईयरबड्स की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना - 5 बढ़िया वनप्लस ईयरबड्स मॉडल

यहां पर हमने ऊपर बताए OnePlus के Earbuds मॉडल्स की फीचर्स के साथ में तालिका बनाई है जिससे आप सभी मॉडल्स की तुलनात्मक जानकारी पा सकते हैं और अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।

मॉडल

बैटरी लाइफ

खास फीचर्स

OnePlus Nord Buds 3r

54 घंटे

12.4 मिमी ड्राइवर, दो माइक्रोफोन और AI बेस्ड नॉइज कंट्रोल

OnePlus Nord Buds 3

44 घंटे

49dB तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, BassWave 2.0 फीचर, ड्यूल कनेक्शन

OnePlus Nord Buds 4 Pro

54 घंटे

रियल टाइम एडेप्टिव नॉइज कंट्रोल, 12 मिमी टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर, ड्यूल डिवाइस कनेक्शन 

OnePlus Buds Pro 3

43 घंटे

11 मिमी वूफर, ड्यूल डीएसी सिस्टम, फास्ट चार्जिंग  

OnePlus Buds 4

45 घंटे

एडेप्टिव मोड, ड्यूल ड्राइवर सेटअप, एलएचडीसी 5.0 सपोर्ट 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रोजाना इस्तेमाल के लिए ईयरबड्स में क्या जरूरी होता है?
    +
    रोजाना इस्तेमाल के लिए साफ आवाज, आरामदायक फिट और अच्छा बैटरी बैक-अप सबसे जरूरी होते हैं।
  • क्या वनप्लस ईयरबड्स लंबे समय तक पहन सकते हैं?
    +
    हाँ, इनका हल्का और आरामदायक डिजाइन इन्हें लंबे समय तक पहनने के लिए सही विकल्प बनाता है।
  • क्या वनप्लस ईयरबड्स में बैटरी अच्छी मिलती है?
    +
    हाँ, इनमें फास्ट चार्जिंग और अच्छा बैटरी बैक-अप मिलता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।