विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jagran Sting Operation: लुधियाना में नाइट कर्फ्यू में 20 से 100 रुपये महंगी बिक रही शराब

By Vipin KumarEdited By:
Published: Thu, 29 Apr 2021 09:30 AM (IST)

Jagran Sting Operation लुधियाना में काेराेना संकट के बीच शराब की तस्करी भी जाेराें पर हाे रही है। पुलिस की ...और पढ़ें

गिल रोड दाना मंडी में जमीन पर बैठा ठेकेदार का कारिंदा ग्राहकों की भीड़ को शराब बेचते हुए फोटो हरविंदर हैप्पी
गिल रोड दाना मंडी में जमीन पर बैठा ठेकेदार का कारिंदा ग्राहकों की भीड़ को शराब बेचते हुए फोटो हरविंदर हैप्पी

लुधियाना, जेएनएन। Jagran Sting Operation: पंजाब में नाइट कर्फ्यू के दौरान शराब सरेआम बिक रही है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस इस पर नकेल कसने में नाकाम साबित हाे रही है। पुलिस शराब के ठेकों पर नजर ताे रख रही है पर कारिंदों ने शराब बेचने के लिए नए ठिकाने बना लिए हैं। लुधियाना में काेराेना संकट के बीच शराब की तस्करी भी जाेराें पर हाे रही है। पुलिस की सख्ती ने कारिंदों की भी मौज कर दी है। अब वह बोतल 20 से 100 रुपये तक महंगी बेच रहे हैं। दैनिक जागरण की टीम ने गिल रोड दाना मंडी इलाके में स्टिंग किया।हालांकि पुलिस का कहना है कि यदि काेई शिकायत आती है ताे इस पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Night Curfew in Punjab: पांच बजे दुकानें बंद होने से कारोबार फीका, लुधियाना में 30 % तक गिरी सेल

केस एक : दाना मंडी के ठीक सामने वाले शराब के ठेके के कारिंदे मंडी में गेहूं के बीच बैठ कर शराब बेच रहे हैं। शाम सात बजे वहां शराब लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। जैसे ही कारिंदे के पास 15 से 20 लोगों के पास इकट्ठा हुए तो वह वहां से ठेके के अंदर चला गया। बैग में भरकर शराब की बोतलें लाया और मंडी में उन लोगों को दे दीं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो दैनिक जागरण के पास मौजूद है।

गिल रोड दाना मंडी में ठेकेदार कारिंदे से डिलीवरी लेते ग्राहकों की भीड़। (हरविंदर हैप्पी)

केस दो : मंगलवार रात 10 बजे टीम ने सलेम टाबरी सब्जी मंडी स्थित शराब के ठेके को चेक किया। शटर खटखटाने पर अंदर से आवाज आई। टीम के साथ गए व्यक्ति ने बोतल मांगी। अंदर बैठे कारिंदे ने 100 रुपये ज्यादा लिए और बोतल दे दी। 

यह भी पढ़ें-लुधियाना में बढ़ते कोरोना के देखते हुए डीसी वरिंदर शर्मा ने चेताया, संभले नहीं तो लाकडाउन पर भी विचार कर सकती है सरकार