Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले, 'आर्थिक विकास के मामले में दूसरे नंबर पर है राजस्थान'

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 10:42 AM (IST)

    राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में दूसरे नबंर पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी महोत्सव में प्रदेश की आर्थिक वृद्धि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले, 'आर्थिक विकास के मामले में दूसरे नंबर पर है राजस्थान'

    जोधपुर (राजस्थान), एजेंसी। राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में दूसरे नबंर पर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी महोत्सव में प्रदेश की आर्थिक वृद्धि को लेकर ये टिप्पणी की है।

    सीएम गहलोत ने जोधपुर में राज्य स्तरीय निर्यात पुरस्कार और राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, 'सरकारी आंकड़ों के अनुसार राजस्थान आर्थिक विकास के मामले में दूसरे नंबर पर है, जो दर्शाता है कि राजस्थान आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक गहलोत ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की। पहला- राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो हर साल जोधपुर में आयोजित किया जाएगा।

    दूसरा- जोधपुर में हस्तकला निदेशालय (केंद्र) खोला जाएगा। तीसरा- प्रत्येक वर्ष एक्सपो आयोजित करने के लिए बोरानाडा और जोधपुर में स्थायी ढांचा बनाया जाएगा और चौथा- इस क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा।

    निर्यात क्षेत्र में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

    राज्य में निर्यात सुविधाओं के बारे में बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा, ' राजस्थान में निर्यात के क्षेत्र में बेहतर माहौल बना है। राज्य निर्यात में तेजी के साथ प्रगति कर रहा है।

    निर्यात के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एक अच्छा संकेत है। वे कुशलता से चीजों का प्रबंधन कर निर्यात बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs) नीति पर प्रकाश डालते हुए सीएम गहलोत ने कहा, 'MSME नीति के कारण अब तक 16,000 से अधिक औद्योगिक यूनिट स्थापित की जा चुकी हैं।'

    राजस्थान का है मजबूत बुनियादी ढांचा

    गहलोत ने राज्य के मजबूत बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'राज्य के मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण, राजस्थान हस्तशिल्प, कृषि, इंजीनियरिंग सामान और रत्न और आभूषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्यात कर रहा है। बाड़मेर और दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर में रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना के साथ हजारों इकाइयां स्थापित की जाएंगी।