Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Roadways: पंजाब रोडवेज कान्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, रूटों पर रवाना हुई बसें

    By Manupal SharmaEdited By: Vinay kumar
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 09:14 AM (IST)

    पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल वापल ले ली है। यूनियन बटाला डिपो के कंडक्टर के निलंबन के खिलाफ हड़ताल पर थी। पानी की टंकी पर चढ़े कंडक्टर को भी टंकी से उतार लिया गया है।

    Hero Image
    Punjab Roadways : पंजाब रोडवेज के कान्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कान्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी चक्का जाम हड़ताल वापस ले ली है। अब रोजाना की तरह बसों को रूटों पर रवाना किया जा रहा है। यूनियन पंजाब रोडवेज बटाला डिपो के कंडक्टर के निलंबन के खिलाफ चक्का जाम हड़ताल पर थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निलंबित बस कंडक्टर बीते कई दिन से पानी की टंकी पर जा बैठा था, जिसे सोमवार देर रात टंकी से उतार लिया गया। यूनियन की जालंधर इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि विभाग की तरफ से भी संबंधित कंडक्टर के खिलाफ बनाई गई रिपोर्ट को खारिज करने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।

    हालांकि इससे पहले सोमवार दोपहर चंडीगढ़ में यूनियन प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई थी। बैठक के बाद यूनियन ने कहा था कि बैठक बेनतीजा रही है और हड़ताल जारी रहेगी। जालंधर से बीते 4 दिन से पनबस की बसों का चक्का जाम रखा हुआ था और एयरपोर्ट वोल्वो संचालित नहीं हो पा रही थी।

    बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि यात्रियों की परेशानी और राजस्व के नुकसान के लिए विभाग के आला अधिकारी ही जिम्मेदार हैं। यूनियन की तरफ से यह कहा गया था कि इस मामले की गहन जांच करवाई जाए और सभी पक्षों को इकट्ठे बिठा कर मसला हल करवाया जाए।

    सरकारी बसों का चक्का जाम होने के चलते बीते 4 दिन से यात्री भारी परेशान थे और मात्र निजी बसें ही संचालित होने की वजह से यात्रियों को सफर के दौरान बैठने के लिए सीट तक नहीं मिल पा रही थी और यात्रियों को बसों की छतों के ऊपर बैठकर सफर करते हुए देखा जा रहा था। विक्रमजीत सिंह ने कहा कि सुबह 11 बजे से पनबस वोल्वो दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी।

    यह भी पढ़ें-  Road Safety: पंजाब में अनफिट वाहन भी हो जाते थे फिट, अब टेक्नालाजी से दूर होंगी खामियां