55 इंच के 4K UHD LED स्मार्ट टीवी में मिलेगी परफेक्ट पिक्चर क्वालिटी और शानदार फीचर्स

अगर आप भी 55 इंच के स्क्रीन साइज वाला 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो यहां आपको Haier, Sony, Samsung, LG और TCL ब्रांड के शानदार विकल्प मिलेंगे।
सर्वश्रेष्ठ 55 इंच 4K UHD एलईडी स्मार्ट टीवी

55 इंच के स्क्रीन साइज वाले 4K UHD एलईडी स्मार्ट टीवी 3840 x 2160 पिक्सल के साथ फुल HD से चार गुना ज़्यादा पिक्सेल प्रदान करता है, जिससे आपको बेहद शार्प और विस्तृत तस्वीर मिलती है। इनकी LED डिस्प्ले में चमकदार और जीवंत तस्वीर के लिए LED बैकलाइट वाला LCD पैनल इस्तेमाल किया जाता है। इन 55 इंच स्मार्ट टीवी में 4K रिजॉल्यूशन, LED डिस्प्ले, इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स जैसे ऐप चलाना, आवाज नियंत्रण, AI अपस्केलिंग, गेम ऑप्टिमाइजर और स्क्रीन मिररिंग की सुविधा होती हैं। इसके अलावा, इनमें फिल्म देखते समय बेहतरीन सिनेमाई अनुभव के लिए फिल्ममेकर मोड मिलता है। साथ ही इन एलईडी टीवी में डॉल्बी एटमॉस और AI साउंड तकनीक होती है, जिससे बेहतर और इमर्सिव ऑडियो अनुभव के लिए एडवांस्ड साउंड तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। 

अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा, साउंडबार, स्मार्टवॉच और अन्य उत्पादों के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, तो गैजेट गली पर क्लिक करें। 

यहां आपको 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले 4K अल्ट्रा HD एलईडी स्मार्ट टीवी के 5 प्रमुख विकल्प मिलेंगे। 

  • Haier 139 cm (55) P7GT Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    55 इंच के स्क्रीन साइज वाला यह Haier स्मार्ट टीवी 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल प्रदान करता है। इस एलईडी टीवी में 4k अल्ट्रा HD (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन है, जिसमें विजुअल्स को लैग फ्री बनाने के लिए 60Hz का रिफ्रेश रेट शामिल है। इसमें डॉल्बी विजन के साथ HDR 10 का सपोर्ट दिया गया है, जिनके माध्यम से आप अधिक स्पष्ट विजुअल्स का मजा ले सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी में 2GB रैम और 32GB का रोम शामिल है, जिससे विभिन्न ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है। 20 वाट के स्पीकर आउटपुट वाले इस स्मार्ट एलईडी टीवी में सबवूफर के साथ 2.0ch का शक्तिशाली स्टीरियो स्पीकर मिलता है। इस 4k UHD स्मार्ट टीवी में उपयोगकर्ता को प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, सोनी लिव, Zee5, एप्पल टीवी और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिलता है।  

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎55P7GT-P
    • ब्रांड - Haier 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 2160पी
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 28.6 x 122.6 x 78 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 11 किलो 200 ग्राम 

    खासियत 

    • इस स्मार्ट टीवी को आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है। 
    • इस मॉडल में बच्चों के लिए किड्स मोड उपलब्ध है। 
    • इसमें क्रोमकास्ट इनबिल्ट है, जो आपके फोन, टैबलेट या लैपटॉप से सीधे टीवी या स्पीकर पर मनोरंजन और ऐप को वायरलेस तरीके से स्ट्रीम करने की सुविधा देती है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    01
  • Sony 139 cm (55 inches) BRAVIA 2 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अगर आप घर के लिए 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो Sony ब्राविया ब्रांड बेहतर विकल्प हो सकता है। इस मॉडल में 4K प्रोसेसर X1 के साथ लाइव कलर की सुविधा है, जिसमें आपको बिना किसी ऐप या सदस्यता के सीधे टीवी पर प्रसारण देखने को मिलता है। इस एलईडी गूगल टीवी में 4K X-Reality PRO तकनीक शामिल होती है, जो टीवी पर कंटेंट की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करता है। यह 4K टीवी वीडियो को 4K क्वालिटी में अपस्केल करता है, ताकि हर विजुअल क्लियर दिखाई देता है। 55 इंच के स्क्रीन साइज वाला यह 4K UHD एलईडी स्मार्ट टीवी 20 वाट के स्पीकर आउटपुट के साथ आता है, जिसमें ओपन बैफल स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो शामिल है।  

