इस Amazon ग्रेट इंडियन Festival Sale 2025 से पहले ही पांए Alexa Echo पर भारी छूट का मजा

23 सितंबर 2025 से शुरु होने वाली अमेजन पर साल की सबसे बड़ी सेल 'द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025' में जानें Alexa Echo पर मिलने वाली भारी छूट और अन्य बैंक ऑफर्स के बारे में विस्तार से।
अमेजन सेल 2025 में एलेक्सा ईको पर भारी छूट
अमेजन सेल 2025 में एलेक्सा ईको पर भारी छूट

अमेज़न पर साल की सबसे बड़ी सेल की तारीख का खुलासा हो गया है। 'द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल' के नाम से जानी जाने वाली यह सेल इस साल 23 सितंबर से शुरू हो रही है। इसमें आपको घर के सामान से लेकर गैजेट्स तक लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर भारी छूट, नो-कॉस्ट EMI और पुराने प्रोडक्ट्स को नए के साथ बदलने पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। इस सेल की शुरुआत से पहले ही अमेज़न के Alexa Echo पर भारी छूट मिल रही है। इस एक छोटे से डिवाइस से आप अपने घर को स्मार्ट होम में बदल सकते हैं और गाने सुनने की सुविधा भी मिलती है।

ऐसे ही और डील्स और गैजेट्स के बारे में जानने के लिए आप हमारे गैजेट गली के पेज को भी देख सकते हैं।

तो चलिए देखते हैं Amazon Great Indian Festival Sale 2025 में अलेक्सा ईको के विकल्पों को, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

Alexa Echo क्या होता है और यह कैसे काम करता है?

घर को बनाना चाहते हैं स्मार्ट होम। तो यहां जाने एलेक्सा ईको क्यो होता है और यह किस तरह काम करता है। इसको उपयोग से बैठे-बैठ काम कर सकते हैं। नीचे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

  • Alexa Echo एक तरह स्पीकर होता है लेकिन स्मार्ट फीचर्स के साथ में आता है। इस स्पीकर को अमेजन ने बनाया है। यह डिवाइस AI पर आधारित वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ काम करता है। 
  • आप इसे अपनी आवाज़ से कंट्रोल कर सकते हैं और साथ में यह आपके सवालों का जवाब देने, म्यूजिक बजाने, स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने, अलार्म लगाने और मौसम की जानकारी देने जैसे कई सारे काम भी चुटकियों में कर सकता है। 
  • इस एलेक्सा स्मार्ट स्पीकर में माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों लगे होते हैं। जब आप इसको Alexa कहकर कोई कमांड देते हैं, तो यह आपकी आवाज़ को रिकॉर्ड करता है और Amazon के क्लाउड सर्वर पर भेजता है। वहां से आपके सवाल का सही जवाब तैयार होकर तुरंत आपके Echo डिवाइस पर वापस आता है।
  • इसको आप Wi-Fi से जोडकर ये सभी काम करा सकते हैं और इसकी बढ़िया बात है कि यह लगातार अपडेट होता रहता है ताकि आपको नए फीचर्स और बेहतर अनुभव मिल सके।

Alexa Echo पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं?

अमेजन की साल की आने वाली सबसे बडी सेल ‘द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025’ में Alexa Echo पर शानदार डील्स मिलेंगी। 

  • ग्राहकों को सबसे पहले 1,000 रुपये की सीधी छूट का लाभ मिलेगा, जिससे यह स्मार्ट डिवाइस और भी किफायती हो जाएगा। 
  • इसके अतिरिक्त, खरीदारी को आसान बनाने के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के किश्तों में भुगतान कर सकेंगे। 
  • खासकर Amazon प्राइम मेंबर्स के लिए एक और फायदा है। यदि वे ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके भुगतान करते हैं, तो उन्हें 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर Alexa Echo को खरीदने के लिए एक और आकर्षक कारण बनाता है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो प्राइम मेंबरशिप और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड दोनों का उपयोग करते हैं। 
  • ये सभी ऑफर्स मिलकर द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को Alexa Echo खरीदने का एक बेहतरीन अवसर बनाते हैं।

ये सभी डील्स 13 सितंबर से अमेजन की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो जाएंगी, जिनका फायदा आप उठा सकते हैं। साथ में एक बात और, कि ये डील्स और ऑफर्स भविष्य में बदल भी सकते हैं, जिसकी हम कोई जिम्मेदारी नही लेते हैं।

Top Four Products

  • Amazon Echo Dot (5th Gen)

    यह अमेजन का Echo Dot 5वीं जनरेशन का छोटा और गोल स्मार्ट स्पीकर है। इसकी आवाज़ बहुत अच्छी है, जिसमें गहरी बेस और साफ़ वोकल्स आते हैं। इसमें 1.73 इंच का स्पीकर लगा है। इस स्मार्ट स्पीकर में आपको मूवमेंट और तापमान सेंसर भी मिलता हैं। आप इन सेंसर को अलेक्सा रूटीन से जोड़कर स्मार्ट होम डिवाइस, जैसे लाइट या AC को अपने आप कंट्रोल कर सकते हैं। यह डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ और मैटर कंट्रोलर एंड्रॉयड ऐप के ज़रिए सपोर्ट करता है। इससे स्मार्ट होम सेटअप और कनेक्टिविटी बहुत आसान हो जाती है। इसका डिज़ाइन भी देखने में अच्छा है, इसका साइज़ करीब 100 x 100 x 89 मिमी है और इसका वज़न 304 ग्राम है। इसमें आपकी प्राइवेसी के लिए कई फीचर्स भी हैं, जैसे माइक ऑफ बटन, वॉयस रिकॉर्डिंग कंट्रोल और ऐसे एल्गोरिदम जो गलत एक्टिवेशन को रोकते हैं। यह इस फेस्टिवल सेल में साल 2025 में सबसे काम दाम पर 13 सितंबर से मिलने वाला है।

