यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cornavirus News : लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा ने चेताया, संभले नहीं तो लगेगा लाॅकडाउन
Cornavirus News लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा ने फेसबुक पर शहरवासियों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से गुस्से में भी थे और ...और पढ़ें

लुधियाना, जेएनएन। Cornavirus News : लुधियाना के डीसी वरिंदर शर्मा बुधवार को फेसबुक पर लाइव हुए। शहरवासियों के गैरजिम्मेदाराना रवैये से वह गुस्से में भी थे और संक्रमण की स्थिति को देख भावुक भी दिखे। उन्होंने लोगों का स्पष्ट कर दिया कि इस समय युद्ध जैसे हालात हैं। हमने अपने सभी संशाधन इसमें झोंक दिए हैं। भगवान का शुक्र है कि अभी हम एक-एक मरीज को इलाज दे रहे हैं। अगर केस ऐसे भी बढ़ते रहे तो स्थित गंभीर हो जाएगी। 'रब दे कहर तों बचो, 14 दिन घरां च बिराजो। 14 दिन कम खा लो, कम बचा लो लेकिन अपनी और परिवार की जान बचा लो।'
साथ ही उन्होंने चेताया भी, अगर अब भी नहीं संभले तो सरकार लाकडाउन पर भी विचार कर सकती है। लोग बिना काम घूम रहे हैं जिस कारण हालात बिगड़ रहे हैं। उनके पास दिल्ली, मुंबई और न्यूयार्क जैसी सुविधाएं नहीं हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में बेड खत्म हो गए हैं। मरीज लुधियाना आ रहे हैं। हमने बेड की संख्या 1200 से बढ़ाकर 1700 तक कर दी है। गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों पर बहुत दबाव है। अपनी जिम्मेदारी निभाएं और मेडिकल स्टाफ को सहयोग करें।
यह भी पढ़ें-Jagran Sting Operation: लुधियाना में नाइट कर्फ्यू में 20 से 100 रुपये महंगी बिक रही शराब
लोगों के सवालों पर भड़के डीसी
डीसी ने कहा कि लोग इस तरह के सवाल कर रहे हैं कि वह कफ्र्यू के दौरान बाहर कैसे घूम सकते हैं। किस तरह दुकान खोल सकते हैं। 'एक आइसक्रीम वाला रोज फोन करके पूछता है कि वह रात नौ बजे तक दुकान खोल सकता है।' डीसी ने कहा अगर दो दिन लोग आइसक्रीम नहीं खाएंगे तो वह जी लेंगे। किसी को भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