    इस गूगल टीवी में वॉचलिस्ट की सुविधा है जहां आप अपनी पसंदीदा फिल्में, शो और सीरीज जोड़ सकते हैं जिन्हें आप बाद में देखना चाहते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - Sony 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 4k 
    • मॉडल - ‎K-55S25B
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 8.4 x 124.3 x 72.9 सेंटीमीटर
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
    •  ग्राफिक्स प्रोसेसर - ‎4K प्रोसेसर X1
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 

    खासियत 

    • इस स्मार्ट टीवी में क्रोमकास्ट बिल्ट इन है। 
    • इस मॉडल पर कंपनी की तरफ से 2 साल की वारंटी मिलती है। 
    • इस टीवी में Apple Airplay और Apple Homekit की सुविधा है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    02
  • TCL 139 cm (55 inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    TCL ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी QD-Mini LED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें (3840 x 2160) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है और इसकी फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। इस गूगल टीवी में मल्टीपल आई केयर तकनीक आपकी आंखों को लंबे समय तक टीवी देखने पर थकने या नुकसान से बचाती है, जिससे आप आराम से बिना दिक्कत के लंबे समय तक टीवी देख सकते हैं। इस मॉडल में माइक्रो डिमिंग तकनीक है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की ब्राइटनेस को कंट्रोल करती है। इस स्मार्ट टीवी को रिमोट के अलावा, आवाज की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है क्योंकि यह एलेक्सा के साथ काम कर सकता है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें 3 HDMI पोर्ट, 1 USB पोर्ट, 1 LAN, 1 एंटीना इनपुट, 1 सैटेलाइट इनपुट और 1 डिजिटल ऑडियो आउट शामिल है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - TCL 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • रिफ्रेश रेट - 144 हर्ट्ज 
    • मॉडल - ‎55Q6C
    • डिस्प्ले तकनीक - QD-Mini LED
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 34.1 x 122.9 x 77.6 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 12 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस स्मार्ट टीवी में AMD FreeSync प्रीमियम प्रो तकनीक शामिल है, जो च्च रिज़ॉल्यूशन पर बेहतर VRR प्रदर्शन करता है। 
    • इस मॉडल में Dolby Vision IQ का फंक्शन है, जिसका उद्देश्य बेहतर रंग, कंट्रास्ट और समग्र रूप से बेहतर देखने का अनुभव प्रदान करना है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने स्मार्ट टीवी में इनपुट लैग की समस्या बताई है। 
    03
  • Samsung 138 cm (55 inches) Crystal 4K Vista Pro Ultra HD Smart LED TV