    01
  • Amazon Echo Show 5

    यह एक छोटा सा स्मार्ट डिवाइस है जिसमें 5.5 इंच की टचस्क्रीन है और Alexa भी इसमें पहले से ही मौजूद है। यह आपके स्मार्ट होम को कंट्रोल करने, वीडियो कॉल करने और मनोरंजन के लिए बिल्कुल सही है। इसमें 2 गुना ज़्यादा बेस और साफ़ आवाज़ आती है, जिससे कुछ भी सुनने में और मज़ा आता है। इसमें मोशन डिटेक्शन, 2 MP का कैमरा और घर की निगरानी करने वाले फीचर्स भी हैं। इनसे आप अपने घर पर आसानी से नज़र रख सकते हैं, जैसे कैमरे से दरवाज़े पर देखना या वीडियो कॉल करना। यह Wi-Fi और ब्लूटूथ से कनेक्ट होता है, जिससे लाइट, कैमरा, AC जैसे स्मार्ट होम डिवाइसेस को Alexa या टचस्क्रीन से कंट्रोल करना आसान हो जाता है। आप मोशन के हिसाब से रूटीन भी सेट कर सकते हैं।

    02
  • Amazon Echo Dolby and Alexa

    इस Amazon Echo में Dolby साउंड है, जिससे आपको एकदम साफ़ और गहरी आवाज़ सुनने को मिलती है। इसमें एक स्मार्ट होम हब और टेम्प्रेचर सेंसर भी लगा है, जिससे आप Zigbee या Matter डिवाइस को अपनी आवाज़ से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें दो छोटे ट्वीटर और एक बड़ा वूफ़र है, जो आवाज़ को और भी दमदार बनाता है। इसमें Wi-Fi, Bluetooth, और AUX इनपुट भी है, और प्राइवेसी के लिए माइक बंद करने का बटन भी दिया गया है। लोग इसको साउंड क्वालिटी, डिज़ाइन और सेटअप में आसान बताते हैं।

    03
  • Amazon Echo Pop Smart Bluetooth Speaker

    यह बच्चों के लिए खास अमेजन ईको Pop Kids खास पैक है। इसमें कॉम्पैक्ट आकार का Echo Pop स्मार्ट स्पीकर मिलता है जिसका हेमीस्फेरिकल डिज़ाइन किसी भी कमरे में फिट हो जाता है। 1.95-इंच का फ्रंट फायरिंग स्पीकर साफ और बैलेंस्ड साउंड देता है, जो बच्चों के कमरे में गाने, कहानियां और राइम्स सुनने के लिए बेहतरीन रहता है। Alexa बिल्ट-इन फीचर की मदद से बच्चे वॉइस कमांड देकर मजेदार प्रश्न पूछ सकते हैं, ट्रिविया खेल सकते हैं और पढ़ाई से संबधित कंटेंट का आनंद ले सकते हैं। यह डिवाइस ड्यूल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट करता है तथा स्मार्ट होम डिवाइस से कनेक्ट भी हो सकता है। पैकेज में बोनकासो का प्यारा टेड्डी या शार्क कवर शामिल है जो इसे बच्चों के लिए और भी आकर्षक बनाता है। साथ ही एलेक्सा एक्टिविटी किट 150+ इंटरैक्टिव कहानियों और गतिविधियों के साथ सीखने को मजेदार बनाती है।

    04

Amazon सेल में किन प्रोडक्ट्स पर मिल सकती है कितनी छूट?

  • किचन से संबंधित सामान पर 1,200 रुपये तक का कैशबैक और फर्नीचर और गद्दों पर 50-80% तक की छूट का लाभ मिल सकता है। अन्य घर के सामान पर भी 80% तक की छूट मिल सकती है।
  • इस सेल 2025 में आपको HP के लैपटॉप पर 50-80% तक की छूट मिल सकती है। boAt और Sony ब्रांड के गैजेट्स पर भी आपको 80% तक की भारी छूट मिल सकती है। 
  • इस अमेजन सेल 2025 में आपको Samsung, iQOO और OnePlus जैसे जाने-माने ब्रांड्स पर नो-कॉस्ट EMI के साथ 40% तक की छूट मिल सकती है।
  • भारत में उपलब्ध जाने-माने ब्रांड्स जैसे Libas, Crocs, मैक-अप के लिए L’OREAL और घड़ियों के मामले में सबसे भरोसेमंद ब्रांड TITAN पर आपको 50-80% तक की छूट मिल सकती है।
  • Sony, Samsung, LG और Xiaomi जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर 4 महीनों की नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ आपको 65% तक की छूट मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 कब से शुरु होगी?
    +
    इस साल 2025 में अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 23 सितंबर से शुरु हो रही है। जिसमें आप हर उत्पाद और बैंक ऑफर्स का तगडा फायदा उठा सकते हैं।
  • क्या एलेक्सा ईको पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध होगा?
    +
    हां, एलेक्सा ईको के ज्यादातर डिवाइस पर आप अलग-अलग बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ में नो-कॉस्ट EMI और डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
  • क्या मैं Alexa Echo को EMI पर खरीद सकता हूं?
    +
    हां, बिल्कुल आप SBI, ICICI, American Express जैसे बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके एलेक्सा ईको को आसान किश्तों पर आसानी से खरीद सकते हैं।