Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    वेंकैया नायडू अफ्रीका दौरे के लिए हुए रवाना, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Thu, 10 Oct 2019 12:33 PM (IST)

    उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज से विदेशी दौर पर जा रहे हैं। अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए वह अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। ...और पढ़ें

    वेंकैया नायडू अफ्रीका दौरे के लिए हुए रवाना, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

    नई दिल्ली, एएनआइ। उप- राष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज से विदेशी दौर पर जा रहे हैं। अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए वह अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान सबसे पहले वह कोमोरोस फिर सिएका लियोन जाएंगे। यात्रा के दौरान वह अफ्रीका के शीर्षस्थ नेतृत्व से द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर शिष्ट मंडल स्तर पर चर्चा करेंगे तथा इन देशों के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अफ्रीका के साथ है ऐतिहासिक संबंध

    वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच परस्पर गहरे ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में अफ्रीका ने तीव्र आर्थिक प्रगति की है। इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक मानकों जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य, पर भी अफ्रीका की प्रगति सराहनीय है।

    भारत अफ्रीका की उन्नति में यथासंभव सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर है। बताते चले कि बतौर उपराष्ट्रपति, नायडू की अफ्रीकी देशों की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में वह बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी के दौरे पर गए थे।

    13 अक्टूबर अफ्रीका के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

    अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान वह 13 अक्टूबर को राष्ट्रपति जूलियस माडा बिओ से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

    यह भी पढ़ें: इनकी वजह से अस्तित्‍व में आई थी Lithium-ion Batteries जिससे हमारा जीवन हुआ आसान

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi defamation case: पेशी के बाद बोले राहुल, विरोधी उन्हें चुप कराने को बेताब

    यह भी पढ़ें:  Garbage Cafe: इस कैफे में प्लास्टिक लाइए और भरपेट भोजन करके जाइए