यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fire In Bhatinda : बठिंडा में महिंद्रा शोरूम में लगी भीषण आग से अफरातफरी, दर्जनाें कारें जलकर खाक
बठिंडा-मानसा रोड पर महिंद्रा शोरूम में भयानक आग लग गई। आग लगने से कई वाहन जलकर राख हो गए। सूचना ...और पढ़ें

बठिंडा, जेएनएन। Fire In Bhatinda : मानसा रोड स्थित महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों के शोरूम में वीरवार की सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई, जिससे दर्जनों नई गाड़ियां जलकर खाक होने के साथ ही करोड़ों रुपये का नुकसान हाे गया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाकाें में भी हड़कंप मच गया। आग के दौरान धमाके भी हो रहे थे।
.jpg)
बठिंडा में मानसा रोड पर स्थित महिंद्रा एजेंसी में आग लगने से कारें जल गई। (जागरण)
एजेंसी के जीएम, एरिया मैनेजर अमन बैंस मौके पर पहुंचे तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच चुकी थी। नगर निगम के फायर ब्रिगेड के फायर अफसर गुरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 5:25 बजे पर मानसा रोड पर स्थित महिंद्रा एजेंसी में आग लगने की सूचना मिली थी, तो वह तुरंत पहुंचे। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि सभी कारों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद एक गाड़ी से आग पर काबू न होता देख और गाड़ियां मंगवाई गई। सात गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

बठिंडा में शाेरूम में लगी आग काे बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी। (जागरण)
सुबह 5:25 बजे हुई घटना
करीब डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि पहली मंजिल पर आग उसके बाद भी जारी थी। यहां पर लगातार आग बुझाने की कोशिश जारी हैं। आग लगने से हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-कैप्टन सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब के तीनों मेडिकल कालेजों में जनरल ओपीडी की सेवा 15 मई तक बंद
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
