मनपसंद सब्जी बनाने को लेकर झगड़ा, पटियाला में नाबालिग बहनों ने निगली सल्फास; एक की मौत
दोनों बहनाें को अर्बन एस्टेट स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में छोटी बहन ने बताया कि मनपसंद सब्जी बनाने को लेकर दोनों में तकरार हुई थी। कुछ देर बाद संजना की मौत हो गई। छोटी बहन भी आइसीयू में है।
सनौर, (पटियाला) जेएनएन। मनपसंद सब्जी बनाने को लेकर हुई तकरार के बाद दो सगी बहनों ने सल्फास निगल ली, जिसमें एक की माैत हाे गई। घटना पटियाला के गांव धर्मकोट में रविवार शाम काे हुई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बड़ी बहन ने दम ताेड़ दिया। संजना 11वीं क्लास में पढ़ती है जबकि उसकी छोटी बहन दसवीं की छात्रा है।
माता-पिता गए थे काम से बाहर
जानकारी के मुताबिक रविवार को दोनों बहनें घर पर अकेली थीं। माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम के समय दोनों बहनें रात के खाने के लिए तैयारी करनी लगीं। इस दौरान सब्जी बनाने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद दोनों ने सल्फास निगल ली। इसके बाद दोनों ने जमकर हंगामा किया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो दोनों काे सल्फास निगलने का पता चला।
पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपे
घटना के बाद दोनों को अर्बन एस्टेट स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में छोटी बहन ने बताया कि मनपसंद सब्जी बनाने को लेकर दोनों में तकरार हुई थी। कुछ देर बाद संजना की मौत हो गई। छोटी बहन भी आइसीयू में है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। थाना सनौर के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने कहा कि परिवार का कहना है कि गलतीवश दोनों बहनों ने सल्फास निगली है। फिर भी मामले की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-किचन के कूड़े की खाद, लस्सी से स्प्रे; पंजाब की रजनी YouTube से सीख छत पर उगा रहीं बंपर ऑर्गेनिक सब्जियां