विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Toyota ने भारत में लांच की 14 सीटर MPV Hiace, जानिये कीमत और फीचर्स

By Rishabh ParmarEdited By:
Published: Fri, 12 Feb 2021 09:07 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 14 Feb 2021 09:11 AM (GMT+05:30)

जापानी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोंस्कर ने भारत में अपनी 14 सीटर एमपीवी Hiace के पांचवीं पीढ़ी के मॉडल ...और पढ़ें

टोयोटा ने लांच की अपनी नई 14 सीटर एमपीवी Hiace, फोटो क्रेडिट टोयोटा ऑफिशियल
टोयोटा ने लांच की अपनी नई 14 सीटर एमपीवी Hiace, फोटो क्रेडिट टोयोटा ऑफिशियल

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दिग्गज जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर ने भारत में अपनी 5वीं जनरेशन की 14 सीटर एमपीवी Hiace को लांच कर दिया है। हालांकि कंपनी ग्लोबली Hiace के 6वीं जनरेशन के मॉडल्स को सेल करती है। यह एमपीवी CBU(Completely Built Unit) के साथ भारत में लांच की गई है। इसके अलावा ग्राहक इस 14 सीटर कार को दो कलर ऑप्शन व्हाइट और सिल्वर में खरीद सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत में इसकी कुछ यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। भारत में इसकी कीमत 55 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की गई है।

इस MPV में 14 वयस्क यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और सभी सीटों पर AC वेंट्स देखने को मिलेंगे और इसकी आखिरी रो में सीट फोल्ड करके कुछ अतिरिक्त सामान रखने की जगह भी दी गई है। टोयोटा Hiace एक फीचर-पैक, आधुनिक वैन के बजाय एक पैसेजर उपयोगी वाहन है। इसकी स्पेसीफिकेशन की बात की जाए तो Hiace, में Aux और USB कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN ऑडियो सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, पावर स्लाइडिंग रियर दरवाजे, फैब्रिक सीट, पावर विंडो, रियर डिफॉगर और हैलोजन हैडलैंप जैसी सुविधाओं से लैस बनाया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से टोयोटा Hiace में फ्रंट में दो एयरबैग, एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस एमपीवी के इंटीरियर की बात करें तो कार में किसी भी तरह की हाइटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसके अंदरूनी हिस्से को काफी सिंपल दिया है। हालांकि Hiace की पैसेंजर्स सीटों पर अच्छे फैब्रिक का इस्तेमाल जरूर किया गया है। वहीं फ्रंट की बात करें तो ड्र्राइवर सीट में रिक्लाइन का ऑप्शन मिल जाएगा। बाहर की ओर से कार का डिज़ाइन बॉक्सी है।

पावर: टोयोटा के इस पैसेंजर व्हीकल के पावर की बात करें तो इसमें एक 2.8-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल मोटर दिया जा रहा है, जो कंपनी की फुल साइज़ एसयूवी Fortuner में भी देखा जाता है। हालांकि फार्च्यूनर में 204bhp और 420Nm का मैक्सिमम टार्क एमटी वेरिएंट में मिलता है। जबकि इसका ऑटोमेटिक वेरिएंट 500Nm तक का पीक टार्क जनरेट करने की क्षमता वाला होता है। वहीं Hiace 151hp और 300Nm का पीक टार्क जनरेट करने की क्षमता वाली है, इस एमपीवी में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के दिया गया है।