'नहीं खाऊंगा आलू-गोभी...', इतनी सी बात से रूठी भाभी; मायके गई तो नाराज भाई-पिता ने देवर के पेट में घुसेड़ दी कैंची
जालंधर के गांव बड़िंग में नाश्ते में आलू-गोभी की सब्जी नापसंद होने को लेकर भाभी और देवर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने अपने भाइयों और पिता को बुला लिया। गुस्साए बाप और भाइयों ने युवक के पेट में कैंची मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। गांव बड़िंग में शनिवार सुबह नाश्ते में आलू-गोभी की सब्जी नापसंद होने को लेकर भाभी और देवर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने अपने भाइयों और पिता को बुला लिया। गुस्साए बाप और भाइयों ने युवक के पेट में कैंची मारकर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय मोहल्ला बेडा, गांव बगरैन जिला बंदायू उत्तर प्रदेश के रहने वाले आसिफ के रूप में हुई है और वह पांच वर्ष से गांव बड़िंग जालंधर कैंट में परिवार के साथ रहकर कबाड़ का काम कर रहा था।
पुलिस ने दो हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार
थाना कैंट के प्रभारी अनिल कुमार ने शिकायत के बाद भाभी के बाप नेसे, भाई साजिद और आबिद के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मृतक के बड़े भाई अली शेर ने बताया कि वे तीन भाई हैं।
शुक्रवार रात घर में आलू-गोभी की सब्जी बनी थी। सबसे छोटे भाई को आलू-गोभी की सब्जी पसंद नहीं थी। इसके चलते भाई की भाभी से कहासुनी हो गई। उस रात पारिवारिक सदस्यों ने मामला सुलझा दिया कि आगे से उसे आलू-गोभी की सब्जी नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जी...अफसर तो सुनते नहीं अब आपसे ही उम्मीद, सालों से लंबित मुद्दों से परेशान हैं चंडीगढ़ के लोग
मना करने पर भी भाभी ने सब्जी दे दी
शनिवार सुबह फिर उसकी भाभी ने उसे नाश्ते में आलू-गोभी की सब्जी दे दी, जिसके चलते फिर विवाद हो गया। विवाद के बाद भाभी मायके चली गई, जहां उसने भाइयों को विवाद के बारे में बताया। शनिवार देर शाम गुस्साए दोनों भाई और बाप अली शेर की दुकान पर आसिफ पर हमला करने आए तो उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।
रात को दोबारा आए आरोपितों ने घर के नजदीक ही आसिफ के पेट में कैंची घुसेड़ दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में परिवार के सदस्य उसे इलाज के लिए जौहल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल हो गया है। लोगों को देवर-भाभी के रिश्ते पर से विश्वास उठ गया है। यह घटना काफी दर्दनाक घटित हुई।
यह भी पढ़ें- Farmers Protest: फिर दिल्ली घेरने की तैयारी में किसान, विरोध प्रदर्शन के पीछे अब क्या हैं उनकी मांगें?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।