    Samsung ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी वॉयस असिस्टेंट के साथ सोलरसेल रिमोट कंट्रोल की सुविधा देता है। इस मॉडल में 4k अल्ट्रा HD डिस्प्ले मिलता है, जिसकी फास्ट परफॉर्मेंस के लिए 50Hz का रिफ्रेश रेट शामिल है। इस स्मार्ट टीवी में UHD डिमिंग के साथ मोशन एक्सेलेटर की सुविधा मिलती है। इस मॉडल में एयरप्ले के साथ एप्पल डिवाइस की सुविधा है, जिसका मतलब है कि आप AirPlay 2 का उपयोग करके अपने iPhone, iPad या Mac से सीधे वीडियो, फोटो, संगीत या स्क्रीन को टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले एलईडी टीवी का स्लिम लुक आपके कमरे के आकर्षक बना सकता है। इस स्मार्ट टीवी प्लस के साथ आप 100 से भी ज्यादा फ्री चैनल देख सकते हैं। इसमें उपयोगकर्ता को वेब ब्राउजिंग की सुविधा भी मिल रही है। 20 वाट के शक्तिशाली साउंड आउटपुट के साथ इसमें इसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग ध्वनि, क्यू-सिम्फनी और ब्लूटूथ ऑडियो जैसी खूबियां भी मिल जाती हैं।

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - ‎UA55UE86AFULXL
    • ब्रांड - Samsung 
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच 
    • रिजॉल्यूशन - 4k 
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23.7D x 123.4W x 75.8H सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 10 किलो 700 ग्राम 

    खासियत 

    • इस स्मार्ट टीवी में बिल्ट-इन स्मार्ट हब के साथ आपका टीवी स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट और नियंत्रित कर सकता है। 
    • इस मॉडल में IoT सेंसर सपोर्ट और मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग की सुविधा उपयोगकर्ता के लिए उपलब्ध है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने स्मार्ट टीवी की साउंड गुणवत्ता में कमी बताई है। 
    04
  • LG 139 cm (55 inches) UA82 Series 4K Ultra HD LED TV

    घर पर रहकर सिनेमा जैसा अनुभव लेना चाहते हैं, तो LG ब्रांड का यह 4K UHD स्मार्ट टीवी बेहतर विकल्प हो सकता है। इस मॉडल में 20 वाट का स्पीकर आउपुट है, जो डॉल्बी एटमॉस और क्लियर वॉइस प्रो तकनीक के साथ आता है। 55 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस एलईडी टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल शामिल है। इस एलईडी स्मार्ट टीवी में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉट स्टार, सोनी लिव, जी5 और एप्पल टीवी जैसे OTT प्लेटफॉर्म का सपोर्ट मिलता है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें सेट टॉप बॉक्स, ब्लू रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल को जोड़ने के लिए 3 HDMI पोर्ट, हार्ड ड्राइव और अन्य USB डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए 1 USB पोर्ट की सुविधा है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • ब्रांड - LG 
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज 
    • रिजॉल्यूशन - 4K 
    • मॉडल - ‎55UA82006LA
    • स्क्रीन तकनीक - 4K UHD
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 23 x 123.6 x 78 सेंटीमीटर
    • आइटम का वजन - 11 किलो 500 ग्राम 

    खासियत 

    • इस स्मार्ट टीवी की गुणवत्ता काफी अच्छी है। 
    • इसका स्लिम और आकर्षक डिजाइन आपके कमरे की सुंदरता को बढ़ा सकता है। 
    • इस मॉडल में मौजूद VRR तकनीक के साथ बेहतरीन गेमिंग का अनुभव लें। बिना किसी रुकावट के गेम खेला जा सकता है। 

    कमी 

    • कुछ यूजर्स ने स्मार्ट टीवी के प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    05

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी क्या है?
    +
    यह एक ऐसा टीवी है जिसका स्क्रीन साइज 55 इंच है और जिसमें 4K रिज़ॉल्यूशन है, जिसका मतलब है कि इसमें बहुत स्पष्ट और विस्तृत तस्वीर होती है।
  • 55 इंच 4K टीवी की कीमत कितनी होती है?
    +
    कीमत ब्रांड, सुविधाओं और डिस्प्ले तकनीक के आधार पर अलग-अलग होती है, लेकिन आप भारत में 30,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक की उम्मीद कर सकते हैं।
  • क्या 55 इंच 4K टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    हां, यदि इसमें कम इनपुट लैग और हाई रिफ्रेश रेट है, तो यह गेमिंग के लिए बहुत अच्छा है।