विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Corona Vaccination: जालंधर में बढ़ी कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार, हेल्थ वर्कर फिर हुए सक्रिय

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 08:59 AM (GMT+05:30)

Jalandhar Corona Vaccination जालंधर में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। कोरोना वैक्सीन लगवाने ...और पढ़ें

जालंधर में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।
जालंधर में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों के ग्राफ में आई गिरावट के बाद शुक्रवार को उछाल दर्ज हुई। हालांकि शुक्रवार को भी वैक्सीन लगाने के लिए हेल्थ वर्कर दोबारा सक्रिय हुए और लोकल बाडी के अधिकारी व मुलाजिम पिछड़े। लोक बाडी विभाग से पंजीकृत किसी ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई।

यह भी पढ़ेंः-  पंजाब में ​​​​​सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी एनजीओ की रैलियों में नहीं होंगे शामिल, शिक्षा विभाग ने लगाई रोक 

इनमें 75 हेल्थ वर्कर व 563 पुलिस मुलाजिम व अधिकारी शामिल है। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. राकेश चोपड़ा का कहना है कि सेहत विभाग के आला अधिकारियों के हिदायतों के अनुसार नए पंजीकरण किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 13th February ः जालंधर में आज गूंजेंगे बसंत पंचमी के गीत, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में

शुक्रवार को आए केस

बच्चे 00

महिलाएं 05

पुरुष 12

यह भी पढ़ेंः-  Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में पूर्व विधायक बराड़ व डीसीपी डोगरा सहित 17 संक्रमित, एक मरीज की मौत

जिले में कोरोना का आंकड़ा

एक दिन में संक्रमित : 17

एक दिन में मौत : 01

कुल संक्रमित : 20922

अब तक स्वस्थ : 20044

एक्टिव केस : 190

कुल मौतें 688

सोमवार

70 लोकल बाडी विभाग के मुलाजिम

702 फ्रंट लाइन वारियर्स

कुल 772

मंगलवार

18 लोकल बाडी विभाग के मुलाजिम

676 फ्रंट लाइन वारियर्स

कुल 694

बुधवार

हेल्थ केयर वर्कर 15

फ्रंट लाइन वारियर्स पुलिस 594

कुल 609

वीरवार

हेल्थ केयर वर्कर 98

फ्रंट लाइन वारियर्स पुलिस 488

कुल 586

शुक्रवार

हेल्थ केयर वर्कर 75

फ्रंट लाइन वारियर्स पुलिस 563

कुल 638

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें