विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना का कोहराम, 24 संक्रमितों की मौत, 1440 लोग पाजिटिव

By Vinay KumarEdited By:
Published: Thu, 29 Apr 2021 07:27 AM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 06:57 PM (IST)

Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में कोरोना कोहराम मचा रहा है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमित 24 मरीजों ने दम ...और पढ़ें

लुधियाना में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
लुधियाना में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में कोरोना कोहराम मचा रहा है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमित 24 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से 18 संक्रमित जिले के रहने वाले थे। वहीं, 1440 लोग कोरोना की चपेट में आए है। इनमें से 1350 लोग जिले के रहने वाले थे। इस साल जिले में पहली बार एक दिन में इतने अधिक कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा और इतनी संख्या में लोग पाजिटिव आए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 1355 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 53794 लोग संक्रमित आ चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केसों का आंकड़ा आठ हजार से पार हो चुका है।

लुधियाना में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल नवंबर से इस साल मार्च तक जिले में कुल 16,388 पाजिटिव मरीज सामने आए थे लेकिन अप्रैल के 28 दिन में भी जिले में पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 18 हजार से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार को भी जिले में 952 नए संक्रमित पाए गए। यही नहीं दूसरी लहर में 24 घंटे में पहली बार जिले के 15 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले पिछले साल 18 अगस्त को 31 लोगों की मौत एक दिन में कोरोना के कारण हुई थी। इसके अलावा बुधवार को दूसरे जिलों के भी 100 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है और 30 संक्रमितों की मौत हुई है।

कुल संक्रमित : 52,444
कुल स्वस्थ  : 43254
रिकवरी रेट : 82.48 प्रतिशत
कुल मौत : 1337
एक्टिव केस : 7853
होम आइसोलेशन में : 6021
निजी अस्पतालों में भर्ती : 785
सिविल अस्पताल में भर्ती : 110
वेंटिलेटर पर मरीज : 30

चेतावनी : 15 मई तक बढ़ेगा संक्रमण
सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 मई तक कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैलेगा। नया स्ट्रेन बहुत तेजी से फैलता है। मास्क पहनना और शारीरिक दूरी के नियम का पालन आदत में शुमार करना होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

 

 

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें