विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में पूर्व विधायक बराड़ व डीसीपी डोगरा सहित 17 संक्रमित, एक मरीज की मौत

By Rohit KumarEdited By:
Published: Sat, 13 Feb 2021 07:15 AM (IST)

Jalandhar CoronaVirus Update शुक्रवार को पूर्व विधायक व डीसीपी सहित 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इसके ...और पढ़ें

शुक्रवार को पूर्व विधायक व डीसीपी सहित 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।
शुक्रवार को पूर्व विधायक व डीसीपी सहित 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है।

जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार को पूर्व विधायक व डीसीपी सहित 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जिले में कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत भी हुई है जबकि 28 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौट चुके है। सेहत विभाग के अनुसार शुक्रवार को डीसीपी नरेश डोगरा व पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई हैं।

यह भी पढ़ें -   Jalandhar Smart City Project: जालंधर में पचास करोड़ से चार सड़कें होंगी स्मार्ट

चुनाव के दिनों में दोनों काफी सक्रिय रहे हैं। इन दिनों बैठकों का भी सिलसिला चल रहा है। इन दोनों के संक्रमित आने से बैठकों के अलावा अन्य गतिविधियों में शामिल अधिकारियों व सियासी नेताओं में भी अफरा तफरी का माहौल है। हालांकि अब दोनों ने ही खुद को आइसोलेट कर लिया है और उनकी हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें -  रात 10.34 बजे जालंधर सहित पंजाब भर में भूकंप के झटके, डरे लोग घरों से निकले बाहर; देखें तस्वीरें

इसके अलावा कांशी नगर से एक ही परिवार के दो सदस्यों को भी कोरोना वायरस होने का मामला सामने आया है। सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने बताया कि वीरवार को जिले में सरकारी व गैर सरकारी लैब से आई रिपोर्ट में 2827 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। लैब से आई रिपोर्ट में 17 लोगों को कोरोना वायरस होने का मामला सामने आया है। इसके अलावा जिले में 2729 लोगों के सैंपल नेगेटिव पाए जाने पर सेहत विभाग ने राहत भी महसूस की है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें