साउंडबार अलग-अलग चैनल्स के साथ आते हैं, जिसमें से 5.1 साउंडबार इमर्सिव साउंड अनुभव देने के लिए बेहद प्रसिद्ध माने जाते हैं। दरअसल, इनमें 5 स्पीकर और 1 सबवूफर मिलता है। इन साउंडबार में दाएं, बाएं, सेंटर, रीयर दाएं और रीयर बाएं स्पीकर होते हैं। सभी स्पीकर मिलकर तेज आवाज देते हैं, वहीं, इनमें मिल रहे सबवूफर के माध्यम से उच्च बेस का मजा मिलता है। इनका सेंटर चैनल डायलॉग एंहॉन्समेंट का कार्य करता है, जिसका मतलब है, कि मूवी-OTT के डायलॉग स्पष्ट सुनाई देते हैं। इन्हें घर में लगाने से आपका गाने सुनने और टीवी-मूवी देखने का मजा दोगुना हो सकता है। ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का प्रयोग करके स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप आदि उपकरण से भी जुड़ सकते हैं। वैसे तो Sony HT-S40R, boAt Aavante Bar 3600 से लेकर JBL Bar 500 Pro तक कई प्रसिद्ध मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिनमें से अपने लिए कौन सा साउंडबार सही है, यह आपके बजट पर निर्भर करता है।
स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, साउंडबार आदि उपकरणों पर लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली कैटेगरी पेज पर जा सकते हैं।
कौन से ब्रांड्स के 5.1 चैनल साउंड मिलते हैं? - कीमत और खासियत जानें।
ब्रांड |
कीमत |
खासियत |
Sony |
आमतौर पर, ₹14,000 से लेकर ₹80,000 की प्राइम रेंज में मिल सकते हैं। |
|
Boat |
₹7,000 - ₹25,000 की कीमत में कई मॉडल्स मिल सकते हैं। |
|
Zebronics |
₹4,000 से लेकर ₹15,000 तक की कीमत में आ सकते हैं। |
|
LG |
₹20,000 - ₹40,000 तक में |
|
JBL |
यह ब्रांड 5.1 साउंडबार के ज्यादा मॉडल्स नहीं देता है। 39 - 40 हजार रुपये में मिल सकते हैं। |
|
(यहां बताई गई कीमत समय के साथ बदल सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ऐसे में वास्तविक समय के प्राइम को जानने के लिए अमेजन पर देख सकते हैं।)
अमेजन पर मिल रहे 5.1 साउंडबार के फीचर्स और प्राइस रेंज जानने के बाद अब आप मॉडल्स देखना चाह रहे होंगे। ऐसे में यहां आपको इस सूची में दिए गए ब्रांड्स के साउंडबार के बारे में जानकारी दी गई है, तो चलिए उन विकल्पों पर नजर डालते हैं।