Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजिलेंस के विरुद्ध पंजाब कांग्रेस ने शुुरू की आर-पार की लड़ाई, आज गिरफ्तारी के लिए दफ्तर जाएंगे

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 10:58 AM (IST)

    Punjab Congress पंजाब कांग्रेस ने अब विजिलेंस द्वारा एक के एक पूर्व मंत्रियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर विजिलेंस से आरपार की लड़ाई शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के नेेता आज विजिलेंस दफ्तर में जाकर खुद को गिरफ्तार करने के लिए पेश करेंगे।

    Hero Image
    पंजाब कांंग्रेस विजिलेंस के खिलाफ लड़ाई शुरू करेंगे। (फाइल फोटो)

    चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। Punjab Congress: विजिलेंस द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ अब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ आर-पार की पारी खेलने का मन बना लिया है। विजिलेंस की ओर से नित नए मामलों को उजागर कर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों को घेरने से नाराज कांग्रेस के नेता एक मंच पर आ गए है। आज कांग्रेस के नेता विजिलेंस अधिकारियों के पास जाकर खुद को गिरफ्तार करने की चेतावनी देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि कांग्रेस के नेता साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्थित विजिलेंस मुख्यालय जाएंगे या फिर लुधियाना में विजिलेंस दफ्तर। इस बात का फैसला कांग्रेस भवन में  बैठक में लिया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़‍िंग का कहना है, बस बहुत हो गया। ‘कट्टर ईमानदार’ सरकार बदलाखोरी की राजनीति पर उतर आई है।

    सारे पूर्व मंत्री जाएंगे विजिलेंस दफ्तर , जिसे पकड़ना है पकड़ ले, कोई नहीं भाग रहा: राजा वड़‍िंग

    उन्होंने कहा कि यह कुछ और नहीं कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस डरने वाली नहीं है। इसलिए पार्टी के नेता व सभी पूर्व मंत्री विजिलेंस अधिकारी के पास जाएंगे। विजिलेंस को जिस नेता पर शक है वह उसे गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ विजिलेंस द्वारा की गई कार्यवाही के खिलाफ है।

    विजिलेंस इससे पहले पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को भी विजिलेंस ने गिरफ्त में लिया हुआ है। विजिलेंस द्वारा रोजाना हो रहे हमले को देखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब एक मंच पर आ गए है।

    वड़‍िंग ने कहा, आप सरकार ने आशु पर 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। विजिलेंस कह रही है कि जिन गाड़ियों पर अनाज की ढुलाई हुई है वह दो-पहिया वाहनों के है। वड़‍िंग ने कहा, मुद्दा यह नहीं है कि चालान पर दो-पहिया वाहन के नंबर है। असल में क्या अनाज की ढुलाई नहीं हुई है। क्या मंत्री वहां पर बैठ कर चालान भरता था। सरकार की मंशा केवल कांग्रेस को बदनाम करने की है। कांग्रेस के नेता कहीं भागे नहीं है। सरकार को जिस पर भी शक है वह उसे गिरफ्तार करके ले।

    अहम पहलू यह है कि कांग्रेस अभी तक अलग-अलग गुटों में बंटी चुनौतियों को सामना कर रही थी लेकिन विजिलेंस के बढ़ते शिकंजे को लेकर कांग्रेस अब एकजुट हो गई है। यही कारण है कि बीते दिन नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को सही ठहराया।

    राजा वड़‍िंग कहते हैं कि दिल्ली में जब आप के नेताओं के घर पर केंद्रीय एजेंसी का छापा होता है तो अरविंद केजरीवाल छाती पीट-पीट कर उसे गलत बताते हैं। जबकि पंजाब में उनकी ही सरकार में विजिलेंस वहीं काम कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner