Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Murder in Ludhiana : लुधियाना में आटो चालक की बेरहमी से हत्या, अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 12:55 PM (IST)

    लुधियाना के शिमला पुरी में हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने आटो रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक का शव उसके घर के पास खड़े आटो रिक्शा से ही बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे।

    Hero Image
    लुधियाना में आटो चालक की हत्या कर दी गई। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में शिमला पुरी के इलाके में पड़ती स्टार कालोनी में विगत रात हथियारों से लैस हुए अज्ञात हमलावरों ने आटो रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी पहचान सोनू (24) के रूप में हुई। उसका शव घर के पास खड़े उसके आटो रिक्शा से ही बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। बताया जा रहा है कि रविवार रात सोनू के दोस्त ने ही फोन करके उसे बाहर बुलाया था। इस बात की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है।

    यह भी पढ़ें-  जालंधर के सिविल अस्पताल में जच्चा-बच्चा केंद्र के बाहर गर्भवती का प्रसव, स्वजनों ने किया जोरदार हंगामा

    हादसे में घायल 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    खन्ना : गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के पास सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान लुधियाना के सिविल अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास जब एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तो तभी खन्ना से लुधियाना जा रहे एक तेज गति की कार ने उसे टक्कर मार दी थी। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस 108 की सहायता से खन्ना के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां उसकी हालत बिगड़ते देख उसे लुधियाना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें-  विजिलेंस के विरुद्ध पंजाब कांग्रेस ने शुुरू की आर-पार की लड़ाई, आज गिरफ्तारी के लिए दफ्तर जाएंगे

    यह भी पढ़ें-  अश्लील वीडियो बनाने वाले गैंग के 6 शातिर और गिरफ्तार, राजस्थान से चल रहा था वसूली का खेल, अब तक 9 पकड़े गए

    comedy show banner
    comedy show banner