सबसे पहले बात करते हैं, कि आखिर ये अमेजन क्या है, कौन-से देश का है, किन-किन प्रोडक्ट्स को अमेजन से ले सकते हैं, उनकी कीमत और सब कुछ… अमेजन अमेरिकन कंपनी है, जो कि काफी बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है, जिस पर यूजर्स शॉपिंक कर सकते हैं। अब तो अमेजन पर इलेक्ट्रॉनिक, लार्ज अप्लायंसेस, फिटनेस, होम अप्लायंसेस, यात्रा का सामान, फर्नीचर, फैशन, फुटवियर और घर का हर जरूरी सामान मिलती हैं। भारतीय घरों में हर महीने या हफते के लिए राशन आता है, तो अब अमेजन पर भी एक 'फ्रेश' नामक कैटेगरी होती है, जिससे आप सब्जी, फल, आटा और ग्रोसरी से संबंधित अन्य चीजों को भी ज्यादा मात्रा में मंगा सकते हैं, यानि घर में राशन भरने के लिए अमेजन का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे Amazon पर कोई Sale हो या नहीं, अमेजन ने अपनी साइट/ऐप पर ‘टुडे-डील्स’ विकल्प दिया है, जहां से लोगों को उस दिन किस प्रोडक्ट पर क्या डील और ऑफर्स मिल रहे हैं, उस सबकी जानकारी मिल जाती है।
सवाल आता है, कि अमेजन इतना लोकप्रिय क्यों है? दरअसल, अमेजन पर प्रीमीयम ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स हो या फिर कोई नया लॉन्च हुआ प्रोडक्ट, सभी MRP से कम कीमत में मिल सकते हैं। साथ ही यूजर्स को खरीदी के दौरान EMI सुविधा, कई बैंक ऑफर्स, इंस्टॉलेशन सुविधा, फ्री होम डिलीवरी, यहां तक की कुछ जगहों के लिए अमेजन तो सेम डे डिलीवरी सुविधा भी देता है। अमेजन यूजर्स के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां पर उन्हें आए दिन कई आकर्षक डील्स और Amazon Offers मिल जाते हैं। इसके अलावा हर साल, जनवरी से दिसंबर तक अमेजन रिपब्लिक डे सेल से लेकर अमेजन एंड ऑफ सीजन जैसी सेल आती रहती हैं, जिनमें प्राइम और नॉन प्राइम दोनों तरफ के यूजर्स को MRP से कम कीमत हर कैटेगरी के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं।
अमेजन ग्रेट समर सेल से संबंधित जानकारी
जैसा की सेल का नाम ही समर सेल है, वैसे ही इस Amazon Sale 2025 में आपको गर्मी के मौसम में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे एयर कंडीशनर, एयर कूलर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, प्रोजेक्टर और फर्नीचर पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। यह अमेजन ग्रेट समर सेल 1 मई से शुरू हो रही है। नॉन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 1 मई 2025 दोपहर 12:00 बजे लाइव होगी। वहीं, अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो आपको इस सेल का लाभ 30 अप्रैल से ही मिल जाएगा। अगर आपको भी प्राइम मेंबर बनना है, तो हर साल 399 रुपये से मेंबरशिप का प्लेन शुरू है। कुछ डील्स जो लाइव हुई हैं, उनके आधार पर सम्भावना है, कि मोबाइल और एक्सेसरीज पर सबसे ज्यादा छूट मिल सकती है।
मई के महीने में आने वाली सेल
साल 2025 के मई महीने में अमजन अपने ग्राहकों को समर सेल, मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स और वॉर्डरोब रिफ्रेश जैसे सेल लाता है। यहां विस्तार से इन सेल के बारे में जानें-
- Amazon Summer Sale में आपको फैशन से संबंधित चीजें, जैसे पुरुष और महिलाओं के कपड़ों, फुटवियर आदि पर छूट मिलती है। इस सेल में खासतौर पर, टॉप ब्रांड्स पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसमें सैमसंग, आसुस, HP और लेनोवो जैसे ब्रांड्स शामिल कुिए गए हैं। इसमें ऐसा मौका भी मिल सकता है, जिसमें आपको होम, किचन और आउटडोर इस्तेमाल में आने वाली चीजें भी मात्र 49 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकती हैं। इस सेल के दौरान यात्रा के लिए बुकिंग करने के लिए भी आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसमें आप भारी डिस्काउंट के साथ होटल, बस, ट्रैन और फ्लाइट की टिकट भी बुक कर सकते हैं।
