यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Today 13th February ः जालंधर में आज गूंजेंगे बसंत पंचमी के गीत, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
Jalandhar Today 13th February ः पंजाब के पारंपरिक त्योहार बसंत को लेकर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आज जालंधर में ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 13 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
यह भी पढ़ें - रात 10.34 बजे जालंधर सहित पंजाब भर में भूकंप के झटके, डरे लोग घरों से निकले बाहर; देखें तस्वीरें
बसंत पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम
- पंजाब के पारंपरिक त्योहार बसंत को लेकर विभिन्न संस्थाओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में होटल सुख महल में 'जश्ने बसंत' समारोह का आयोजन दोपहर 1 से होगा जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में पूर्व विधायक बराड़ व डीसीपी डोगरा सहित 17 संक्रमित, एक मरीज की मौत
ट्रैफिक जागरूकता अभियान
- ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत दोपहर 12 बजे वर्कशाप चौक में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कीर्तन दरबार
- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन दोपहर 2 बजे से होगा। इसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। वहीं अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।
लेबर कार्ड बांटने के लिए कैंप
- जिले में रह रही लेबर को लेबर कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए कैंप का आयोजन मुस्लिम कालोनी में दोपहर 3 बजे होगा। जिसमें लेबर को लेबर कार्ड वितरित किए जाएंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
