यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैप्टन सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब के तीनों मेडिकल कालेजों में जनरल ओपीडी की सेवा 15 मई तक बंद
पंजाब में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश के तीनों बड़े मेडिकल कालेज फरीदकोट ...और पढ़ें

फरीदकोट, जेएनएन। पंजाब में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश के तीनों बड़े मेडिकल कालेज फरीदकोट, पटियाला और अमृतसर में जनरल ओपीडी बंद कर डाक्टरों की सेवाओं को कोविड मरीजों के उपचार में लगाने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार का यह फैसला अब आगामी 15 मई तक लागू रहेगा। अमृतसर, पटियाला व फरीदकोट में स्थित सरकारी मेडिकल कालेजों में रोजाना ओपीडी में आने वाले मरीजों का उपचार अब संबंधित जिलों के जिला स्तर पर स्थित सिविल अस्पतालों में होगा।
मेडिकल कालेज में गंभीर रोगों से ग्रसित या रेफर किए गए मरीजों का ही उपचार किया जाएगा। कैप्टन सरकार ने प्रदेश के तीनों मेडिकल कालेजों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना महामारी से ग्रसित मरीजों के उपचार का पूरा प्रबंध किया है। इन सभी मेडिकल कालेजों में आक्सीजन से युक्त पेड़ों की व्यवस्था की गई है।