- Mega Electronics Sale/ मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स सेल - इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स के चाहे नए लॉन्च हुए प्रोडक्ट्स हो या कोई भी ब्रांडेड प्रोडक्ट हो, सभी पर अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में खासतौर पर, हेडफोन, कैमरा, स्मार्टफोव, लैपटॉप और इनसे संबंधित एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं।
- Amazon Wardrobe Refresh Sale- यह सेल मई के अंत में शुरू होकर जुलाई तक चलेगी। यह सेल उन लोगों को लुभा सकती है, जिन्हें अपनी वॉर्डरोब में ट्रेंडी और लेटेस्ट कलेक्शन को जोड़ना हो। इसमें फैशन संबंधित प्रोडक्ट्स जैसे कपड़े, परफ्यूम, घड़ी और एक्सेसरीज पर छूट मिल रही है।
2025 में अमेजन के इवेंट्स (सेल) की जानकारी
अमेजन हर साल अपने ग्राहकों के लिए बड़े पैमाने पर कई इवेंट्स लाता है, जो कि सेल के तौर पर आपके सामने पेश होते हैं। अमेजन के सभी इवेंट्स में ऑफर्स और डिस्काउंट अलग होता है, यानि हर इवेंट की अपनी खुद की महत्वकांक्षा है। यहां आपको Amazon Upcoming Sale 2025 से संबंधित जानकारी दी जा रही है और उनके दिनांक के बारे में बताया गया है। (ये कोई मुख्य डेट्स नहीं हैं, बस आपको सम्भावना के आधार पर बताया गया है, कि कौन सी सेल का कब शुरू और कब खत्म हो सकती है, जिससे जरूरत के हिसाब से आप अपनी विशलिस्ट पहले से तैयार रख सकें। ये डेट्स आगे-पीछे हो सकती हैं)
Month |
Amazon Upcoming Sale 2025 |
Predicted Date |
जनवरी |
अमेजन रिपब्लिक डे सेल (Amazon Republic Day Sale) |
13 से 19 जनवरी |
फरवरी |
अमेजन सुपर वैल्यू डेज सेल (Amazon Super Value Days Sale) |
1 से 7 फरवरी |
वेलेंटाइन डे सेल (Valentine Day Sale) |
10 से 14 फरवरी |
|
बजट बजार सेल (Budget Bazaar Sale) |
10 से 15 फरवरी |
|
अमजन फैब फोन फेस्ट (Amazon Fab Phone Fest) |
22 से 25 फरवरी |
|
मार्च |
अमेजन सुपर वैल्यू डेज (Amazon Super Value Days) |
1 से 7 मार्च |
अमेजन मेगा होम समर सेल (Amazon Mega Home Summer Sale) |
4 से 7 मार्च |
|
अमेजन वूमेन डे सेल (Amazon Women’s Day Sale) |
5 से 8 मार्च |
|
अमेजन समर अप्लायंसेस कार्निवल (Amazon Summer Appliances Carnival) |
10 से 16 मार्च |
|
अमेजन होली सेल (Amazon Holi Sale) |
20 से 26 मार्च (होली के समय) |
|
अप्रैल |
अमेजन गेमिंग फेस्ट सेल (Amazon Gaming Fest Sale) |
18 से 24 अप्रैल |
मई |
अमेजन समर सेल (Amazon Summer Sale) |
1 मई से शुरू |
अमेजन समर अप्लायंस/मेगा इलेक्ट्रॉनिक सेल (Amazon Summer Appliance/ Mega Electronics Sale) |
11 से 14 मई |
|
अमेजन वार्डरोब रिफ्रेश सेल (Amazon Wardrobe Refresh Sale) |
31 मई से 5 जून |
|
जुलाई |
अमेजन प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day Sale) |
20 से 21 जुलाई |
अगस्त |
अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल (Amazon Great Freedom Sale) |
6 से 12 अगस्त |
सितंबर |
अमेजन ग्रेट इंडीयन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale) |
27 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर |
अक्टूबर |
अमेजन दशहरा सेल (Amazon Dussehra Sale) |
13 से 18 अक्टूबर |
अमेजन दिवाली सेल (Amazon Diwali Sale) |
19 से 31 अक्टूबर |
|
नवंबर |
अमेजन ब्लैक फ्राइडे सेल (Amazon Black Friday Sale) |
25 से 27 नवंबर |
दिसंबर |
क्रिस्मस सेल (Christmas Sale) |
18 से 25 दिसंबर |
अमेजन एंड ऑफ सीजन सेल (Amazon End Of Season Sale) |
26 से 31 दिसंबर |