विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बढ़ते तनाव के बीच परमाणु परीक्षण की तैयारी में उत्तर कोरिया: रिपोर्ट

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 10:05 AM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 10:28 AM (IST)

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच प्योंगयांग परमाणु परीक्षण करने की तैयारी में है।

बढ़ते तनाव के बीच परमाणु परीक्षण की तैयारी में उत्तर कोरिया: रिपोर्ट
बढ़ते तनाव के बीच परमाणु परीक्षण की तैयारी में उत्तर कोरिया: रिपोर्ट

वाशिंगटन (एजेंसी)। अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन के साथ बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया एक और परमाणु परीक्षण करने के लिए तैयार है। यह परीक्षण उत्तर कोरिया के पुंगए-री-न्यूक्लियर साइट से किया जा सकता। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए 12 अप्रैल से तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम को लेकर वाशिंगटन के साथ बढते तनाव के बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने विशेष बलों के कमांडो अभियान का निरीक्षण किया है।

हाल ही में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइलों का परीक्षण किया है, ऐसे में अमेरिका को लग रहा है कि प्योंगयांग जल्द ही एक इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल विकसित कर सकता है। इस बैलेस्टिक मिसाइल की क्षणता अमेरिका तक हो सकती है। इस तरह की भी खबरें हैं कि तानाशाह किम जोंग अपने दादा किम संग की 105वीं सालगिराह के मौके पर ऐसी संभावना है कि वो छठा न्यूक्लियर टेस्ट या मिसाइल टेस्ट कर सकता है।

अलग-थलग पड़ा उत्तर कोरिया काफी समय से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल विकसित करने की कोशिश में है, जो परमाणु आयुध से अमेरिकी मुख्य भूभाग को निशाना बना सकती हो। अब तक यह पांच परमाणु परीक्षण कर चुका है। इनमें से दो परीक्षण पिछले साल किए गए थे।

आपको बता दें कि परमाणु परीक्षण को लेकर दोनों देशों में लंबे समय से तनाव बना हुआ है। बीते सप्ताह उत्तर कोरिया ने सीरिया में रासायनिक हमले के बदले में हुई अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की थी जिसके बाद से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरियाई प्रायद्वीप में अमेरिकी नौसेना लड़ाकू समूह कार्ल विन्सन की तैनात के आदेश दे दिए थे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर कोरिया की अमेरिका को धमकी, कहा- उकसाया तो करेंगे परमाणु हमला]

यह भी पढ़ें: उ. कोरिया के परमाणु परीक्षण की आशंका, चीनी दूत पहुंचे द. कोरिया -