Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Strike in Jalandhar: डीसी आफिस कर्मचारी आज भी हड़ताल पर रहेंगे, बंद रहेगा कामकाज

    By Sham Sehgal Edited By: Vinay kumar
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 09:43 AM (IST)

    जालंधर में डीसी आफिस कर्मचारी आज भी हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के प्रधान पवन पर मामला करने के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज को प्रभावित होंगे ही साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जीरो पेंडेंसी के दावे की हवा हो जाएंगे।

    Hero Image
    जालंधर में डीसी आफिस कर्मचारी आज भी हड़ताल पर रहेंगे।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में डीसी आफिस कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन वर्मा पर मामला दर्ज पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को डीसी आफिस के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान तमाम तरह का सरकारी कामकाज बंद रहेगा। जिसमें प्रापर्टी की रजिस्ट्री, आरटीए, डीटीओ, असला विभाग तथा तहसीलदार कार्यालय से संबंधित कामकाज नहीं हो सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि निजी कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाते सुविधा केंद्र खुले रहेंगे, जहां पर सामान्य दिनों की तरह लोगों से विभिन्न प्रकार के कार्य करवाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। डीसी आफिस में तैनात महिला कर्मचारी मनमीत गुप्ता के साथ यूनियन के प्रधान पवन वर्मा का पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

    मनमीत गुप्ता द्वारा उपायुक्त, महिला आयोग तथा पुलिस को शिकायत करने के बाद 11 नवंबर को पवन वर्मा पर मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके विरोध में कर्मचारी यूनियन द्वारा सोमवार को दिनभर बैठकें करने के बाद बाद दोपहर हड़ताल करने का फैसला लिया गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज को प्रभावित होंगे ही साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जीरो पेंडेंसी के दावे की हवा हो जाएंगे।

    सोमवार को चलता रहा बैठकों का दौर

    सोमवार को डीसी आफिस में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। बाद दोपहर दी पंजाब स्टेट डिस्ट्रिक्ट डीसी आफिस इंप्लाइज एसोसिएशन ने अनिश्चितकालिन हड़ताल का एलान कर दिया। इस बार हड़ताल कर्मचारियों द्वारा सरकार से किसी मांग को लेकर नहीं बल्कि यूनियन के प्रधान व एक महिला कर्मचारी की आपसी लड़ाई को लेकर है। इसमें प्रधान पर मामला दर्ज होने के बाद इस घटनाक्रम को सियासी रंगत देने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें-  Punjab Roadways: पंजाब रोडवेज कान्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, थोड़ी देर में रूटों पर रवाना होंगी बसें