Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: रात को टहलने निकली थी महिला, पहले किया अपहरण फिर निर्वस्त्र कर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 02:18 PM (IST)

    राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा में सामने आया है। भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक लाभु राम बिश्नोई ने बताया कि शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

    Hero Image
    रात को टहलने निकली थी महिला, पहले किया अपहरण फिर निर्वस्त्र कर दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम (फाइल फोटो)

    भीलवाड़ा (राजस्थान), एजेंसी। राजस्थान में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा में सामने आया है। भीलवाड़ा जिले के गंगापुर क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीलवाड़ा में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

    अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भीलवाड़ा जिले के गंगापुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। गंगापुर के पुलिस उपाधीक्षक लाभु राम बिश्नोई ने बताया कि शराब के नशे में धुत तीन आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।

    रात में टहलने के लिए निकली थी महिला

    पुलिस उपाधीक्षक लाभु राम बिश्नोई के अनुसार, महिला रात में टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान नशे में धुत तीन आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

    ग्रामीणों ने दी पुलिस को घटना की जानकारी

    डीएसपी बिश्नोई ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इसके बाद महिला को निर्वस्त्र भी कर दिया था। हालांकि, इस घटना का तब पता चला, जब ग्रामीणों ने महिला को निर्वस्त्र हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

    गंगापुर के डीएसपी कार्यालय का किया घेराव

    वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले गई और उसका मेडिकल भी कराया है। इस बीच, घटना को लेकर स्थानीय लोगों गुस्सा है। लोगों ने गंगापुर के डीएसपी कार्यालय का घेराव किया और उन्होंने महिला को इंसाफ दिलाने की मांग की।

    यह भी पढ़ें- Palwal: दुष्कर्म, हत्या, शव से बर्बरता... छह साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: खुद को पुलिसवाला बताकर दुष्कर्म के आरोपी का हथियार लाइसेंस रद्द, DU स्टूडेंट के साथ की थी दरिंदगी