हम चाहें कितने ही लैपटॉप और टैबलेट क्यों ना ले लें, मगर जो जिस क्वालिटी का काम एक मॉनिटर पर किया जा सकता है, वह इन सबमें मिलने संभव नहीं है। ऐसे में अगर आपको भी Editing, Gaming या फिर किसी अन्य काम को करने के लिए एक शानदार मॉनिटर की तलाश है, तो हम आपके लिए कुछ बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं। दरअसल, इस गाइड में हमने कुछ मशहूर ब्रांड्स जैसे कि, Samsung, BenQ, Viewsonic, Acer और ASUS के 32 इंच स्क्रीन वाले 4K Monitors को शामिल किया है। जहां एक तरफ ये सभी ब्रांड्स अपनी गुणवत्ता, प्रदर्शन और ग्राहक सहायता के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं। तो वहीं, क्या इनके मॉनिटर भी आपके लिए अच्छे हैं या नहीं, आज हम इसी बात का पता लगाएंगें। तो चलिए इसे समझने के लिए सबसे पहले इनकी कीमतों, फीचर्स और कुछ प्रमुख चीजों पर नजर डाल लेते हैं, ताकि आप इनके बारे में आसानी से समझ सकें।
शीर्ष ब्रांड्स के 32 इंच 4K मॉनिटर की तुलना
आपको अपने लिए एक सही मॉनिटर चुनने में आसानी रहे, इसके लिए हमने नीचे कुछ प्रमुख ब्रांड्स के 32 इंच 4K मॉनिटर्स की तुलना की है। आप नीचे इनके प्रमुख फीचर्स के साथ ही ये किसके लिए उपयोगी रहेंगे, इससे जुड़ी जानकारी देख सकते हैं-
ब्रांड/मॉडल |
अमेजन पर कीमत |
प्रमुख फीचर्स |
किसके लिए उपयोगी |
ASUS ROG Swift OLED PG32UCDM |
₹1,54,990 |
VESA डिस्प्ले उन्नत एयरफ्लो डिजाइन 240 Hz रीफ्रेश रेट |
गेमर्स के लिए शानदार विकल्प |
BenQ PD3205UA 32" |
₹55,990 |
AQ कलर टेक्नोलॉजी खास डिस्प्ले मोड्स यूनिफॉर्मेटी टेक्नोलॉजी |
एडिटर्स के लिए बेहतरीन मॉनिटर |
Alienware-AW3225QF 80.01cm |
₹92,499 |
1.07 बिलियन कलर्स आकर्षक कर्व्ड डिजाइन 1 मिलियन: 1 कंट्रास्ट रेशियो |
मनोरंजन और गेमिंग के लिए बढ़िया |
Samsung 32-Inch(80cm) M7 UHD 4K Smart Monitor |
₹29,999 |
इन-बिल्ट टीवी ऐप्स बिल्ट-इन ऐलेक्सा और स्पीकर्स रिमोट कंट्रोल की सुविधा |
ऑनलाइन फिल्में और सीरीज देखने के लिए |
ViewSonic 81.28 Cm(32") 4K UHD |
₹30,990 |
बेजेललेस डिजाइन एक केबल के साथ काम करने में सक्षम वॉल माउंट फीचर |
ग्राफिक डिजाइनर्स और पेशेवरों के लिए |
नोट: ऊपर बताई गई कीमतें अमेजन परिवर्तन के अधीन हैं, जिनके घटने या बढ़ने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। ऐसे में हम अपने पाठकों से वर्तमान कीमत अमेजन पर जांचने की सलाह देते हैं।
गैजेट गली में आपको ऐसी ही अन्य जानकारी भी मिल सकती हैं, जो आपके लिए उपयोगी हो सकती हैं। फिलहार आप नीचे इनके विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं, जहां इनकी खूबियों और कमी के बारे में भी बताया गया है।