विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिक शादी गलत', नितिन गडकरी ने खुलकर किया विरोध; इसके पीछे की वजह भी बताई

Published: Fri, 20 Dec 2024 09:12 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2024 09:38 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिक संबंध को अनुचित बताया। उनका मानना है कि इनसे सामाजिक ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। ( फाइल फोटो )
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. यूरोप की सबसे बड़ी समस्या लिव इन रिलेशनशिप।
  2. लिव इन रिलेशनशिप से समाज खत्म हो जाएगा।
  3. गडकरी बोले- समलैंगिक विवाह भी अनुचित है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिव इन रिलेशनशिप को गलत बताया। गडकरी ने ब्रिटिश संसद का अपना अनुभव भी साझा किया। गडकरी ने कहा कि मैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मिला। उन्होंने मुझसे पूछा कि आपके देश में सबसे बड़ी समस्या क्या है? मैंने गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी बताई। मगर जब मैंने उनसे पूछा तो जवाब मिला कि यूरोपीय देशों की सबसे बड़ी समस्या लिव इन रिलेशनशिप है।

लिव इन रिलेशनशिप उचित नहीं

गडकरी ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप उचित नहीं है। इससे समाज खत्म हो जाएगा। गडकरी ने यह भी कहा कि समाज इस वजह से टिका, क्योंकि महिलाओं और पुरुषों का अनुपात ठीक है। उन्होंने कहा कि अगर कल 1000 पुरुषों में महिलाओं की संख्या 1500 हो जाती है तो दो पत्नियों की अनुमति देनी पड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह दोनों ही अनुचित हैं।

समाज के नियमों का पालन होना जरूरी

एक पॉडकॉस्ट में नितिन गडकरी ने कहा कि समाज चलाने के कुछ नियम होते हैं। इनका पालन होना जरूरी है। समलैंगिक विवाह पर गडकरी ने स्पष्ट शब्दों ने कहा कि इससे सामाजिक व्यवस्था खत्म हो जाएगी। लिव इन रिलेशन में रहने वाले लोग आज नहीं समझ रहे हैं। मगर 50-60 साल बाद उनकी समस्याएं अलग होंगी। मैरिटल रेप को नितिन गडकरी ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि महिला को मना करने का अधिकार है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बच्चों को सही तरीके से पालना माता-पिता की सामाजिक जिम्मेदारी है।

जनसंख्या नियंत्रित करनी होगी

बढ़ती जनसंख्या पर नितिन गडकरी ने कहा कि चीन ने अपनी जनसंख्या को कम किया है। अगर हमारी जनसंख्या बढ़ती रही तो भविष्य की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। हाल ही में दक्षिण भारत के कई नेताओं ने जनसंख्या बढ़ाने की अपील की थी। इस बीच नितिन का यह बयान काफी अहम है। रोमांस पर नितिन गडकरी ने कहा कि यह करने का विषय होता है, इंटरव्यू या चर्चा का नहीं। बता दें कि नितिन गडकरी को अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। उनके बयान अक्सर चर्चा में भी रहते हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश व पाकिस्तान की नई चाल, सार्क को जिंदा करने में जुटे युनूस और शरीफ; भारत ने क्यों नहीं दिखाई रुचि?

यह भी पढ़ें: इजरायल पर भड़का UN: एंटोनियो गुटेरेस ने सुनाई खरी-खरी, कहा- सीरिया के साथ खड़ा हो वैश्विक समुदाय