Move to Jagran APP

हजारों लोगों ने जत्थेदार सेखवां को दी अंतिम विदाई

पंजाब के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सेवा सिंह सेखवां का लीवर की बीमारी के बाद बुधवार शाम निधन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 06:22 PM (IST)
हजारों लोगों ने जत्थेदार सेखवां को दी अंतिम विदाई

संवाद सहयोगी, काहनूवान : पंजाब के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सेवा सिंह सेखवां का लीवर की बीमारी के बाद बुधवार शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वीरवार दोपहर उनके पैतृक गांव सेखवां में किया गया। इस बीच वीरवार की सुबह अपने गृह गांव सेखवां में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक हस्तियों सहित क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर करीब दो बजे जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां के पार्थिव शरीर समेत हजारों लोग श्मशानघाट के लिए रवाना हुए।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डिप्टी हेयर, डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इशफाक ने उन्हें फूल भेंट किया। इस दौरान पुलिस दल ने उन्हें शस्त्र उल्टे कर श्रद्धांजलि दी। उनके बेटे जगरूप सिंह सेखवां और मेहराज सिंह यूएसए ने उनकी चिता को अग्नि भेंट की। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह, शिरोमणि अकाली दल युवा कौमी नेता रविकरण सिंह काहलों, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह पाहड़ा, सरबजीत सिंह बाजवा मोहाली, बीबी शरणजीत कौर जींदड़, सोना बाजवा, बघेल सिंह बहियां, शैरी कलसी, मंजीत सिंह डाला, अध्यक्ष कंवरप्रीत सिंह काकी, पूर्व अध्यक्ष चंचल सिंह बागड़ियां, पूर्व अध्यक्ष कुलवंत सिंह, गुरइकबाल सिंह महल, किसान नेता बलदेव सिंह सेखवां, हरदयाल सिंह गजनीपुर, कामरेड गुरचरण गांधी, मनिदरपाल सिंह घुम्मण, हरजीत सिंह टिक्का, नरिदर सिंह सेखवां, डा. मनमोहन सिंह भगोवालिया, बलदेव सिंह सेखवां, जगरूप सिंह रियाड़, मंजीत सिंह, हरबंस सिंह सिधवां, कामरेड अजीत सिंह ठक्कर संधू, तरसेम सिंह, नरिदर सिंह,गुरनाम सिंह जसल, जत्थेदार रतन सिंह, हरबंस सिंह, गुरमेज सिंह भामरी, एडवोकेट अमित कुमार, एडवोकेट नरिदर सिंह सेखवां, इंद्रजीत सिंह, डा.गुरदयाल सिंह सेखवां आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.