विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में उद्घाटन को लेकर MLA सिमरजीत बैंस व गोशा में हाथापाई, विधायक और उनके बेटे पर केस दर्ज

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sun, 16 May 2021 12:02 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 04:55 PM (IST)

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कोट मंगल सिंह में 1.73 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन ...और पढ़ें

उद्घाटन को लेकर लिप विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली नेता गुरप्रीत गोशा में तकरार। (जागरण)
उद्घाटन को लेकर लिप विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली नेता गुरप्रीत गोशा में तकरार। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले ही विकास कार्याें का क्रेडिट लेने की हाेड़ मच गई है। रविवार काे कोट मंगल सिंह में सड़क निर्माण के उद्घाटन को लेकर लिप विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और अकाली नेता गुरप्रीत गोशा आमने सामने हुए। तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों के समर्थक एक दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। देखते-देखते दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस उनके बेटे दिलप्रीत समेत समर्थकों पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पर्चा दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि थाना डिवीजन नंबर 6 के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने की है।

जानकारी अनुसार कोट मंगल सिंह में 1.73 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन करने सिमरजीत सिंह बैंस पहुंचे तो पूर्व मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया के बेटे अमन ने इसका विरोध किया। अमन का आरोप है कि सड़क का काम उनके पिता ने मेयर रहते हुए किया था और विधायक झूठ बोल रहे हैं। उसके बाद अकाली नेता गुरप्रीत गोशा मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते देखते धक्कामुक्की भी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें-पंजाब पुलिस फिर शर्मसार: विधवा महिला से दुष्कर्म करते CIA के ASI काे लाेगाें ने पकड़ा; इंटरनेट मीडिया पर Video वायरल

अकाली नेताओं ने बैंस के खिलाफ की नारेबाजी

अकाली नेताओं ने बैंस के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। गोशा ने कहा कि बैंस ने पहले कोई काम नही किया और याब दूसरे के किए कामों का क्रेडिट लेने आ रहे है। वहीं बैंस का कहना है इलाके का पार्षद लिप का और विधायक लिप का तो अकाली कहां से बीच में आ गए।

काली कार्यकर्ताओं ने डिवीजन नंबर 6 में दी शिकायत

गुरदीप गोशा व अकाली कार्यकर्ताओं ने डिवीजन नंबर 6 में बैंस व उसके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दी है। गोशा ने शिकायत में कहा है कि लॉकडाउन में बैंस नियमों को ताक पर रख उदघाटन कर रहे थे। वहां पर 100 से ज्यादा लोग जमा थे। इसके अलावा बैंस पर गाली-गलाैच, मारपीट करने व पगड़ियां उछालने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में दो ASI की हत्या के बाद कैंटर से नशा निकाल कार में डालते रहे बेखौफ तस्कर, CCTV में कैद हुईं खौफनाक तस्वीरें

यह भी पढ़ें-Black Fungus In Punjab: लुधियाना में भी ब्लैक फंगस के छह मरीज, चार की सर्जरी; दो पीजीआइ रेफर

यह भी पढ़ें-Vegetable Prices Hike: लुधियाना में दो दिन के लिए सब्जी मंडी बंद, गली-मोहल्लों में चार से पांच गुना बढ़े दाम